Responsive Scrollable Menu

Billionaires List में बड़ा उलटफेर, Gautam Adani ने अंबानी को पछाड़ा, संपत्ति में अरबों का इजाफा

एशिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान हासिल कर लिया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, अडानी की कुल संपत्ति बढ़कर करीब 92.6 अरब डॉलर तक पहुंच गई है, जिससे वह दुनिया के अमीरों की सूची में 19वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, लंबे समय तक इस सूची में शीर्ष पर रहने वाले मुकेश अंबानी अब करीब 90.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 20वें स्थान पर खिसक गए हैं। गौरतलब है कि दोनों के बीच अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन बाजार की चाल ने यह बदलाव तय किया है।

अगर इस साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो तस्वीर और साफ हो जाती है। अडानी समूह के शेयरों में लगातार मजबूती देखने को मिली है, जिससे उनकी संपत्ति में करीब 8.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। इसके उलट, अंबानी की संपत्ति में लगभग 16.9 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है। इससे साफ है कि दोनों उद्योगपतियों के लिए साल का सफर बिल्कुल अलग रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में शेयर बाजार में हल्की गिरावट के बावजूद अडानी समूह के शेयरों में तेजी देखी गई, जिससे उनकी संपत्ति में एक ही दिन में करीब 3.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं अंबानी की संपत्ति में मामूली बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन उनके समूह के शेयर अपेक्षाकृत स्थिर रहे हैं।

वैश्विक स्तर पर भी अमीरों की सूची में उतार-चढ़ाव जारी है। मौजूद जानकारी के अनुसार दुनिया के कई बड़े अरबपतियों की संपत्ति में इस साल गिरावट आई है। खासकर कुछ बड़े नामों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है, जिससे यह साफ होता है कि वैश्विक बाजार अभी भी अस्थिर स्थिति में है।

दूसरी ओर, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर एलन मस्क अभी भी शीर्ष पर बने हुए हैं, जबकि अन्य बड़े उद्योगपति भी शीर्ष सूची में शामिल हैं। यह भी देखने वाली बात है कि वैश्विक स्तर पर संपत्ति का संतुलन लगातार बदल रहा है और इसमें बाजार की भूमिका सबसे अहम बनी हुई है।

Continue reading on the app

Inshallah Movie: जिस फिल्म को आलिया-सलमान के साथ बनाने वाले थे भंसाली, अब शाहरुख खान को करेंगे कास्ट, जानें खबर

Inshallah Movie: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी रॉयस और क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। कई साल पहले उन्होंने इंशाअल्लाह नाम की फिल्म का योजना बनाई थी जिसमें वह सलमान खान और आलिया भट्ट को कास्ट करना चाहते थे। हालांकि ये फिल्म लंबे समय से रुकी रही और इसपर कोई हलचल नहीं हुई। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो भंसाली इस फिल्म की तैयारी फिर से करने जा रहे हैं, लेकिन इसबार सलमान नहीं शाहरुख खान के साथ।

इंशाअल्लाह की कासटिंग पर बड़ा अपडेट
‘इंशाअल्लाह’ लंबे समय से ठंडे बस्ते में पड़ी है जिसे अब दोबारा शुरू करने चर्चा है, और इस बार इसकी स्टारकास्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पहले इस फिल्म में सलमान खान और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आने वाली थी। लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले ही क्रिएटिव मतभेदों के चलते यह प्रोजेक्ट अचानक बंद कर दिया गया था, जिससे इंडस्ट्री और फैंस दोनों हैरान रह गए थे।

Salman han And Alia Bhatt

अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भंसाली इस फिल्म को फिर से शुरू करने की तैयारी में हैं और इस बार लीड रोल के लिए शाहरुख खान का नाम सामने आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान इस किरदार के लिए भंसाली की पहली पसंद बताए जाते हैं। वहीं, आलिया भट्ट इस फिल्म का हिस्सा बनी रह सकती हैं और अपनी भूमिका दोबारा निभा सकती हैं।

इस प्रोजेक्ट के बंद होने से आलिया भट्ट को भी काफी झटका लगा था। एक इंटरव्यू में भंसाली ने बताया था कि फिल्म के रुकने की खबर से आलिया बेहद भावुक हो गई थीं। हालांकि, इसके बाद भंसाली ने जल्द ही आलिया के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ पर काम शुरू किया, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाई दी।

इंशाअल्लाह की कहानी के बारे में
इंशाल्लाह एक ऐसी रोमांटिक कहानी होने वाली थी जिसमें 40 साल का बिजनेसमैन और 20 साल की महत्वाकांक्षी अभिनेत्री के बीच प्यार का पनपता है। जब फिल्म की घोषणा हुई थी तब इसने काफी चर्चा बटोरी थी, क्योंकि इसमें भारत के दो सबसे बड़े सितारों को साथ लाने का वादा किया गया था। इस प्रोजेक्ट के तहत भांसाली चाहते थे कि वह सलमान और आलिया की कास्टिंग से इस फिल्म को ऐतिहासिक बना सकें। हालांकि बाद में फिल्म पर कोई काम नहीं किया गया।

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में 1.60 करोड़ में बिकने वाला खिलाड़ी चप्पल पहनकर खेल रहा है क्रिकेट, लिया ये बड़ा फैसला

श्रीलंका के क्रिकेटर नुवान तुषारा को आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन इस खिलाड़ी को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एनओसी नहीं दी. अब ये खिलाड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट खेलता नजर आया, उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Thu, 23 Apr 2026 16:53:50 +0530

  Videos
See all

West Bengal Tamilnadu Election: बंगाल-तमिलनाडु में चुनावी रण… किसकी होगी जीत? | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:45:10+00:00

Tamil Nadu Election 2026 | कांचीपुरम में शादी और वोटिंग साथ साथ #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:42:30+00:00

जूते के लिए आर्यन खान की ‘जंग’ देखिए |#viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:44:36+00:00

UP Board 12th Result Topper: शिखा वर्मा बनी यूपी बोर्ड की टॉपर | UP Board Marksheet | Sitapur #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:45:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers