Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरा रद्द, पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग के बाद लिया गया फैसला

राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार का दौरा रद्द कर दिया गया है। दरअसल पीएम मोदी यहां रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे लेकिन घटना के बाद कार्यक्रम को फिलहाल टाल दिया गया है। बता दें कि सोमवार को पचपदरा रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।

हालांकि सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

पचपदरा रिफाइनरी में कैसे लगी आग?

वहीं अधिकारियों के मुताबिक रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट में तकनीकी कारणों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की असली वजह की जांच अभी भी जारी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग तेजी से फैल सकती थी इसलिए तुरंत आपातकालीन टीमों को अलर्ट कर दिया गया। वहीं दमकल विभाग की करीब 50 गाड़ियां और कई आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मुश्किल हालात में आग पर काबू पाया।

पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को इस रिफाइनरी का लोकार्पण करना था और इसके बाद एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करना था। लेकिन आग लगने की घटना के बाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यालय ने भी पुष्टि की कि फिलहाल पीएम का दौरा रद्द कर दिया गया है।

वहीं इस घटना पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पचपदरा रिफाइनरी पूरे राजस्थान के लिए गर्व की परियोजना है और उद्घाटन से ठीक पहले इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सभी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा की कामना भी की।

Continue reading on the app

सीएम योगी की बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां, TMC पर बोला तीखा हमला, ममता बनर्जी के शासन को बताया ‘अराजकता का काल’

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ गया है। सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच, बंगाल में चुनाव को लेकर भाजपा ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिंगला, जॉयपुर और गरबेटा में जनसभाएं कर तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर जमकर हमला बोला है।

गरबेटा में जनसभा को संबोधित कर सीएम योगी ने टीएमसी सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। इतना ही नहीं अपनी रैली में सीएम ने महिला आरक्षण मुद्दे पर भी टीएमसी को घेरा। सीएम योगी ने कहा कि ममता दीदी को हिंदुओं व जय श्रीराम के उद्घोष से चिढ़ है। जिस तरह उन्होंने संसद में आधी आबादी को मिलने वाले हक का विरोध किया है ऐसे ही उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल के दौरान भी किया था।

सीएम योगी ने ममता बनर्जी के शासन को बताया ‘अराजकता का काल’

मुख्यमंत्री योगी ने ममता बनर्जी के 15 साल के शासन को अराजकता का काल करार दिया। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि टीएमसी के गुंडे और माफिया अपनी गिनती शुरू कर दें, क्योंकि 4 मई के बाद बंगाल की धरती पर भी ‘यूपी मॉडल’ लागू होगा। इतना ही नहीं सीएम योगी ने कहा कि टीएमसी के गुंडों को याद रखना। जब बंगाल में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार आएगी, तो इन माफियाओं पर वैसे ही बुलडोजर चलेंगे जैसे यूपी में चलते हैं। गरबेटा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का अटूट विश्वास इस जनता जनार्दन का बता रहा है कि यहां हर बूथ पर सुरक्षा और सुशासन का कमल खिलने वाला है।

सीएम योगी ने जनसभा में कहा कि टीएमसी की अराजकता से आजाद होकर, बंगाल अब डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में खुशहाली और सुशासन की नई परिभाषा लिखने के लिए तैयार है। गरबेटा विधानसभा क्षेत्र लोगों की विरासत को बचाते हुए विकास का कमल खिलाने के लिए तैयार है।

योगी ने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य में कानून का राज होगा। आपको तय करना है कि आपको डर चाहिए या सुरक्षा, भ्रष्टाचार चाहिए या विकास, दादागिरी चाहिए या लोकतंत्र? बदलाव का समय आ गया है।

नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक पर बोले मुख्यमंत्री योगी

नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने इस बिल पर लोकसभा में विपक्षी दलों के रुख की निंदा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के पैरोकारों ने यह संशोधन विधेयक पास नहीं होने दिया। यह देश की आधी आबादी का अपमान है, माता-बहनें इसे किसी रूप में बर्दाश्त नहीं करेंगी। विपक्ष को खासकर टीएमसी को जिसने इस बिल को गिराने में कोई कसर नहीं छोड़ी, देश की महिलाएं इस गलती की सजा जरूर देंगी। विपक्ष ने इस बिल का विरोध करके बहुत बड़ी गलती कर दी है जिसका खामियाजा अब उनको भुगतना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

IPL में 'सरपंच साहब' बने रोहित धोनी से बड़े कप्तान, आंकड़ों की रेस में सबसे आगे निकले श्रेयस अय्यर, हैरान करने वाला रिकॉर्ड

शांत चेहरे और आक्रामक रणनीति वाले श्रेयस अय्यर ने धीरे-धीरे सफलता का एक ऐसा किला खड़ा कर दिया है, जिसकी दीवारें धोनी और रोहित के रिकॉर्ड्स से भी ऊंची नजर आने लगी हैं. श्रेयस केवल एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक ऐसे 'मास्टरमाइंड' कप्तान बनकर उभरे हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी से साबित कर दिया है कि भविष्य उन्हीं का है.  Tue, 21 Apr 2026 07:01:03 +0530

  Videos
See all

Viral Video | कार चोर का तांडव, पुलिस तलाश में | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:08:42+00:00

Virall Video | पुतला फूंकते वक्त लगी आग, पुलिस ने बचाई जान | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:07:32+00:00

Bhopal Congress Protest Viral: गौ तस्करों के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन | #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:08:25+00:00

UP News: CM Yogi की नई स्कीम, पढ़ने वाले नौजवानों की हो गई बल्ले-बल्ले #timesnownavbharat #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T02:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers