Responsive Scrollable Menu

अमेरिका में 8 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत:1 से 14 साल के बच्चों को गोली मारी; पुलिस से मुठभेड़ में आरोपी की मौत

अमेरिका के राज्य लुइसियाना के श्रेवेपोर्ट में रविवार सुबह 6 बजे एक व्यक्ति ने 8 बच्चों समेत 10 लोगों की हत्या कर दी। मृत बच्चों की उम्र 1 से 14 साल के बीच थी। पुलिस के मुताबिक मामला घरेलू विवाद से जुड़ा था। श्रेवेपोर्ट पुलिस प्रमुख वेन स्मिथ ने कहा कि उन्होंने ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा है। गोलीबारी वेस्ट 79वीं स्ट्रीट के 300 ब्लॉक में हुई। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया और एक कार लूटकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे मार गिराया। अभी तक गोलीबारी का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जांच रिपोर्ट्स के मुताबिक गोली चलाने वाला व्यक्ति मृतकों के परिवार से जुड़ा था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घटना से जुड़ी फोटो, वीडियो या जानकारी साझा करें। शहर के मेयर टॉम आर्सेनो ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि यह शहर की सबसे त्रासद घटनाओं में से एक है। 16 अप्रैल को तुर्किये में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की 9 की मौत तुर्किये में बुधवार को एक मिडिल स्कूल में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की। इसमें एक शिक्षक समेत 9 छात्रों की मौत हुई, जबकि लगभग 13 लोग घायल हुए। हमलावर ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। 6 घायलों की हालत गंभीर है। गवर्नर मुकेर्रम उनलुएर ने बताया कि हमलावर आठवीं कक्षा का छात्र था। वह अपने बैग में पांच हथियार और सात मैगजीन लेकर स्कूल पहुंचा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये हथियार उसके पूर्व पुलिस अधिकारी पिता के हो सकते हैं। घटना के बाद इलाके में पुलिस तैनात किया गया और जांच शुरू की गई। गवर्नर के मुताबिक, हमलावर स्कूल के अंदर दो कक्षाओं में घुसा, जहां पांचवीं कक्षा के छात्र पढ़ रहे थे। उसने वहां अंधाधुंध फायरिंग की। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है और उनका ऑपरेशन चल रहा है। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान में अस्पताल की लापरवाही से 331 बच्चे HIV पॉजिटिव:8 साल के बच्चे की मौत के बाद खुलासा, सिरिंज के दोबारा इस्तेमाल से फैला संक्रमण पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के ताउंसा शहर में 331 बच्चे HIV पॉजिटिव पाए गए। ये मामले नवंबर 2024 से अक्टूबर 2025 के बीच दर्ज हुए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Kark Rashifal: कर्क राशि वालों आज नई जिम्मेदारी से खुलेगा तरक्की का रास्ता, करियर और प्यार में मिलेगी सफलता

Aaj Ka Kark Rashifal 20 April: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों के निजी जीवन में भी आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आज प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. विद्यार्थियों के लिए दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा, जबकि महिलाएं अपने कार्यों में संतुलन बनाकर सफलता हासिल करेंगी. 

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs LSG: पंजाब का विजय रथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली चमके

PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने लखनऊ को 255 रन का टारगेट दिया था, लेकिन LSG की टीम 200 रन ही बना पाई और PBKS ने 54 रन से मैच को जीत लिया। Sun, 19 Apr 2026 23:23:41 +0530

  Videos
See all

Viral Vidoe | Pm मोदी के संबोधन पर बवाल! कांग्रेस का जोरदार विरोध #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:10:01+00:00

Viral Vidoe | नशे में मंत्री बेटे की शर्मनाक हरकत, VIDEO वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:53+00:00

Baisaran Valley की अनसुनी आवाजें, पहलगाम न भूलेंगे न माफ करेंगे | Pahalgam Attack |Terrorist Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:06+00:00

News KI Pathshala | 'फ्लॉप ट्रंप’ पर उठे सवाल! क्या अपने फैसलों से दुनिया को खतरे में डाल रहे हैं ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:05:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers