India-South Korea की नई जुगलबंदी, Defence, AI और Chip Making पर हुई Mega Deal
तिलक वर्मा के शतक और 24 वर्षीय अश्विनी कुमार के 4 विकेट की आंधी में उड़ी गुजरात टाइटंस, मुंबई ने दर्ज की 99 रनों से जीत
GT vs MI: मुंबई इंडियंस को आखिरकार लगातार 4 हार के बाद जीत मिली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अतर से हरा दिया है. मुंबई इंडियंस के दिए 200 रनों के लक्ष्य के जवाब में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 15.5 ओवरों में 100 रनों पर सिमट गई. आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पहली बार नरेंद्र मोदी स्टेडियन में गुजरात को हराया है.
55 रन के स्कोर पर गुजरात टाइटंस की आधी टीम लौटी पवेलियन
मुंबई इंडियंस के दिए 200 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने की. मुंबई इंडियंस के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पारी की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. सुदर्शन खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद गुजरात टाइटंस की आधी टीम 55 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई थी. जोस बटलर (5), शुभमन गिल (14), वाशिंगटन सुंदर (26) और ग्लेन फिलिप्स (6) रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
अश्विनी कुमार ने 4 विकेट लेकर तोड़ी गुजरात टाइटंस की कमर
इसके बाद अश्विनी कुमार ने राहुल तेवतिया को 8 रन के निजी स्कोर पर आउट कर गुजरात को छठां झटका दिया. इसके बाद 13वें ओवर में अश्विनी कुमार ने राशिद खान (4) और शाहरुख खान (17) को आउट कर गुजरात टाइटंस की कमर तोड़ दी. इसी के साथ अश्विनी कुमार ने अपने 4 विकेट पूरे किए. इसके बाद देखते ही देखते गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 15.5 ओवरों में 100 रनों पर सिमट गई. अश्विन कुमार के अलावा अल्लाह ग़ज़नफ़र और मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली.
Tewatia walks back, and it's 2⃣ wickets in 2⃣ overs for Ashwani! ????#GTvMI pic.twitter.com/8wNuM48E4C
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 20, 2026
ऐसी रही मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी का हाल
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया था. तिलक वर्मा ने 45 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौका और 7 छक्का शामिल रहा. वहीं नमनधीर ने 32 गेंद पर 45 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 रन और डि कॉक ने 13 रनों का योगदान दिया. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाए. जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज को 1-1 सफलता मिली.
???????? ????????????????????????. ???????? ????????????????????????????. ???????? ????????????????????????????. ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 20, 2026
A tale of two halves from #TilakVarma, steady anchor at first… then absolute carnage mode! ????????
Smashing his maiden TATA IPL ???? in style! ????????#TATAIPL 2026 | #GTvMI | LIVE NOW ???? https://t.co/EXwHuATomY pic.twitter.com/3SlgTM9Tvy
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation






















