Responsive Scrollable Menu

SIR पर कितने मामले हैं, लगता है अलग बेंच बनानी पड़ेगी; CJI सूर्यकांत के सामने आया 7 लाख नए वोटर का मुद्दा

पश्चिम बंगाल SIR मामला फिर सुप्रीम कोर्ट में मेंशन किया गया है. वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने CJI सूर्यकांत की बेंच के सामने मुद्दा उठाया. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले 5-7 लाख नए वोटर जोड़े गए. वकील ने कहा कि निर्वाचन आयोगने फॉर्म-6 के जरिए नए नाम जोड़े हैं. उन्होंने बेंच को यह भी बताया कि फिलहाल नए वोटरों को जोड़ने की जानकारी अखबारों की रिपोर्ट पर आधारित है.

Continue reading on the app

अर्चना सिंह बोलीं- मुझे कोई काम नहीं दे रहा:कपिल शर्मा शो की वजह से छोड़ीं फिल्में; अब फिल्म मेकर्स ने अप्रोच करना बंद किया

फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं। हालांकि, इसी शोहरत ने उनके एक्टिंग करियर पर ब्रेक लगा दिया है। एक इंटरव्यू में अर्चना ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कपिल के शो की व्यस्तता के कारण उन्होंने इतने प्रोजेक्ट्स को मना किया कि अब मेकर्स ने उन्हें काम ऑफर करना ही बंद कर दिया है। स्कॉटलैंड में 25 दिन की शूटिंग छोड़नी पड़ी शोशा को दिए इंटरव्यू में अर्चना ने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें एक फिल्म के लिए स्कॉटलैंड में 25 दिनों के शूट का ऑफर मिला था। उस वक्त 'द कपिल शर्मा शो' टीवी पर आता था और साल में करीब 100 एपिसोड शूट होते थे। शो की टाइट डेट्स के कारण उनके पास किसी और फिल्म के लिए समय नहीं बचता था। अर्चना ने कहा, मैंने इतनी बार फिल्मों को मना किया कि फिल्ममेकर्स ने मुझे एक्टिंग के लिए बुलाना ही छोड़ दिया। मेकर्स को लगता है मैं सिर्फ हंसती हूं एक्ट्रेस को इस बात का भी दुख है कि इंडस्ट्री अब उन्हें केवल एक जज के तौर पर देखती है। उन्होंने कहा, मैं कितनी भी कोशिश कर लूं, फिल्ममेकर्स को यकीन नहीं दिला पा रही हूं कि मैं एक एक्टर हूं। उन्हें अब भी लगता है कि मैं कोई ऐसी इंसान हूं जो बस कुर्सी पर बैठकर हंसती रहती है। इसी छवि की वजह से उन्हें अब संजीदा या अलग तरह के रोल ऑफर नहीं हो रहे हैं और उन्हें अब भी अपनी एक्टिंग स्किल साबित करनी पड़ रही है। 42 साल का करियर और 100 से ज्यादा फिल्में अर्चना पूरन सिंह के करियर की शुरुआत 1982 में महज 20 साल की उम्र में फिल्म 'निकाह' से हुई थी। 1987 में वह नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म 'जलवा' में लीड रोल में नजर आईं। 90 के दशक में उन्होंने कई आइटम नंबर किए और फिर 'कुछ कुछ होता है', 'इंसान', 'दे दना दन' और 'बोल बच्चन' जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से पहचान बनाई। OTT से जगी करियर की नई उम्मीद अर्चना अब राजकुमार राव के साथ फिल्म 'टोस्टर' में नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि अब कपिल का शो नेटफ्लिक्स पर सीजन के आधार पर शूट होता है, इसलिए उनके पास अब दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए वक्त है। राजकुमार राव के साथ यह उनका दूसरा काम है। इससे पहले वे 'विकी विद्या का वो वाला वीडियो' में साथ दिखे थे। आगे वे वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में केके मेनन के साथ नजर आएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

Who is Ashwani Kumar: कौन हैं अश्वनी कुमार, जिसकी चमक के आगे तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह भी फीके पड़ गए

Who is Ashwani Kumar: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अश्वनी कुमार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में धूम मचा दी. मैच में अश्वनी ने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. अश्वनी के इस दमदार गेंदबाजी के कारण ही मुंबई इंडियंस को 15.5 ओवर में ही गुजरात को समेट कर 99 रनों से हरा दिया. Tue, 21 Apr 2026 00:09:23 +0530

  Videos
See all

Maithili Thakur | Bengal Election:बंगाल में कानून और व्यवस्था पर क्या बोलीं मैथिली ठाकुर? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T01:10:50+00:00

Free में शराब पीते थे Dhurandhar वाले राकेश बेदी? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T01:15:01+00:00

Iran War के बीच जानिए France और Mexico पेस्ट्री को लेकर आपस में क्यों लड़ पड़े थे? #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T01:15:00+00:00

Iran Attack on Indian Ship LIVE: हमले के बाद भारत से मांगी माफी? | Firing on Oil Tanker | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T01:13:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers