H-1B Visa: क्या H-1B वीजा सच में भारतीयों के लिए उतना फायदेमंद है जितना दिखता है?
H-1B Visa: अमेरिका का H-1B वीजा लंबे समय से भारतीय प्रोफेशनल्स, खासकर आईटी और टेक सेक्टर के लोगों के लिए एक बड़ा अवसर माना जाता रहा है. हर साल हजारों भारतीय इस वीजा के जरिए अमेरिका जाकर काम करते हैं और अपने करियर को नई ऊंचाई देते हैं. लेकिन इसके साथ एक बड़ा सवाल भी जुड़ा है क्या H-1B वीजा सच में भारतीयों के लिए उतना फायदेमंद है जितना दिखता है, या इसके पीछे कुछ चुनौतियां और नुकसान भी छिपे हैं? दरअसल, H-1B वीजा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे भारतीय टैलेंट को दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में काम करने का मौका मिलता है. बेहतर सैलरी, इंटरनेशनल एक्सपीरियंस और करियर ग्रोथ इसके बड़े आकर्षण हैं. कई प्रोफेशनल्स के लिए यह वीजा उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित होता है. लेकिन दूसरी तरफ, इस सिस्टम में अनिश्चितता भी बनी रहती है, क्योंकि यह वीजा पूरी तरह नौकरी पर निर्भर होता है और जॉब बदलने या खत्म होने पर स्थिति मुश्किल हो सकती है.
'आपका भाई हमेशा आपके साथ रहेगा, कोई गलत करेगा तो पाताल से ढूंढ लाएंगे', महिला आक्रोश मार्च में CM सम्राट का सीधा और साफ संदेश
Samrat Choudhary speech: नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ी राजनीतिक खींचतान और लोकसभा में इस बिल के पारित नहीं हो पाने की स्थिति के बाद महिलाओं के बीच बढ़ते असंतोष ने अब सड़क पर आकार लेना शुरू कर दिया है. इसी पृष्ठभूमि में पटना में एनडीए महिला ब्रिगेड का आक्रोश मार्च आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी राजनीतिक भागीदारी और अधिकारों की मांग को मुखर किया. इस मंच से सीएम सम्राट चौधरी ने महिलाओं के आक्रोश को वैध ठहराते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और हिस्सेदारी दोनों सुनिश्चित की जाएंगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18























