Responsive Scrollable Menu

पीजीए टूर: अक्षय भाटिया 16वें स्थान पर रहे, थीगाला टी-25 पर, फिट्जपैट्रिक ने जीता खिताब

हिल्टन हेड (यूएसए), 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अक्षय भाटिया और साहिल थीगाला ने पीजीए टूर के गोल्फ टूर्नामेंट आरबीसी हेरिटेज में 'अंडर पार' राउंड खेलकर टॉप-25 में जगह बनाई।

Continue reading on the app

वाराणसी पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह:एयरपोर्ट पर लेने पहुंचीं सांसद प्रिया सरोज, कल बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन

क्रिकेटर रिंकू सिंह सोमवार को वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंगेतर प्रिया सरोज रिंकू को रिसीव किया। रिंकू ब्लैक कलर की टीशर्ट और ट्राउजर पहने थे जबकि प्रिया सरोज ने पिंक लखनऊ चिकन कुर्ता और ब्लू जींस में दिखीं। दोनों कल यानी मंगलवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। एयरपोर्ट पर रिंकू सिंह को देखकर फैंस सेल्फी और आटोग्राफ लेने लगे। यहां से रिंकू सिंह सीधे ताज होटल निकल गए। हालांकि करीबियों का कहना है कि पहले रिंकू सिंह अपनी मंगेतर के परिवार वालों से मिलेंगे। 2 तस्वीरें देखिए… IPL में KKR की ओर से खेल रहे रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए IPL 2026 में रविवार के मैच में उन्होंने जीत दिलाई। कोलकाता-राजस्थान के मैच में 34 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाए। साथ ही टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। रिंकू की प्रिया सरोज से 2025 में हुई थी सगाई, IPL के बाद शादी होनी है रिंकू और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई हो चुकी है। दोनों इसी साल जून, 2026 में 7 फेरे लेने वाले हैं। पिछले साल लखनऊ में रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि पिता के निधन के बाद रिंकू की शादी की तारीख पर परिवार फिर से विचार कर सकता है। इससे पहले दो बार रिंकू-प्रिया की शादी की तारीख आगे बढ़ी थी। 18 नवंबर, 2025 को पहली तारीख तय हुई, लेकिन क्रिकेट सीरीज के कारण टल गई। ​फरवरी, 2026 को दूसरी तारीख निकली, लेकिन वर्ल्ड कप के चलते कैंसिल करनी पड़ी। रिंकू के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया था कि जब रिंकू IPL से फ्री होंगे, तभी शहनाई बजेगी। शादी काशी में होगी। रिसेप्शन अलीगढ़ में रखा जाएगा। अब पढ़िए रिंकू सिंह के संघर्ष की कहानी पापा को मेहनत करते देख, परेशान हो जाते थे रिंकू ​ रिंकू सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता का कड़ा संघर्ष छिपा था। खानचंद अलीगढ़ में एक गैस एजेंसी पर हॉकर का काम करते थे। अपने 5 बेटों और बेटी की अच्छी परवरिश के लिए उन्होंने कई साल घर-घर सिलेंडर पहुंचाए। पहले वह साइकिल पर डिलीवरी करते थे, फिर लोगों के घरों में टेंपो से सिलेंडर पहुंचाने लगे। रिंकू बचपन में पिता को इस तरह मेहनत को देखकर परेशान हो जाते थे। उन्होंने वादा किया था कि पापा…एक दिन मैं आपका सहारा बनूंगा और आपको इस कड़ी मेहनत से निजात दिलाऊंगा। क्रिकेट में कामयाब होते ही रिंकू ने पापा से किया अपना वादा भी पूरा किया। उनकी मां वीना देवी घर की जिम्मेदारियां संभालती हैं। रिंकू 5 भाई और एक बहन में चौथे नंबर पर हैं। बड़े भाई सोनू, मुकुल और शीलू हैं। जबकि बहन नेहा और भाई जीतू, रिंकू से छोटे हैं। उनका परिवार एक समय बुलंदशहर के दानगढ़ में रहता था। जो बाद में अलीगढ़ में शिफ्ट हो गया। रिंकू के पिता आखिरी इंटरव्यू में बोले- बेटा तो स्टार है… टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के मैच के दिन रिंकू सिंह के पिता ने खानचंद ने दैनिक भास्कर से बात की थी। उन्होंने कहा था कि मैच अच्छा रहा। मेरी तबीयत थोड़ी खराब थी। लेकिन जैसे ही चौका लगा, मैं बिल्कुल ठीक महसूस करने लगा। उन्होंने कहा था- मैंने ये पूरा मैच देखा। रिंकू स्टार है। उसे और बॉल मिलती तो और रन बनते। रिंकू ने 4 बॉल पर 11 रन बनाए थे। एक चौका और एक छक्का जड़ा था। बड़े मैच में छोटे स्कोर भी बहुत मददगार होते हैं, ये बहुत खुशी की बात है। परिवार के सदस्यों ने बताया था कि खानचंद जब अपने घर की टीवी स्क्रीन पर मैच देख रहे थे। रिंकू को खेलता देखकर वह भावुक हो गए। इसके बाद वह रिंकू के शुरुआती दिनों को याद कर परेशान हो गए थे। तब उन्होंने कहा था कि बेटे ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की। मगर अब सब ठीक है। ------------------ ये खबर भी पढ़ें विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर गुरु के साथ सत्संग किया; दोनों की बाबा से यह पांचवीं मुलाकात क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अक्षय तृतीया पर अपने गुरु संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने प्रेमानंद महाराज का सत्संग भी सुना। यह उनकी 5वीं मुलाकात थी। पढ़िए पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

GT vs MI: तिलक वर्मा के तूफानी शतक से जीत की पटरी पर लौटी मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

Mumbai Indians Beat Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया. मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात 100 रन ही बना पाई. इस तरह मुंबई फिर से जीत की पटरी पर लौटी है. Mon, 20 Apr 2026 23:03:13 +0530

  Videos
See all

US attacks and seizes Iranian vessel ahead of peace talks | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T21:00:31+00:00

Iran Attacked on Indian Ship: नहीं खुला होर्मुज तो अमेरिका मचाएगा तबाही! | Trump | Iran America War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T20:30:10+00:00

Iran America War Update: होर्मुज पर हाई टेंशन, ईरानी-अमेरिकी सेना भिड़ी | Iran |Hormuz Strait | trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T21:00:06+00:00

Runner wins Delaware Marathon by less than a second. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T21:00:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers