UKMSSB Vacacny 2026: एएनएम के 355 पदों पर आज से आवेदन शुरू, सैलरी और शैक्षिक योग्यता की डीटेल जानें यहां
UKMSSB Vacacny 2026: उत्तराखंड में एएनएम के 355 पदों पर आज से आवेदन शुरू हो गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए राज्य के विभिन्न जिलों में एएनएम के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 4 मई 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
शाहरुख खान की King फिल्म के करोड़ो में बिके थिएटर राइट्स, जानें कितने में हुई डील फाइनल
Shahrukh khan King Theater Rights: इस साल धुरंधर 2 से लेकर भूत बंगला तक कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुईं. ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इतिहास रच रही हैं.हालांकि, धुरंधर 2 ने तो कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइफ कमाई के रिकॉर्ड को भी धराशायी कर दिया है. अब इसी के साथ दर्शकों को इस साल की बड़ी फिल्मों की रिलीज का इंतजार है. जिसमें शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की किंग (King) और टॉक्सिक जैसी हाई स्केल की फिल्म शामिल हैं. वहीं, शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की किंग (King) फिल्म के अनाउंसमेंट के साथ ही दर्शकों के बीच इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है.
किंग के पोस्ट में शाहरुख खान जिस तरह का लुक देखने के लिए मिला था वो फिल्म के स्केल को बताता है कि ये फिल्म अलग ही लेवल पर होगी. बहरहाल फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है कि इसने रिलीज से पहले ही करोड़ों की डील कर ली है जो इसे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म की कैटेगरी में शामिल करता हैं. यानि इस फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स करोड़ों में बेचे गए हैं. आइए जानते हैं कि इस फिल्म की कितने करोड़ में डील हुई और किसने इसके राइट्स खरीदे-
King फिल्म के कितने में बिके थिएटर राइट्स
शाहरुख खान भारत में ही नहीं दुनियाभर में फेमस हैं, उनकी फिल्मों की अनाउंसमेंट होती है तो लोग उसका बेसब्री से इंतजार करते हैं. उनके बारे में किसी तरह की अपडेट सामने आती है तो फैंस उस बारे में जाने बिना खुद को रोक नहीं पाते हैं. अब ताजा खबर है कि शाहरुख की अपकमिंग फिल्म के थियटर राइट्स 250 करोड़ बेचे गए हैं.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में मुताबिक, पेन मरुधर यानी पेन स्टूडियोज ने इसके राइट्स खरीदे हैं यानी इस फिल्म को पेन स्टूडियो पूरे भारते में डिस्ट्रीब्यूट करेगी. ऐसे में इस फिल्म को बड़े स्केल पर रिलीज करने की योजना है, जिससे इसे बड़ा फायदा मिलेगा. बता दें कि शाहरुख खान की किंग के राइट्स नहीं बल्कि जीरो ‘जवान’ और ‘डंकी’, जैसी फिल्मों के राइट्स भी इसी कंपनी ने खरीदे थे, जिससे इन फिल्मों को काफी फायदा मिला था.
किंग फिल्म का बजट कितना है
बता दें कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान किंग फिल्म को रेड चिलीज के बैनर तले प्रोड्यूज कर रही हैं. वहीं, इस फिल्म के को-प्रोड्यूजर सिद्धार्थ आनंद हैं वो फिल्म के निमार्ता के साथ-साथ इसका डायरेक्शन भी कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का बजट 350-400 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है.
बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिलेगा बड़ा क्लैश
शाहरुख खान की ये हाई एक्शन ऑक्टेन फिल्म किंग इसी साल 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का हॉलीवुड की बड़े बजट की फिल्मों के साथ जबरदस्त क्लैश देखने के लिए मिलेगा. इस साल के अंत में 'एवेंजर्स डूम्सडे', 'ड्यून 3' और 'जुमांजी 3' जैसी कई हॉलीवुड फिल्में रिलीज हो रही है. किंग फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान डेब्यू (Suhana Khan Debut) कर रही हैं. इसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अभिषेख बच्चन और राघव जुरेल समेत कई बॉलीवुड सितारे बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: 'आप मेरी जिंदगी का इकलौता प्यार थे...', अनीत पड्डा पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के एक सदस्य का हुआ निधन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation



















