आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को 3 माह से वेतन भुगतान नहीं, कर्मचारी संघ ने राज्यपाल से की शिकायत
मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी विभागों की कार्यशैली से परेशान हैं और उन्हें अपने घर का गुजारा कर पाना मुश्किल हो रहा है कारण उन्हें समय से से वेतन नहीं मिलता, ग्वालियर सीएमएचओ के अधीन कार्यरत आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को तो तीन महीने से वेतन नहीं मिला है जिसकी शिकायत राज्यपाल मंगुभाई पटेल से की गई है।
मध्य प्रदेश संविदा आउट सोर्स कर्मचारी संघ ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को भेजे पत्र में शिकायत की है कि ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अधीन अनुबंधित सनशाइन सिक्योरिटी एवं अन्य एजेंसियां सैकड़ों आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं दे रही हैं जिसके कारण कर्मचारियों के अपरिवर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
इन स्वास्थ्य केंद्रों के आउटसोर्स कर्मचारी परेशान
कर्मचारी संघ ने पत्र के साथ कई कर्मचारियों के नाम और उनकी पदस्थापना वाले स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी भी दी है इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलौआ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनगढ़, उप स्वास्थ्य केंद्र बीजकपुर, जनकगंज डिस्पेंसरी, सिविल अस्पताल हजीरा, माधवगंज डिस्पेंसरी, सिविल अस्पताल डबरा, उप स्वास्थ्य केंद्र जौरासी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुक्लहारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछोर, उप स्वास्थ्य केंद्र सालबई, उप स्वास्थ्य केंद्र हथनौरा, उप स्वास्थ्य केंद्र सहोना, एनआरसी बरई, पोषण पुनर्वास केंद्र डबरा में पदस्थ कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
कर्मचारी संघ ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी
कर्मचारी संघ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार निवेदन किया और वेतन जारी करने के अनुरोध किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला , कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं स्वास्थ्य मंत्री एवं उप मुखुमंत्री राजेंद्र शुक्ला से मांग की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर वेतन दिलवाने के निर्दश दें वर्ना कर्मचारी भोपाल जाकर भूख हड़ताल, आमरण अनशन जैसे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।
Gold Rate Today : सोने में फिर आई गिरावट, जानिए 20 अप्रैल को कहां पहुंची सोने की कीमत
वैश्विक तनाव और डॉलर-रुपए में उतार-चढ़ाव के कारण 20 अप्रैल 2026 को भारतीय सराफा बाजार के खुलते ही सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है, हालांकि चांदी के दाम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आया है। आज भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 155,440 रुपये पर दर्ज किया गया। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 142,500 रुपये चल रही है। हालांकि अलग-अलग शहरों के सराफा बाजार में टैक्स, जीएसटी और मेकिंग चार्ज के आधार पर कीमतें 1,56,200 रुपये के आसपास बनी हुई हैं। चांदी के दाम 2.75 लाख रुपए ट्रेंड कर रहे हैं। शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को सोने का भाव 1,55, 930 पर बंद हुआ था।
पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव के बावजूद अक्षय तृतीया के मौके पर बाजार में गहने और सिक्के की मांग में तेज देखने को मिली। हल्के वजन के गहने, नई डिजाइन, छोटे सिक्के और चांदी की ज्वेलरी ने लोगों का अच्छा खासा ध्यान खींचा। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल और अमेरिकी डॉलर की मजबूती से सोने की कीमतों में नरमी देखी गई है। हालांकि निवेश के तौर पर मांग कम हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक के कदम उठाने से रुपये में पिछले कुछ दिनों से रिकवरी तो हुई है लेकिन आने वाले समय में फिर से दबाब बढ़ने के संकेत है।
सोमवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता बैठक होने की उम्मीद है इसका असर कच्चे तेल और सोने चांदी की दामों पर भी देखने को मिल सकता है। आमतौर पर जब भी दुनिया में युद्ध या तनाव बढ़ता है, तो लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं लेकिन इस बार का मूड कुछ अलग देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में दबाव देखा जा रहा है।
जानकारों की मानें तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बदलाव कर सकती है, जो सोने की कीमतों के लिए नकारात्मक संकेत है। वहीं निवेशकों की नजरें भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर टिकी हैं। इस पूरे घटनाक्रम के चलते फिलहाल निवेशक सोने से दूरी बना रहे हैं। यदि ब्याज दरों में स्थिरता रहती है, तो आने वाले समय में बाजार को नई दिशा मिल सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक के कदम उठाने से रुपये में पिछले कुछ दिनों से रिकवरी तो हुई है लेकिन आने वाले समय में फिर से दबाब बढ़ने के संकेत है।
अगर आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और बढ़ती हैं तो मध्यम वर्गीय परिवार के लिए शादी या किसी खास मौके के लिए गहने खरीदना एक बड़ा चैलेंज रहेगा। अगर आप सोना खरीदने बाजार जाएं तो ध्यान रखें 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है जिस पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती है। लेकिन 18, 20 और 22 कैरेट सोने में अन्य धातु मिलाई जाती है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर कैरेट के हिसाब से वही अंक दर्ज हो। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




