Responsive Scrollable Menu

साउथ अफ्रीका विमेंस टीम की दूसरे टी-20 में जीत:भारत को 8 विकेट से हराया; लौरा वोल्वार्ट- सुने लुस की शतकीय पार्टनरशिप

भारतीय महिला टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। डरबन में खेले गए इस मुकाबले में शेफाली वर्मा के अर्धशतक के बावजूद मिडिल और लोअर ऑर्डर के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। साउथ अफ्रीका ने 148 रन का टारगेट 17.1 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम ने सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ट और सुने लुस ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की शानदार पार्टनरशिप की, जिसने भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शेफाली के 57 रन, फिर 48 रन पर 8 विकेट गिरे टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। 13वें ओवर तक टीम का स्कोर 2 विकेट पर 99 रन था और वह 160 से अधिक के स्कोर की ओर बढ़ रही थी। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। भारत ने महज 48 रन के भीतर अपने आखिरी 8 विकेट गंवा दिए। शेफाली वर्मा ने 57 रनों की पारी खेली, जबकि डेब्यू कर रही अनुष्का शर्मा ने 28 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। शेफाली ने 100वें मैच में लगाई फिफ्टी 22 साल की शेफाली वर्मा ने इस मैच के साथ ही अपने 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच पूरे कर लिए। उन्होंने 15 साल की उम्र में डेब्यू किया था। अपने इस माइलस्टोन मैच में उन्होंने आक्रामक बैटिंग की। शेफाली ने मैच की चौथी ही गेंद पर छक्का जड़ा और सेखुखुने के दूसरे ओवर की शुरुआती 3 गेंदों पर 14 रन बटोरे। हालांकि, उन्हें 28 के निजी स्कोर पर जीवनदान भी मिला, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने 31 गेंदों में करियर की 15वीं फिफ्टी पूरी की। वह 57 रन बनाकर म्लाबा की गेंद पर आउट हुईं। सेखुखुने और ट्रायोन ने 3-3 विकेट लिए साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने स्पिन और सीम दोनों से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। टुमी सेखुखुने और क्लो ट्रायोन ने 3-3 विकेट लिए। वहीं, नॉनकुलुलेको म्लाबा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 1 विकेट लिया। भारतीय पारी 147 रन पर सिमट गई। लौरा वोल्वार्ट और लूस की 106 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप 148 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम को लॉरा वोल्वार्ट और सुने लूस ने ठोस शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की। वोल्वार्ट ने अपनी 15वीं टी-20 फिफ्टी लगाई, वहीं लूस ने पिछली 10 पारियों में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। हालांकि, दोनों जीत से पहले आउट हो गईं, लेकिन ताजमिन ब्रिट्स और एनेरी डर्कसन ने 17 गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मार्करम के ओवर में 5 छक्के लगे:पंजाब ने IPL 2026 का बेस्ट स्कोर बनाया, लखनऊ ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला; मोमेंट्स IPL के 29वें मैच में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। मुल्लांपुर में PBKS ने 19वें सीजन का बेस्ट स्कोर बनाया। LSG ने ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदला। वहीं ऐडन मार्करम ने एक ओवर में 32 रन खर्च कर दिए, उनके ओवर में प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली ने 5 छक्के लगाए। पूरी खबर

Continue reading on the app

होर्मुज़ स्ट्रेट खुलवाने के लिए ट्रंप के पास तीन और विकल्प थे फिर नाकाबंदी को ही क्यों चुना

ईरान के होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करने के बाद अमेरिका के पास जवाबी कार्रवाई के कई विकल्प थे. लेकिन बातचीत की गुंजाईश बनी रहे इसलिए राष्ट्रपति ने अलग विकल्प चुना.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Heart Touching Love Story: प्रेमी के लिए प्रेमिका की आखिरी गुहार...! Heartfelt Letter to Boyfriend #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T19:30:02+00:00

Kishore Ajwani: Iran ने American नाकाबंदी को दिया चकमा | #saubaatkiekbaat #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T19:30:03+00:00

Delhi Crime News : 'खूनी नौकर' पर पुलिस का बड़ा खुलासा ! #delhinews #delhipolice #crimenews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T19:23:26+00:00

Home Office blocks anti-Islam influencer from entering UK. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T19:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers