Responsive Scrollable Menu

Health Tips: Toilet में Mobile ले जाने की है आदत? आप एक खतरनाक बीमारी को दे रहे हैं न्योता, नई Research में बड़ा दावा

स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या का एक अभिन्न हिस्सा बन चुका है। लोग खाते-पीते, उठते-बैठते और यहां तक कि टॉयलेट में भी फोन का इस्तेमाल करने लगे हैं। टॉयलेट पर बैठकर सोशल मीडिया स्क्रॉल करना और खबरें पढ़ना भले ही एक आम आदत हो, लेकिन यह आदत सेहत के लिए ठीक नहीं है। शोधकर्ताओं के नए अध्ययन में सामने आया है कि टॉयलेट सीट पर बैठकर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों में बवासीर होने का खतरा फोन न इस्तेमाल करने वालों की तुलना में 46% ज्यादा है।

हाल ही में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है। बवासीर को मेडिकल भाषा में हेमोरॉयड्स कहा जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें गुदा और मलाशय की नसें सूज जाती हैं। जिससे जलन, दर्द और कई मामलों में रक्तस्त्राव भी हो सकता है। लंबे समय तक टॉयलेट पर बैठे रहना बवासीर के जोखिम कारकों में से एक है। क्योंकि इससे गुदा क्षेत्र की नसों पर लगातार दबाव पड़ता है। इस शोध में 125 वयस्कों को शामिल किया गया है। जोकि नियमित जांच के लिए कोलोनोस्कोपी करवाने आए थे।

इसे भी पढ़ें: Double Vision: क्या है 'Diplopia' बीमारी, जिसमें एक की दो तस्वीरें दिखती हैं? ये Life Style है बड़ी वजह


अनजाने में बिताते हैं ज्यादा समय

शोधकर्ताओं के मुताबिक जब लोग टॉयलेट सीट पर बैठकर समाचार, सोशल मीडिया या वीडियो देखने लगते हैं। तो उनको समय का एहसास नहीं होता है। इस वजह से वह अंजाने में लंबे समय तक बैठे रहते हैं। ज्यादा देर तक बैठने से मलाशय और गुदा की नसों पर दबाव बढ़ता है। जिससे सूजन की आशंका बढ़ जाती है। हालांकि इस अध्ययन में जोर लगाने और बवासीर के बीच कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया है। जिससे यह संकेत मिलता है कि सिर्फ दबाव डालना ही नहीं बल्कि लंबे समय तक बैठे रहना भी बवासीर के खतरे को बढ़ाने का अहम कारण हो सकता है।

ऐसे बरतें सावधानी

विशेषज्ञों की मानें, तो टॉयलेट पर सिर्फ इतना ही समय बिताना चाहिए। जितना वास्तव में जरूरी हो। अगर मल त्याग में सामान्य से ज्यादा समय लग रहा है, तो यह समझना बेहद जरूरी है कि वजह शारीरिक या फिर आप फोन में व्यस्त हैं। हेल्थ एक्सपर्ट फाइबर युक्त डाइट लेने, नियमित व्यायाम करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह देते हैं। वहीं बाथरूम में स्मार्टफोन ले जाने की आदत को छोड़ना छोटा लेकिन प्रभावी कदम हो सकता है।

भले ही स्मार्टफोन ने हमारी जिंदगी आसान बना दी है, लेकिन हर समय और हर जगह स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। टॉयलेट पर बैठकर फोन चलाने की आदत भले ही आपको मामूली लगती हो, लेकिन यह भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्या की वजह बन सकती है।

Continue reading on the app

विदेश में भी चलेगा अपना नंबर! लोकल सिम की झंझट नहीं, सस्ते इंटरनेशनल रोमिंग पैक से बचाएं पैसा

गर्मी की छुट्टियों में अगर आप विदेश घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वहां पहुंचते ही सबसे बड़ी टेंशन इंटरनेट और कॉलिंग की होती है. अक्सर लोग महंगे लोकल सिम खरीद लेते हैं. लेकिन अब आपको इस झंझट में पड़ने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय टेलीकॉम कंपनियां बेहद सस्ते इंटरनेशनल रोमिंग (IR) पैक ऑफर कर रही हैं. 

Continue reading on the app

  Sports

अफगान पेसर Shapoor Zadran दिल्ली के ICU में लड़ रहे ज़िंदगी की जंग, हालत बेहद नाजुक

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर ज़दरान इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। एक समय मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले शापूर इस वक्त नई दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं।

बता दें कि शापूर ज़दरान को हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) नाम की गंभीर और जानलेवा बीमारी हुई है। मौजूद जानकारी के अनुसार यह बीमारी शरीर की इम्यून सिस्टम को असंतुलित कर देती है, जिससे शरीर में अत्यधिक सूजन (हाइपर-इन्फ्लेमेशन) पैदा होती है और यह धीरे-धीरे बोन मैरो, लिवर, स्प्लीन और लिम्फ नोड्स जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचाती है। गौरतलब है कि यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी या पहले से किसी संक्रमण या कैंसर से जूझ चुके वयस्कों को भी प्रभावित कर सकती है।

करीब 39 साल के शापूर ने अफगानिस्तान के लिए 2009 से 2020 के बीच 80 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें 44 वनडे और 36 टी20 शामिल हैं। 6 फीट 2 इंच लंबे शापूर अपनी अलग हेयरस्टाइल और दमदार उपस्थिति के लिए भी जाने जाते रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, शापूर को पहली बार पिछले साल अक्टूबर में तबीयत खराब होने के संकेत मिले थे। इसके बाद अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी। बताया जाता है कि अफगानिस्तान क्रिकेट के कई बड़े नामों ने उनके इलाज में मदद की। राशिद खान और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मीरवाइस अशरफ ने भारत में इलाज के लिए संपर्क साधा, जिसके बाद उनका वीज़ा तेजी से मंजूर हुआ और वे जनवरी में दिल्ली पहुंचे।

शुरुआती जांच में उनके शरीर में गंभीर संक्रमण पाया गया, जिसमें टीबी भी शामिल था। जानकारी के मुताबिक यह संक्रमण उनके दिमाग तक फैल चुका था, जिसका खुलासा एमआरआई और सीटी स्कैन में हुआ। कुछ समय इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार दिखा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।

गौरतलब है कि बाद में उन्हें डेंगू भी हो गया, जिससे उनकी इम्यूनिटी और कमजोर हो गई। इसके बाद मार्च के आखिर में हुए बोन मैरो टेस्ट में सामने आया कि वे एचएलएच के चौथे स्टेज में पहुंच चुके हैं, जो बेहद गंभीर स्थिति मानी जाती है।

इस मुश्किल समय में उनके साथ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान लगातार मौजूद रहे हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं। वहीं, राशिद खान भी लगातार डॉक्टरों के संपर्क में बने हुए हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान टीम के अन्य खिलाड़ी जैसे हशमतुल्लाह शाहिदी और कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने भी हालचाल जाना है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी परिवार से संपर्क कर समर्थन जताया है।

बताया जा रहा है कि शापूर की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। वे बहुत कम बोल पा रहे हैं और अधिकतर समय सोए रहते हैं। बीमारी के चलते उनका वजन भी करीब 14 किलो तक घट चुका है। हालांकि, डॉक्टरों द्वारा दी जा रही स्टेरॉयड दवाओं से थोड़ी उम्मीद जगी है और परिवार को उनके धीरे-धीरे ठीक होने की उम्मीद है।
Mon, 20 Apr 2026 21:38:49 +0530

  Videos
See all

अशीन विराथू का ये जीवन, संघर्षों में बीता है.. #poem #jago #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T16:06:33+00:00

Middle East News: मुस्लिम-यहूदी जंग में अब ईसाईयत की एंट्री | Israel | Lebanon | Gaza Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T16:01:34+00:00

News Ki Pathshala | दक्षिण कोरिया और भारत बीच हुआ ये व्यापार समझौता! #southkorea #india #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T16:12:54+00:00

News Ki Pathshala: वोटिंग से दो दिन पहले ही TMC क्यों कहने लगी काबा-मदीना ! | West Bengal Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T16:13:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers