Responsive Scrollable Menu

उप राष्ट्रपति का ऐतिहासिक श्रीलंका दौरा: ओसीआई से लेकर छात्रवृत्ति तक, जानें किन अहम मुद्दों पर हुआ समझौता

कोलंबो, नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा संपन्न कर सोमवार को स्वदेश रवाना हुए। उपराष्ट्रपति की यात्रा के दौरान भारत और श्रीलंका के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी।

इसमें सबसे अहम इंडियन ओरिजिन तमिलों (आईओटी) के लिए ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड प्रक्रिया को सरल बनाने पर सहमति बनी, ताकि वे भारत आसानी से आ-जा सकें। इसके तहत अब श्रीलंका में ओसीआई कार्ड प्राप्त करने के लिए स्थानीय सरकार की ओर से जारी दस्तावेजों को भी मान्यता दी जाएगी, जिससे प्रक्रिया आसान होगी।

राधाकृष्णन ने इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट फेज III के तहत बागान श्रमिकों को घर सौंपे (वर्चुअल मोड में), नॉर्दर्न रेलवे लाइन को फिर से शुरू करने और साइक्लोन दितवाह के बाद तीन नए बेली ब्रिज बनाने में पूर्ण सहयोग की भी घोषणा की।

एक समझौता छात्रवृत्ति को लेकर भी हुआ। जिसमें एस्टेट वर्कर स्कॉलरशिप पर सहमति प्रमुख थी। मुल्लैतिवु और पूर्वी प्रांत में स्वास्थ्य केंद्र, किसान क्लस्टर, आयुर्वेद प्रोजेक्ट और श्रीलंका का इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस भी इसका हिस्सा रहा।

दिल्ली रवाना होने से पहले उपराष्ट्रपति ने श्रीलंका के सीता एलिया में सीता अम्मन मंदिर में प्रार्थना की और कहा कि धार्मिक जगह के पुनर्निर्माण में भारत सरकार की पहल दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेगी।

उप राष्ट्रपति हनुमान कोविल भी पहुंचे। यहां रामभक्त हनुमान के पद्चिन्ह हैं, जो तब बने थे जब वो सीता मईया से मिलने अशोक वाटिका गए थे।

इस धार्मिक दौरे को लेकर उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने लिखा, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने श्रीलंका के सीता एलिया में सीता अम्मन मंदिर का दौरा किया। पवित्र रामायण से जुड़ा यह पवित्र मंदिर भारत और श्रीलंका के बीच गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों की याद दिलाता है। उपराष्ट्रपति हनुमान कोविल भी पहुंचे, और अशोक वाटिका में हनुमान जी के पवित्र कदमों की पूजा भी की।

उन्होंने आगे कहा, पिछले साल श्रीलंका दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस घोषणा को याद करते हुए कि सीता अम्मन मंदिर को भारत सरकार की मदद से रेनोवेट किया जाएगा, उन्होंने कहा कि इस पहल से दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

राधाकृष्णन ने श्रीलंका के नुवारा एलिया के रागाला में लिडल्सडेल एस्टेट में इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट (फेज III) के तहत भारत सरकार की मदद से बने घरों का भी दौरा किया और इसके लाभार्थियों से भी बातचीत की।

इसमें आगे लिखा, उपराष्ट्रपति ने भारतीय मूल के तमिल समुदाय से मिलकर खुशी जताई और कहा कि भारत सरकार और देश की जनता श्रीलंका में तमिल समुदाय की हरसंभव मदद को तत्पर है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने अब तक श्रीलंका के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में रहने वाले तमिल परिवारों और बागानों में काम करने वाले परिवारों (भारतीय मूल के तमिल ) को 50,000 घर दिए हैं। उन्होंने कहा कि इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट के चौथे फेज के तहत 10,000 और घर दिए जाएंगे।

पोस्ट में आगे बताया गया है कि नुवारा एलिया में भारतीय मूल के तमिलों से बातचीत करते हुए, उपराष्ट्रपति ने साइक्लोन दितवाह से हुई तबाही पर गहरा दुख जताया। उन्होंने प्राकृतिक आपदा के जवाब में ऑपरेशन सागर बंधु के तहत शुरू किए गए भारत के राहत और बचाव ऑपरेशन पर भी चर्चा की।

इससे पहले रविवार को, राधाकृष्णन ने कोलंबो में प्रेसिडेंशियल सेक्रेटेरिएट में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की, जहां दोनों ने द्विपक्षीय सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर गंभीर मंत्रणा की।

उपराष्ट्रपति ने रविवार को श्रीलंकाई प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या से भी मुलाकात कर दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने राजधानी कोलंबो में नेता प्रतिपक्ष सजित प्रेमदासा से भी मुलाकात की। यहां भी द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने पर बल दिया गया।

प्रेमदासा ने कहा कि चर्चा ट्रेड संबंधों को बढ़ाने, आर्थिक सहयोग को गहरा करने और दोनों देशों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रैक्टिकल मौके तलाशने पर फोकस रही।

मुलाकात और साइट विजिट की यह श्रृंखला भारत की श्रीलंका के साथ बढ़ते रणनीतिक संबंधों की मुनादी करती है जिसमें घर दिलाने से लेकर लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक रिश्तों को नया आयाम देने की प्रतिबद्धता शामिल है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IMD Heat wave alert: प्रयागराज का टेंप्रेचर पहुंचा 45 डिग्री के पास, 25 अप्रैल तक यूपी के इन हिस्सों में बहेगी प्रचंड लू

IMD Heatwave Alert: मौसम विभाग के अनुसार, प्रयागराज (इलाहाबाद) उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। IMD ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 अप्रैल तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 अप्रैल तक प्रचंड लू (Heatwave) का प्रकोप जारी रहेगा

Continue reading on the app

  Sports

MI vs GT: इनसे होता ही नहीं है! बूढ़े हो गए सूर्यकुमार यादव, रबाडा की मिसाइल जैसी गेंद ने किया खेल खत्म, नाचने लगीं गिल्लियां

suryakumar yadav ipl 2026 form: सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में फॉर्म को लेकर किस कदर जूझ रहे हैं, इसका सबूत गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक बार फिर देखने को मिला. कगिसो रबाडा की 152.1 kph की रफ्तार वाली गेंद पर सूर्या कुछ इस तरह बोल्ड हुए मानों उन्हें गेंद का अता-पता ही नहीं चला. गेंद का बल्ले से संपर्क तक नहीं हुआ और गिल्लियां बिखर गईं. Mon, 20 Apr 2026 20:23:28 +0530

  Videos
See all

PM Modi ने दिया 10 का नोट फिर हुआ ये #shorts #pmmodi #jhalmuri #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:43:17+00:00

Bengal Election: बंगाल की हर हॉट सीट, हर मुद्दे पर Sweta Singh की नजर, Padyatra आजतक पर #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:45:05+00:00

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की याद में बनाया गया 'बैसरन स्मारक' | Aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:41:16+00:00

ऐक्शन में CM Rekha Gupta, अधिकारियों की लगाई क्लास | #rekhagupta #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T15:45:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers