SSC GD Constable Exam: सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 27 अप्रैल से परीक्षा, जानें कब जारी होंगे एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए 19 अप्रैल 2026 को सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से अपने खाते में लॉग इन कर परीक्षा शहर की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा का शहर, शिफ्ट का समय होगा।
परीक्षा का आयोजन देश भर के अलग-अलग शहरों में 27 अप्रैल से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा के 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs), SSF, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कांस्टेबल पदों पर भर्ती की जाएगी।
कैसे होता है SSC GD exam में चयन?
सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होती है, उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) कराई जाती है। इसके बाद मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के चरण पूरे किए जाते हैं।
25 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 25,487 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। महिलाओं के लिए 2020 और पुरुष उम्मीदवारों के लिए 23,467 पद खाली हैं। जनरल के लिए 11,102, ईडब्ल्यूएस के लिए 2605, ओबीसी के लिए 5765, एसटी के लिए 2313 और एससी के लिए 3702 पद खाली हैं। बीएसएफ में 616, सीआईएसफ में 14,595, सीआरपीएफ में 5,490, एसएसबी में 1764, आईटीबीपी में 1292 , असम राइफल्स में 1706 और एससी में 23 पद खाली हैं।
SSC GD परीक्षा 2026: मुख्य तिथियां
SSC ने इस बार परीक्षा को चार चरणों (सप्ताह) में विभाजित किया है:
- सप्ताह 1: 27 अप्रैल से 02 मई 2026 तक
- सप्ताह 2: 04 मई से 09 मई 2026 तक
- सप्ताह 3: 18 मई से 23 मई 2026 तक
- सप्ताह 4: 25 मई से 30 मई 2026 तक
SSC GD: सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Login”/”Candidate Login” पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद “City Slip” सेक्शन पर जाएं।
- वहां पर SSC GD Constable City Intimation Slip 2026 का लिंक मिलेगा।
- उस पर क्लिक करें और अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।
साउथ अफ्रीका विमेंस टीम की दूसरे टी-20 में जीत:भारत को 8 विकेट से हराया; लौरा वोल्वार्ट- सुने लुस की शतकीय पार्टनरशिप
भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। डरबन में खेले गए इस मुकाबले में शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बावजूद मिडिल और लोअर ऑर्डर के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। साउथ अफ्रीका ने 148 रन का टारगेट 17.1 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ट और सुने लुस ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की शानदार पार्टनरशिप की, जिसने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शेफाली के 57 रन, फिर 48 रन पर 8 विकेट गिरे टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। 13वें ओवर तक टीम का स्कोर 2 विकेट पर 99 रन था और वह 160 से अधिक के स्कोर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भारत ने महज 48 रन के भीतर अपने आखिरी 8 विकेट गंवा दिए। शेफाली वर्मा ने 57 रनों की पारी खेली, जबकि डेब्यू कर रही अनुष्का शर्मा ने 28 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। शेफाली ने 100वें मैच में लगाई फिफ्टी 22 साल की शेफाली वर्मा ने इस मैच के साथ ही अपने 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच पूरे कर लिए। उन्होंने 15 साल की उम्र में डेब्यू किया था। अपने इस माइलस्टोन मैच में उन्होंने आक्रामक बैटिंग की। शेफाली ने मैच की चौथी ही गेंद पर छक्का जड़ा और सेखुखुने के दूसरे ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर 14 रन बटोरे। हालांकि, उन्हें 28 के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 31 गेंदों में करियर की 15वीं फिफ्टी पूरी की। वह 57 रन बनाकर म्लाबा की गेंद पर आउट हुईं। सेखुखुने और ट्रायोन ने 3-3 विकेट लिए साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने स्पिन और सीम दोनों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। टुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायोन ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, नॉनकुलुलेको म्लाबा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 1 विकेट लिया। भारतीय पारी 147 रन पर सिमट गई। लौरा वोल्वार्ट और लूस की 106 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप 148 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को लॉरा वोल्वार्ट और सुने लूस ने ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। वोल्वार्ट ने अपनी 15वीं टी-20 फिफ्टी लगाई, वहीं लूस ने पिछली 10 पारियों में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। हालांकि, दोनों जीत से पहले आउट हो गईं, लेकिन ताजमिन ब्रिट्स और एनेरी डर्कसन ने 17 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मार्करम के ओवर में 5 छक्के लगे:पंजाब ने IPL 2026 का बेस्ट स्कोर बनाया, लखनऊ ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला; मोमेंट्स IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मुल्लांपुर में PBKS ने 19वें सीजन का बेस्ट स्कोर बनाया। LSG ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला। वहीं ऐडन मार्करम ने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए, उनके ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 5 छक्के लगाए। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News


















