खड़े-खड़े सोते व्यक्ति का वीडियो वायरल, महाराष्ट्र के बाद अब चंडीगढ़ में जॉम्बी ड्रग का आतंक. जानिए सच्चाई
chandigarh Zombie Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों अजीब और चौंकाने वाले वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग सड़कों पर खड़े-खड़े सोते या बिल्कुल स्थिर दिखाई दे रहे हैं. कुछ दिन पहले महाराष्ट्र से एक वीडियो सामने आया था, जिसे बेंगलुरु का बाताया जा रहा था कि वहां पर जॉम्बी ड्रग्स (Zombie Drugs) के केस बढ़ रहे हैं. वहीं, इसी बीच अब चंडीगढ़ से सामने आए ऐसे ही वीडियो ने लोगों के बीच डर और भ्रम पैदा कर दिया है. इन वीडियो को कथित तौर पर 'जॉम्बी ड्रग' से जोड़कर पेश किया जा रहा है. आइए जानते हैं कि क्या है, इन वीडियो की सच्चाई और जॉम्बी ड्रग्स क्या होता है.
क्या है वायरल वीडियो का सच
कथित तौर पर चंडीगढ़ के इस वायरल वीडियो में शख्स एक स्थिथि में आंखे बंद किए हुए दिखाई दे रहा है. जब वहां पर मौजूद लोगों को लगा कि ये काफी देर से एक ही सिचुएशन में आंखें बंद करके खड़ा तो उसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जॉम्बी के आतंक के तौर पर पेश किया जा रहा है. हालांकि, अभी इस मामले की सच्चाई सामने नहीं आई है कि इस शख्स ने किसी तरह का जॉम्बी ड्रग्स लिया है या उस वह जॉम्बी जैसी हरकत कर रहा है.
बहरहाल इस मामले में अभी यही कहा जा रहा है कि ये मामला कोई जॉम्बी से जुड़ा नहीं है क्योंकि अभी तक इस तरह का मामला कही से भी सामने नहीं आया है क्योंकि इससे पहले भी महाराष्ट्र के एक ऐसे ही वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी पुष्टि कर इसे फेक बताया था.
जॉम्बी ड्रग क्या होता है?
जॉम्बी ड्रग असल में एक प्रकार की जाइलाजीन (Xylazine) दवा होती है, जो पशुओं को बेहोश करने के लिए इस्तेमाल की जाती है. विदेशों में इसके मिस यूज को लेकर भी खबरें सामने आती रहती हैं. जहां इसे नशीले पदार्थों के साथ मिलाकर लिया जाता है. इसी कारण यह शब्द सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा. भारत में भी जब इस तरह के वीडियो सामने आए तो लोगों ने बिना जांच के इसे उसी ड्रग से जोड़ दिया. हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में इस पदार्थ के इस्तेमाल के ठोस सबूत नहीं हैं और केवल वीडियो के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है.
पुलिस जांच में क्या सामने आया
बेंगलुरु पुलिस ने इन वायरल वीडियो की जांच की और साफ किया कि 'जॉम्बी ड्रग' के इस्तेमाल का कोई सबूत नहीं मिला है. उन्होंने बताया था जिस वीडियो को बेंगलुरु का बताया जा रहा था वो असल में महाराष्ट्र का है और इसमें जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि वह व्यक्ति शराब के नशे में था, साथ ही उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं. पुलिस ने यह भी बताया कि वीडियो को भ्रामक तरीके से वायरल किया गया, जिससे लोगों में डर फैल गया. इतना ही नहीं, कुछ मामलों में गलत जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है. पुलिस ने लोगों से अपील की बिना जानकारी केकिसी भी वीडियो को शेयर न करें.
अफवाहों से बचना जरूरी
बता दें कि इस तरह के मामलों में सबसे बड़ा खतरा अफवाहों का तेजी से फैलना होता है. जब लोग बिना सच्चाई जाने किसी भी दावे को सच मान लेते हैं, तो लोगों के बीच अनावश्यक डर और घबराहट फैल जाती है. सोशल मीडिया की ताकत जितनी बड़ी है, उतनी ही हमारी जिम्मेदारी भी बनती है. इस मामले में ऐसे किसी भी तरह के वीडियो की जांच करना बहुत जरूरी होता है. फिलहाल यह साफ है कि वायरल वीडियो को 'जॉम्बी ड्रग' (Zombie Drugs) से जोड़ना सही नहीं है और लोगों को सतर्क रहते हुए अफवाहों से दूर रहना चाहिए.
ये भी पढ़ें: चांद के पीछे 40 मिनट जब दुनिया से कट गए 4 इंसान, न रेडियो था न सिग्नल; आर्टेमिस 2 का वो पल जो रुला देगा...
एक ही देश में 2 मौसम! कहीं 45°C की आग, कहीं मूसलाधार बारिश; IMD का चौंकाने वाला अपडेट
Imd Weather Alert today: देश के कई हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. दिल्ली, यूपी, राजस्थान और मध्य भारत के इलाकों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा है. IMD के मुताबिक साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के समय गर्मी और ज्यादा महसूस हो रही है.
वहीं, दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है. आने वाले दिनों में लू चलने की आशंका बनी हुई है. ऐसे में मौसम विभाग की सलाह है कि खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सावधान रहें और जरूरत न हो तो दिन में बाहर कम निकलें या छाता लेकर बाहर जाएं.
IMD has predicted heat wave conditions today over Rajasthan, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Vidarbha, Chhattisgarh and Jharkhand.
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 20, 2026
Gangetic West Bengal, Coastal Andhra Pradesh, Coastal Karnataka, Kerala and Mahe will also experience hot and humid weather for the next 2–3 days.… pic.twitter.com/4OiXyDCX1l
नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश और तूफान, दिल्ली में क्या होगा?
जहां एक तरफ उत्तर भारत झुलस रहा है वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों में तेज बारिश हो रही है. कई जगहों पर आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं. IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण इन इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है.
क्यों बन रहे हैं ऐसे हालात? आगे देशभर में मौसम का हाल...
मौसम विभाग का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम सिस्टम सक्रिय हैं. जैसे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम है, जिससे गर्मी बढ़ रही है. वहीं, पूर्वोत्तर में नमी और हवा का दबाव बारिश को बढ़ा रहा है.
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, 40-42°C तक जाएगा पारा
दिल्ली-NCR में बीते 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 39-41°C और न्यूनतम 20-23°C के बीच दर्ज किया गया. कुछ इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहा, जिससे लोगों को गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है. IMD के मुताबिक 21 अप्रैल को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा. 22 अप्रैल को तापमान और बढ़ने के संकेत हैं. इस दिन अधिकतम तापमान 40-42°C और न्यूनतम तापमान 21-23°C रहने की उम्मीद है.
अगले 48 घंटे का कैसा रहेगा मौसम, IMD का पूर्वानुमान
IMD ने आने वाले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हीटवेव जारी रह सकती है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इसके अलावा कुछ जगहों पर आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वह स्थानीय प्रशासन की सलाह को मानें और मौसम पर अपडेट लेकर ही घर से निकलें.
पूर्वी भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से गर्मी बढ़ रही है, वहीं पूर्व और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन सक्रिय होने से बारिश और आंधी की गतिविधियां तेज हैं. अगले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है, जबकि असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही कुछ राज्यों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और गर्म व उमस भरे मौसम की भी चेतावनी दी गई है.
FAQ
Q1. क्या पूरे देश में हीटवेव चल रही है?
नहीं, सिर्फ उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में हीटवेव जैसी स्थिति है.
Q2. नॉर्थ-ईस्ट में इतनी बारिश क्यों हो रही है?
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय मौसम प्रणाली इसकी मुख्य वजह है.
Q3. क्या अगले दिनों में मौसम बदलेगा?
IMD के अनुसार फिलहाल यही स्थिति अगले 48 घंटे तक बनी रह सकती है.
Q4. हीटवेव से कैसे बचें?
धूप से बचें, पानी ज्यादा पिएं और जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें.
Q5. क्या यह जलवायु परिवर्तन का असर है?
विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे चरम मौसम पैटर्न में जलवायु परिवर्तन की भूमिका हो सकती है, लेकिन हर घटना सीधे इससे जुड़ी हो, ऐसा जरूरी नहीं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















