Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से तहलका मचा रहा है, जिसमें एक Russian लड़की को भोजपुरी गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है. उनके डांस मूव्स और देसी अदाओं ने इंटरनेट पर आग लगा दी है. जिस परफेक्शन के साथ वह भोजपुरी बीट्स को पकड़ रही हैं, उसे देखकर लोग दंग हैं और उनके कायल हो गए हैं. बता दें, कि इस वीडियो को इंटस्टाग्राम पर @tatianaromanoff_ नाम के पेज से शेयर किया गया है.आप भी देखें ये वायरल वीडियो..
Continue reading on the app
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शापूर ज़दरान इन दिनों जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। एक समय मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी और आक्रामक अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले शापूर इस वक्त नई दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं।
बता दें कि शापूर ज़दरान को हेमोफैगोसाइटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) नाम की गंभीर और जानलेवा बीमारी हुई है। मौजूद जानकारी के अनुसार यह बीमारी शरीर की इम्यून सिस्टम को असंतुलित कर देती है, जिससे शरीर में अत्यधिक सूजन (हाइपर-इन्फ्लेमेशन) पैदा होती है और यह धीरे-धीरे बोन मैरो, लिवर, स्प्लीन और लिम्फ नोड्स जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचाती है। गौरतलब है कि यह बीमारी आमतौर पर बच्चों में ज्यादा देखने को मिलती है, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी या पहले से किसी संक्रमण या कैंसर से जूझ चुके वयस्कों को भी प्रभावित कर सकती है।
करीब 39 साल के शापूर ने अफगानिस्तान के लिए 2009 से 2020 के बीच 80 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें 44 वनडे और 36 टी20 शामिल हैं। 6 फीट 2 इंच लंबे शापूर अपनी अलग हेयरस्टाइल और दमदार उपस्थिति के लिए भी जाने जाते रहे हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार, शापूर को पहली बार पिछले साल अक्टूबर में तबीयत खराब होने के संकेत मिले थे। इसके बाद अफगानिस्तान के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भारत जाने की सलाह दी। बताया जाता है कि अफगानिस्तान क्रिकेट के कई बड़े नामों ने उनके इलाज में मदद की। राशिद खान और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मीरवाइस अशरफ ने भारत में इलाज के लिए संपर्क साधा, जिसके बाद उनका वीज़ा तेजी से मंजूर हुआ और वे जनवरी में दिल्ली पहुंचे।
शुरुआती जांच में उनके शरीर में गंभीर संक्रमण पाया गया, जिसमें टीबी भी शामिल था। जानकारी के मुताबिक यह संक्रमण उनके दिमाग तक फैल चुका था, जिसका खुलासा एमआरआई और सीटी स्कैन में हुआ। कुछ समय इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार दिखा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई।
गौरतलब है कि बाद में उन्हें डेंगू भी हो गया, जिससे उनकी इम्यूनिटी और कमजोर हो गई। इसके बाद मार्च के आखिर में हुए बोन मैरो टेस्ट में सामने आया कि वे एचएलएच के चौथे स्टेज में पहुंच चुके हैं, जो बेहद गंभीर स्थिति मानी जाती है।
इस मुश्किल समय में उनके साथ अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान असगर अफगान लगातार मौजूद रहे हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं। वहीं, राशिद खान भी लगातार डॉक्टरों के संपर्क में बने हुए हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान टीम के अन्य खिलाड़ी जैसे हशमतुल्लाह शाहिदी और कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने भी हालचाल जाना है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी परिवार से संपर्क कर समर्थन जताया है।
बताया जा रहा है कि शापूर की हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है। वे बहुत कम बोल पा रहे हैं और अधिकतर समय सोए रहते हैं। बीमारी के चलते उनका वजन भी करीब 14 किलो तक घट चुका है। हालांकि, डॉक्टरों द्वारा दी जा रही स्टेरॉयड दवाओं से थोड़ी उम्मीद जगी है और परिवार को उनके धीरे-धीरे ठीक होने की उम्मीद है।
Continue reading on the app