प्रीति जिंटा के गले लगाने पर अर्शदीप सिंह ने मनाया जश्न, देखते रह गए मोहम्मद शमी, वीडियो हुआ वायरल
Preity Zinta Hug Arshdeep Singh: इंडियंस प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स फ्रेंचाईजी की मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अक्सर मैच के दौरान अपने लुक्स और रिएक्शन को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनकी टीम का प्रदर्शन कैसा भी हो प्रीति के चेहरे की मुस्कान हमेशा बनी रहती है. इसके कारण सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस से प्यार भी मिलता है, इसके जवाब में प्रीति की ओर से हर मैच में दर्शकों को फ्रेंचाईजी की जर्सी भी दी जाती है. इसी बीच पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी प्रीति से एक खास तोहफा मिला, जिसके बाद उनके जश्न मनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. लखनऊ सुपर जाएंट्स की ओर से खेल रहे पेसर मोहम्मद शमी भी इस लम्हे के दौरान वहीं थे ऐसे में उनका रिएक्शन भी कैमरा में कैद हो गया.
प्रीति जिंटा ने अर्शदीप को गले लगाया
दरअसल, 19 अप्रैल को न्यू चंडीगढ़ के महाराज यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जाएंट्स से हुई थी. मेजबान टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की, मुकाबले के बाद सभी खिलाड़ी आपस में मिल रहे थे. प्रीति जिंटा भी मैदान पर आईं और उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने अर्शदीप को गले से लगाया, इसके बाद तेज गेंदबाज ने ऐसे जश्न मनाया जैसे उन्हें कोई इनाम मिल गया हो. दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वहीं खड़े थे, अर्शदीप को इस तरह रिएक्ट करता देख शमी की भी हंसी छूट गई. प्रीति भी लगातार मुस्कुरा रहीं थी. सोशल मीडिया पर यूजर्स को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है. एक यूजर ने यहां तक लिख दिया कि 'शमी भाई अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं'. आप यह वीडियो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो -
After the match ended Preity Zinta hugged Arshdeep Singh and his reaction was priceless ???????? !! pic.twitter.com/5PQbKqk38R
— ???????????? ???????????????????????? (@jod_insane) April 20, 2026
यह भी पढ़ें - प्रीति जिंटा के गले लगाने पर अर्शदीप सिंह ने मनाया जश्न, देखते रह गए मोहम्मद शमी, वीडियो हुआ वायरल
अर्शदीप सिंह का फॉर्म आया वापस
अर्शदीप सिंह ने आईपीएल 2026 में अपना फॉर्म दोबारा हासिल कर लिया है. गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शुरुआती 3 मुकाबलों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल था. लेकिन फिर सनराईजर्स हैदराबाद के सामने उन्होंने 2 बल्लेबाजों को चलता किया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 22 रन देकर 3 विकेट अपने खाते में जोड़े, जिसमें से 2 विकेट एक ही ओवर में आए थे. फिर अब लखनऊ सुपर जाएंट्स वाले मुकाबले में 1 बल्लेबाज को पवेलियन की राह दिखाई. अर्शदीप का फॉर्म में लौटना पंजाब किंग्स के लिए टूर्नामेंट में अच्छा संकेत है.
पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच का हाल
इसके साथ ही बात की जाए पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच की तो ऋषभ पंत ने टॉस जीतने के बाद किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर चलते बने, लेकिन इसके बाद कूपर कॉन्ली और प्रियांश आर्य के नाम का तूफान आया. इन दोनों बल्लेबाजों ने 182 रन की साझेदारी कर डाली. प्रियांश ने 37 गेंदों में 9 छक्के और 4 चौकों की मदद से 93 रन बना डाले.
दूसरी ओर कॉन्ली ने 46 गेंदों में 87 रन का योगदान दिया, उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इन दोनों के विस्फोट का अंजाम ये हुआ कि पंजाब का स्कोर 254 तक जाकर रुका. लखनऊ की ओर से कोई भी बल्लेबाज असरदार पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाया. मिचेल मार्श (40), आयुष बडोनी (35), ऋषभ पंत (43) और एडन मारक्रम (42) ने अच्छी पारियां खेली लेकिन इसके बावजूद उनका स्कोर संयुक्त रूप से 200 का आंकड़ा ही छू पाया. लिहाजा पंजाब ने 54 रन के अंतर से जीत अपने नाम की.
Pudina Shikanji Recipe: गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले पिएं पुदीने की शिकंजी, जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका
Pudina Shikanji Recipe: गर्मी में जब सूरत की तपती धूप शरीर की सारी ऊर्जा और नमी सोख लेती है तब एक गिलास ठंडी शिकंजी किसी अमृत से कम नहीं लगती. अक्सर हम साधारण नींबू-पानी पीते हैं लेकिन अगर इसमें पुदीने का तड़का लगा दिया जाए तो यह न केवल स्वाद में लाजवाब लगता है बल्कि पेट को भी ठंडा रखने में मदद करता है. पुदीना अपने औषधीय गुणों के कारण पाचन के लिए बेहतरीन है और नींबू में विटामिन-C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. फ्रेश फील करने के लिए पुदीने की शिकंजी एक ऐसा देसी ड्रिंक है जो ना सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है. ऐसे में अगर आप गर्मियों में घर से बाहर निकल रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में घर पर पुदीने की शिकंजी बनाने की रेसिपी के बारे में बताते हैं.
पुदीना शिकंजी सामग्री
- पुदीना के पत्ते
- आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- सौंफ पाउडर
- आधा चुटकी काला नमक
- 2 चम्मच चाट मसाला
- नींबू का रस
- सोडा/पानी
- बर्फ के टुकड़े
पुदीने की शिकंजी रेसिपी (Pudina Shikanji Recipe In Hindi)
पुदीने की शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप फ्रेश पुदीने के पत्ते, 2 बड़े नींबू का रस, 2 से 3 चम्मच चीनी, 12 छोटा चम्मच नमक, 12 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 2 से 3 गिलास ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े ले. फिर मिक्सी जार में पुदीने के पत्ते, नींबू का रस, चीनी, काला नमक, भुना जीरा और थोड़ा सा ठंडा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस मिश्रण को एक छलनी से छानकर जग में निकाल लें. जग में बचा हुआ ठंडा पानी या सोडा मिलाएं. इसके बाद गिलास में बर्फ डालें और तैयार पुदीना शिकंजी डालकर पुदीने के पत्तों से सजाकर घर पर आए मेहमानों को सर्व करें. आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा चाट मसाला और अदरक का रस भी मिला सकते हैं.
पुदीने की शिकंजी पीने के फायदे (Pudina Shikanji Benefits)
पाचन में सुधार: पुदीने में मौजूद एंजाइम पेट को ठंडा रखते हैं और एसिडिटी, गैस, बदहजमी व कब्ज को दूर करते हैं.
गर्मी से राहत और हाइड्रेशन: यह शरीर के तापमान को कम करती है, लू से बचाती है और गर्मियों में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बनाए रखती है.
डिटॉक्स और वजन करें कंट्रोल: यह शरीर से विषैले पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार कर वजन नियंत्रित रखने में मदद कर सकती है.
ऊर्जा और ताजगी: पुदीने की सुगंध और नींबू का संयोजन थकान मिटाता है और सुस्ती दूर कर तुरंत एनर्जी देता है.
मुंह की दुर्गंध: पुदीने के एंटीबैक्टीरियल गुण सांसों को ताज़ा करते हैं और मुंह के कीटाणुओं को खत्म करते हैं.
त्वचा के लिए फायदेमंद: नियमित सेवन से त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















