ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे
तेहरान, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही जवाब देगा।
ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल मुख्यालय ने चेतावनी दी है कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी बलों द्वारा एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज पर गोलीबारी करने, उसके नेविगेशन सिस्टम को निष्क्रिय करने और सशस्त्र कमांडो के साथ उस पर चढ़ाई करने के बाद ईरान अमेरिकी “सशस्त्र समुद्री डकैती” का “जल्द जवाब” देगा। यह जानकारी एमवीएफ ने प्रेस टीवी के हवाले से दी।
सरकारी आईआरआईबी और अर्ध-आधिकारिक मेहर न्यूज एजेंसी ने बताया कि इसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी युद्धपोतों पर ड्रोन हमले किए, जिसके चलते अमेरिकी बलों को पीछे हटना पड़ा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक ईरानी-झंडे वाले मालवाहक जहाज को जबरन कब्जे में ले लिया, जो होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास नौसैनिक नाकेबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था।
उन्होंने कहा कि ओमान की खाड़ी में अमेरिकी नौसेना के एक गाइडेड मिसाइल विध्वंसक ने “इंजन कक्ष में छेद करके उसे वहीं रोक दिया” और वह जहाज अमेरिकी मरीन के कब्जे में है।
ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने कहा कि देश ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित दूसरे दौर की शांति वार्ता में भाग लेने से इनकार कर दिया है, जो कथित तौर पर जल्द ही पाकिस्तान में होने वाली थी।
रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी पक्ष ने जोर देकर कहा है कि जब तक अमेरिका की “ईरान-विरोधी” नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी, वॉशिंगटन के साथ कोई बातचीत नहीं होगी।
रविवार को ही, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने कहा कि ईरान के बंदरगाहों और तटरेखा पर अमेरिका की “अवैध और आपराधिक” नाकेबंदी दोनों देशों के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम का उल्लंघन है।
--आईएएनएस
पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Share Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
Share Market Live Update: एशिया MIXED कामकाज कर रहा है। वहीं शुक्रवार की शाम को करीब 400 प्वाइंट की उछाल दिखा रहा गिफ्ट निफ्टी महज 100 प्वाइंट ऊपर है। इधर 90 डॉलर के नीचे फिसलने वाला क्रूड भी 6 परसेंट उछलकर 95 के पार निकला है। हालांकि शुक्रवार को US INDICES में पौने दो परसेंट तक की तेजी दिखी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Moneycontrol


















