Share Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
Share Market Live Update: एशिया MIXED कामकाज कर रहा है। वहीं शुक्रवार की शाम को करीब 400 प्वाइंट की उछाल दिखा रहा गिफ्ट निफ्टी महज 100 प्वाइंट ऊपर है। इधर 90 डॉलर के नीचे फिसलने वाला क्रूड भी 6 परसेंट उछलकर 95 के पार निकला है। हालांकि शुक्रवार को US INDICES में पौने दो परसेंट तक की तेजी दिखी
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से PM मोदी की मुलाकात आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली के म्यूंग आज भारत दौरे पर रहने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर वो इस मुलाकात के लिए पहुंचे हैं। रविवार को उनका भारत आगमन हो चुका है और वह तीन दिनों तक यहीं रहने वाले हैं। ये उनका पहला भारत दौरा है। वह यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति ली के साथ मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यावसायिक प्रमुख सहित उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान व्यापार, पोत निर्माण और एआई पर चर्चा की जाएगी। इस तरह से भारत और दक्षिण कोरिया के राजनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री और ली म्यूंग की चर्चा
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात कर व्यापार, पोत निर्माण ,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सेमीकंडक्टर सहित विभिन्न द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता करेंगे। दोनों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बात भी होने वाली है।
द्रौपदी मुर्मु से भी होगी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने वाले हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की ओर एजुकेशन की जानकारी के मुताबिक भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विशेष राजनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में मौका मिल का पत्थर साबित हो सकता है।
विदेश मंत्री से हुई मुलाकात
राष्ट्रपति ली के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात हो चुकी है। इसके बाद वह यह कहते नजर आए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली वार्ता से दोनों देशों के बीच राजनीतिक साझेदारी मजबूत होगी। राजनीतिक हलके में सभी की निगाह पीएम मोदी से होने वाले मुलाकात पर टिकी है। जो कई मुद्दों को लेकर अहम मानी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Mp Breaking News





















