Responsive Scrollable Menu

भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 2026 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में हुई शामिल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रियदर्शन के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हुई इस फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिलता दिखाई दे रहा है। रिलीज से पहले इसका पेड प्रीव्यू भी रखा गया था।

इस फिल्म को शुरुआत में मिला-जुला रिव्यू मिला था लेकिन बाद में उसने अच्छी शुरुआत की। वीकेंड पर तो इसने महफिल ही लूट ली। चल जान लेते हैं कि संडे के दिन इसमें बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाया है और कितनी कमाई की है।

कितनी हुई भूत बंगला की कमाई

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला जब से अनाउंस हुई थी यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि यह उनके करियर को ट्रैक पर लेकर आएगी। आप कलाम का जैसा परफॉर्मेंस नजर आ रहा है उसे लग रहा है कि ऐसा हो सकता है। फिल्म को वर्ड का माउथ पब्लिसिटी का काफी फायदा हुआ है। रविवार को इसकी कमाई में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।

कलेक्शन की बात करें तो पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद रिलीज के पहले दिन उसने 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया और दूसरे दिन उसने 55% ज्यादा कमाई की। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को इसने 23 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ इसकी तीन दिन की कमाई अब पेड प्रीव्यू का कलेक्शन कुल मिलाकर 58 करोड़ हो गया है।

बनी चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिल रही है। रिलीज के 3 दिन में इसने 2026 की टॉप 10 फिल्मों में चौथी जगह हासिल कर ली है। चलिए आपको इस लिस्ट और फिल्मों की कमाई के बारे में भी बता देते हैं।

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

इस लिस्ट में 1141 करोड़ की कमाई के साथ धुरंधर पहले नंबर पर है। 362.76 करोड़ के साथ बॉर्डर 2 दूसरे नंबर पर, 83.35 करोड़ के साथ ओ रोमियो तीसरे नंबर पर, 58 करोड़ की 3 दिन की कमाई के साथ भूत बंगला चौथे नंबर पर, 52.99 करोड़ की कमाई के साथ मर्दानी 3 पांचवें नंबर पर, 52.25 करोड़ की कमाई के साथ द केरल स्टोरी छठे नंबर पर बनी हुई है। सातवें नंबर पर इक्कीस है जिसने 36.25 करोड़ कमाए हैं। आठवें नंबर पर बनी अस्सी ने 11.42 करोड़ का कलेक्शन किया है। 7.98 करोड़ के कलेक्शन के साथ दो दीवाने शहर में नवे नंबर पर है और 7.2 करोड़ के साथ तू या मैं दसवें नंबर पर बनी हुई है।

नजर आ रहे ये कलाकार

अक्षय कुमार के साथ इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार दिखाई दे रहे हैं। बालाजी टेलीकॉम लिमिटेड के बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा इसे प्रेजेंट किया जा रहा है। फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और अक्षय कुमार ने प्रोड्यूस किया है।

Continue reading on the app

स्वस्थ लिवर है सेहतमंद जीवन की नींव, रोजाना करें ये 10 आसान योगासन

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। लिवर हमारे शरीर का 'फिल्टर' होता है जो खून को साफ करता है, पाचन में मदद करता है और कई जरूरी रसायनों का संतुलन बनाए रखता है। अगर लिवर कमजोर हो जाए तो थकान, पाचन खराब होना, त्वचा संबंधी समस्याएं और कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में योग एक बहुत अच्छा सहारा बन सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बीच में आई बुरी खबर, 3 क्रिकेटर को किया गया ससपेंड, पिछला साल कोच को मैदान पर पीटने का मामला

CAP ने अपनी तरफ से 'खिलाड़ियों को अपने किसी भी कैंपस में प्रवेश करने से सस्पेंड कर दिया है और वे राज्य संघ की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकते.' खिलाड़ियों को किसी भी राष्ट्रीय या बाहरी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं होगी और कोर्ट से सभी आरोपों से बरी होने तक यह सस्पेंशन जारी रहेगा. Wed, 22 Apr 2026 19:01:40 +0530

  Videos
See all

Sushma Kharkwal News: सुषमा खर्कवाल 'सफाई'.. 'मां' के अपमान पर सियासत हाई! Top News | SP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:45:22+00:00

Trump ने Iran से किन 8 Women को Capital Punishment ना देने का आग्रह किया? | World News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:40:32+00:00

Iran America War Update: 7 बजते ही ईरान को ट्रंप की खुली धमकी? Strait of Hormuz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:35:01+00:00

Hallabol : इस बार बंगाल में महिला सुरक्षा कितना बड़ा मुद्दा? | Bengal Election 2026 | TMC Vs BJP | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T13:36:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers