Responsive Scrollable Menu

गर्मियों में सूजी में नहीं लगेंगे कीड़े और घुन, ट्राई करें ये 9 देसी घरेलू नुस्खे, रहेंगे सालों भर फ्रेश

How to store Suji: सूजी का इस्तेमाल चीला, हलवा, उपमा, इडली आदि चीजें बनाने के लिए आप अक्सर करते होंगे, लेकिन कई बार सूजी को ठीक तरीके से स्टोर ना करें तो गर्मियों के दिनों में इसमें कीड़े और घुन बहुत जल्दी लग जाते हैं. इससे पहले कि आपके किचन में रखी सूजी खराब होने लगे, आज ही आजमाएं ये नौ आसान से ट्रिक्स. ये सूजी को महीनों बिना घुन, कीड़े लगे महीनों फ्रेश रखेंगे.

Continue reading on the app

लुधियाना में नोरा फतेही ने लगाए ठुमके:कॉकटेल पार्टी में देख लोग बेकाबू हुए; ‘ओह मामा तेतेमा’ जैसे गानों पर साथ में डांस किया

लुधियाना के पॉश इलाके फिरोजपुर रोड स्थित महाराजा मेंशन में सोमवार की रात बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के नाम रही। मौका था शहर के एक नामी समाजसेवी के बेटे के कॉकटेल फंक्शन का, जहां नोरा फतेही ने अपनी कातिलाना अदाओं और डांस मूव्स से समां बांध दिया। नोरा को अपने बीच पाकर मेहमानों का उत्साह सातवें आसमान पर था। लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू हो रहे थे। उन्होंने न केवल नोरा के साथ डांस किया, बल्कि नोरा पर फिल्माए ‘ओ साकी साकी’ और ‘ओह मामा तेतेमा’ जैसे गाने गाए भी। इस दौरान नोरा ने इन गानों पर जमकर ठुमके लगाए। पार्टी में नोरा के डांस के PHOTOS… 700 मेहमानों के बीच आकर्षण का केंद्र बनीं नोरा इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में शहर की करीब 700 नामी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सिंगर सहर भाटिया की सुरीली आवाज के साथ हुई, जिन्होंने अपनी गायिकी से माहौल बनाया। हालांकि, जैसे ही नोरा फतेही ने स्टेज पर एंट्री ली, पूरा हॉल तालियों और शोर से गूंज उठा। नोरा ने अपने सिग्नेचर स्टेप्स और मनमोहक स्टेज प्रेजेंस से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सेल्फी की मची होड़, सुरक्षा घेरे में रहीं एक्ट्रेस नोरा की परफॉर्मेंस के दौरान वहां मौजूद मेहमान और बच्चे उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब दिखे। हर कोई इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करना चाहता था। हालांकि, सुरक्षा कारणों और टाइट शेड्यूल की वजह से नोरा ने केवल अपनी तय परफॉर्मेंस दी और उसके तुरंत बाद वे वहां से रवाना हो गईं। लाडू ने मेजबानी से जीता दिल शहर के सामाजिक हलकों में बेहद लोकप्रिय और प्यार से लाडू के नाम से जाने जाने वाले समाजसेवी ने इस शानदार जश्न का आयोजन किया था। अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए रखी गई इस कॉकटेल पार्टी की चर्चा अब पूरे लुधियाना में हो रही है। आयोजन में खान-पान से लेकर सजावट तक, हर चीज में रॉयल टच नजर आया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… सोनम बाजवा की पंजाबी सिंगर से मजाकिया नोकझोंक:चंडीगढ़ में IPL मैच के दौरान मिले; एक्ट्रेस बोलीं- मैं तुहाडे नाल गल्ल नहीं करनी न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में रविवार को पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए IPL मुकाबले को देखने एक्ट्रेस सोनम बाजवा और पंजाबी सिंगर जी खान भी पहुंचे। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

गुजरात पर धमाकेदार जीत से मुंबई को प्वाइंट्स टेबल पर मिला जबरदस्त फायदा, जाने ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में कौन आगे

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार 4 हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली 99 रन की जीत का फायदा टीम को अंक तालिका में हुआ. तिलक वर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. Tue, 21 Apr 2026 07:46:35 +0530

  Videos
See all

Tamil Nadu Election | तमिलनाडु में आज थमेगा चुनाव प्रचार, अब चुनावी मैदान में असली इम्तेहान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T03:09:06+00:00

भारत में Egg Production सबसे अधिक कहां होता है? #latestnews #hindinews #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T03:10:01+00:00

News Ki Pathshala|Iran US Ceasefire News:क्या Trump को ले डूबेगा चापलूस Munir ?Latest News।TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T03:05:52+00:00

Nari Shakti vandan Adhiniyam | Congress: नारी शक्ति वंदन बिल से जुड़ी Big Breaking | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T03:11:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers