Responsive Scrollable Menu

सिर्फ 1 सीन की वजह से ठुकराई फिल्म, बेटी के कहने पर बदली अपनी राय, बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने मचाया तहलका

फिल्म जगत के एक मंझे हुए एक्टर ने हाल ही में चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में महज एक सीन का रोल मिलने के कारण उन्होंने उसे करने से साफ मना कर दिया था. उन्हें लगा कि इतने छोटे किरदार से उनके करियर को कोई खास फायदा नहीं होगा. हालांकि, बेटी ने उन्हें समझाया कि नए निर्देशकों को मौका देना चाहिए और अनुभवी कलाकारों का साथ उनके लिए जरूरी है. बेटी की जिद के आगे एक्टर को झुकना पड़ा और उन्होंने फिल्म साइन कर ली. नतीजा यह हुआ कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

Continue reading on the app

टिम कुक के बाद जॉन टर्नस संभालेंगे एपल की कमान:15 साल बाद बदल रहा कंपनी का CEO; कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे

टेक कंपनी एपल के CEO टिम कुक ने इस्तीफा दे दिया है। जॉन टर्नस कंपनी के नए CEO होंगे। वे 1 सितंबर 2026 से अपना पद संभालेंगे। कुक अब कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस योजना को मंजूरी दे दी है। टिम कुक: एपल को 4 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनाया टिम कुक 1998 में एपल से जुड़े थे और 2011 में CEO बने थे। उनके नेतृत्व में एपल की मार्केट वैल्यू 350 बिलियन डॉलर (करीब 32 लाख करोड़ रुपए) से बढ़कर 4 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 350 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। कंपनी का सालाना रेवेन्यू भी 2011 के 108 बिलियन डॉलर (करीब 10 लाख करोड़ रुपए) से बढ़कर 2025 में 416 बिलियन डॉलर (39 लाख करोड़ रुपए) के पार पहुंच गया है। 5 बड़े प्रोडक्ट्स और सर्विसेज जिन्हें कुक के दौर में लॉन्च किया गया जॉन टर्नस: 25 साल का अनुभव और स्टीव जॉब्स के साथ काम जॉन टर्नस वर्तमान में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। वे 2001 में एपल की प्रोडक्ट डिजाइन टीम में शामिल हुए थे। टर्नस ने अपने करियर का लगभग पूरा हिस्सा एपल में बिताया है और वे स्टीव जॉब्स के साथ भी काम कर चुके हैं। कुक ने उन्हें 'एक इंजीनियर का दिमाग और एक इनोवेटर की आत्मा' वाला विजनरी लीडर बताया है। आईपैड, एयरपॉड्स और मैकबुक में अहम भूमिका जॉन टर्नस एपल की सभी हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीमों को लीड करते हैं, जिनमें आईफोन, आईपैड, मैक, एपल वॉच, एयरपॉड्स और एपल विजन प्रो जैसे प्रोडक्ट्स शामिल हैं। एपल में अपने कार्यकाल के दौरान जॉन ने हर कैटेगरी में कई क्रांतिकारी प्रोडक्ट्स की हार्डवेयर इंजीनियरिंग का काम संभाला है। इसमें आईपैड और एयरपॉड्स जैसी नई प्रोडक्ट लाइन्स के साथ-साथ मैक, एपल वॉच और आईफोन शामिल रहे हैं। एपल से जुड़ने से पहले जॉन ने 'वर्चुअल रिसर्च सिस्टम्स' में मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर काम किया था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है। जॉन टर्नस के सामने ये बड़ी चुनौतियां होंगी: अगले 4 महीने तक साथ काम करेंगे कुक और टर्नस टिम कुक इस साल अगस्त के आखिर तक CEO के रूप में काम जारी रखेंगे ताकि टर्नस के साथ स्मूथ ट्रांजिशन सुनिश्चित हो सके। एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनने के बाद कुक ग्लोबल पॉलिसी मेकर्स के साथ जुड़ने और कंपनी के खास पहलुओं पर ध्यान देंगे। कुक ने कहा कि एपल के CEO के रूप में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। बोर्ड में अन्य बदलाव: आर्थर लेविंसन बनेंगे लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर पिछले 15 वर्षों से एपल के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रहे आर्थर लेविंसन 1 सितंबर 2026 से लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर की भूमिका में होंगे। इसी दिन जॉन टर्नस भी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल हो जाएंगे। लेविंसन ने कहा कि टर्नस का गहरा तकनीकी ज्ञान और बेहतरीन प्रोडक्ट्स बनाने का फोकस एपल को शानदार भविष्य की ओर ले जाएगा। एनवायरनमेंट और प्राइवेसी पर फोकस कुक के नेतृत्व में एपल ने अपना कार्बन फुटप्रिंट 60% तक कम किया है। टर्नस ने भी सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान देते हुए रीसायकल एल्युमीनियम और 3D प्रिंटेड टाइटेनियम (एपल वॉच अल्ट्रा 3) का इस्तेमाल शुरू कराया। साथ ही, उन्होंने प्रोडक्ट्स की मजबूती (ड्यूरेबिलिटी) और रिपेयरेबिलिटी बढ़ाने वाली तकनीकों को बढ़ावा दिया है। एपल के 50 साल के सफर में अब तक 7 सीईओ रह चुके एपल से जुड़े 3 जरूरी आंकड़े नॉलेज पार्ट: क्या होता है एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर?

Continue reading on the app

  Sports

IPL के वो 5 बदमाश खिलाड़ी... किसी ने चंद रुपयों के लिए बेचा ईमान, तो किसी ने नशे में फूंका अपना करियर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इस टूर्नामेंट का 19वां सीजन खेला जा रहा हैं. आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. इसके बाद से इस लीग में कई बदलाव हुए. इस बदलावों के दौर में कुछ विवाद भी सामने आए. कुछ ऐसे विवाद रहे जिसने इस लीग पर दाग भी लगाए. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल के विवादों से जुड़े उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपने करियर के साथ खिलवाड़ किया. Tue, 21 Apr 2026 10:01:03 +0530

  Videos
See all

Islamabad Talks : इस्लामाबाद वार्ता के लिए iran पर दबाव बनाने में सफल होगा USA? | Strait of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:07:41+00:00

Viral Video | पत्नी ने पति के वारका जवाब दिया | #viralnews | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:03:30+00:00

Mp News: 11 वर्षीय छात्र की मौत पर जांच तेज | #mpnews #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:07:04+00:00

US Iran Ceasefire Live News : Islamabad में वार्ता से पहले, टूट गया सीजफायर! | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T04:09:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers