पंजाब को वैश्विक सेमीकंडक्टर और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स होगा शामिल, अग्रणी कंपनियों को किया आमंत्रित
पंजाब को वैश्विक सेमीकंडक्टर और उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र के क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऑटोमोटिव और सुरक्षित कनेक्टिविटी सेमीकंडक्टर समाधानों के क्षेत्र में वैश्विक नेता और बहुआयामी प्रौद्योगिकी अग्रणी कंपनी एन.एक्स.पी.सेमीकंडक्टर्स को मोहाली में एक अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) केंद्र स्थापित करने की संभावना तलाशने के लिए आमंत्रित किया है.
पंजाब सरकार की केंद्रित रणनीति का हिस्सा है
यह कदम इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन, आईटी और अत्याधुनिक मोबिलिटी समाधानों में मोहाली के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरती स्थिति का लाभ उठाकर निवेशों को आकर्षित करने, अपने नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और प्रांत को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में शामिल करने के लिए पंजाब सरकार की केंद्रित रणनीति का हिस्सा है.
अनुसंधान-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोग
एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स नीदरलैंड के कार्यकारी निदेशक और कंट्री मैनेजर मौरिस गेरेट्स और एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर्स के पब्लिक पॉलिसी हेड डॉ.अंकित पाल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उन्नत इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर डिजाइन और नवीन अनुसंधान-आधारित पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोग के अवसर तलाशने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रांत के मजबूत प्रतिभा पूल और उभरते इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के लिए मोहाली एक रणनीतिक स्थान रखता है.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एन.एक्स.पी. को कालकट भवन, मोहाली में 'सिलिकॉन वैली' जैसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की प्रांत सरकार की योजनाओं से भी अवगत करवाया, जो रणनीतिक रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आईटी सिटी के पास स्थित है.
प्रौद्योगिकी समाधानों का सह-विकास करना
मुख्यमंत्री ने स्टार्टअप पंजाब के साथ साझेदारी के तहत सिस्टम डिजाइन समाधानों और एन.एक्स.पी. स्टार्टअप चैलेंज प्रोग्राम पर संभावित सहयोग के बारे में चर्चा की, जिसका उद्देश्य नवीनता एवं अनुसंधान को प्रोत्साहित करना, स्टार्टअप्स का समर्थन करना और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधानों का सह-विकास करना है. उन्होंने नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी), एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रौद्योगिकियों, जो वैश्विक उद्योग रुझानों के अनुरूप हैं, जैसे क्षेत्रों में समाधान विकसित करने के लिए पंजाब के उभरते ऑटोमोटिव और ऑटो-कंपोनेंट पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने की भी वकालत की.
मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का भी उल्लेख किया
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रांत में मौजूद प्रतिभा के मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र का भी उल्लेख किया, जिसमें आई.आई.टी. रोपड़, आई.एस.बी. मोहाली, प्लाक्षा विश्वविद्यालय, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और अन्य प्रमुख संस्थान शामिल हैं, जो उच्च-गुणवत्ता वाला अनुसंधान और इंजीनियरिंग कार्यबल तैयार करने के लिए सकारात्मक रूप से कार्य कर सकते हैं.
पंजाब की स्थिति को और मजबूत किया
मुख्यमंत्री ने एन.एक्स.पी. को प्रांत में मौजूद प्रचुर संभावनाओं और साझा रूप से कार्य करने संबंधी अवसरों की तलाश के लिए पंजाब का दौरा करने का निमंत्रण दिया. इसके अलावा उन्होंने अनुसंधान, नवीनता और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकास के क्षेत्रों में विचार-विमर्श को आगे बढ़ाने की भी वकालत की ताकि वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में पंजाब की स्थिति को और मजबूत किया जा सके.
व्यापारिक संबंध स्थापित करने का मार्ग
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "नीदरलैंड में पंजाब सरकार के चल रहे निवेश प्रोत्साहन कार्यक्रम के हिस्से के रूप में वे रणनीतिक साझेदारी तलाशने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए वैश्विक स्तर की प्रमुख कंपनियों के साथ व्यापारिक संबंध स्थापित करने के मार्ग पर हैं."
पंजाब का पक्ष भी प्रस्तुत किया
उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण (ईएसडीएम), आईटी और अत्याधुनिक मोबिलिटी समाधानों के लिए उभरते केंद्र के रूप में स्थापित होने के बारे में पंजाब का पक्ष भी प्रस्तुत किया. मुख्यमंत्री ने हाल ही में शुरू की गई औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति (आईबीडीपी) 2026 के बारे में भी बताया, जिसके तहत इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर्स को लाभकारी क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है, जिसमें स्थिर पूंजी निवेश के 125 प्रतिशत तक के प्रोत्साहन हैं.
सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभरा
उन्होंने अग्रणी वैश्विक कंपनियों, जिनमें इन्फोसिस शामिल है, द्वारा आईटी सिटी, मोहाली में हाल ही में किए गए निवेशों और सेमी-कंडक्टर लेबोरेटरी (एससीएल), मोहाली के चल रहे विस्तार का भी उल्लेख किया, जहां भारत सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन के तहत टाटा ग्रुप की भागीदारी से क्षमता वृद्धि की पहल की जा रही है. उन्होंने कहा, "प्रांत सरकार के सक्रिय प्रयासों के परिणामस्वरूप पंजाब अब दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में उभरा है."
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ईरान न्यूक्लियर डील' में भारी रकम देने का किया दावा
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील (जेसीपीओए) को लेकर फिर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद खराब समझौता बताया और कहा कि उनकी अगुवाई में तैयार की जा रही नई डील इससे कहीं बेहतर और ज्यादा सुरक्षित होगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर कहा, हम जो डील ईरान के साथ कर रहे हैं, वो जेसीपीओए (जिसे आम तौर पर “ईरान न्यूक्लियर डील” कहा जाता है) से कहीं बेहतर होगी। यह डील बराक हुसैन ओबामा और स्लीपी जो बाइडेन ने की थी, और यह हमारे देश की सुरक्षा से जुड़ी सबसे खराब डील्स में से एक थी। यह सीधे तौर पर ईरान को परमाणु हथियार की तरफ ले जाने का रास्ता था, लेकिन जो नई डील हम बना रहे हैं, उसमें ऐसा बिल्कुल नहीं होगा और न ही होने दिया जाएगा।
ट्रंप ने पोस्ट में आगे कहा, उन्होंने 1.7 बिलियन डॉलर नकद “ग्रीन” पैसे के रूप में दिए थे, जिसे एक बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजा गया, ताकि वहां की लीडरशिप उसे जैसे चाहे वैसे खर्च करे। इसके लिए वॉशिंगटन डीसी, वर्जीनिया और मैरीलैंड के बैंकों से सारा कैश निकाल लिया गया था। वहां के बैंकरों ने कहा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।
ट्रंप ने कहा, इसके अलावा सैकड़ों बिलियन डॉलर भी ईरान को दिए गए। अगर मैं उस डील को खत्म नहीं करता, तो आज इजरायल और पूरे मिडिल ईस्ट में यहां तक कि हमारे अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी परमाणु हथियार इस्तेमाल हो चुके होते।
ट्रंप ने बताया कि फेक न्यूज, जैसे वॉशिंगटन पोस्ट के पत्रकार डेविड इग्नेशियस, जेसीपीओए की बात करना पसंद करते हैं, जबकि उन्हें पता है कि वह कितनी खतरनाक और हमारे देश के लिए शर्मनाक डील थी।
ट्रंप ने पोस्ट में आगे कहा, अगर मेरे तहत कोई नई डील होती है, तो वह सिर्फ इजरायल और मिडिल ईस्ट ही नहीं, बल्कि यूरोप, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करेगी। यह ऐसी डील होगी जिस पर पूरी दुनिया को गर्व होगा, ना कि पिछली तरह शर्मिंदगी और अपमान झेलना पड़ेगा, जो हमें कमजोर और अक्षम नेतृत्व की वजह से सहना पड़ा।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















