अमेरिका में हुआ भीषण गोलीकांड, घरेलू विवाद में 8 मासूम बच्चों को मौत के घाट उतारा; मुठभेड़ में हमलावर भी ढेर
अमेरिका के लुइसियाना राज्य के श्रेवपोर्ट शहर में रविवार सुबह करीब 6 बजे एक बेहद दर्दनाक गोलीबारी की घटना सामने आई. इस हमले में 8 मासूम बच्चों की मौत हो गई, जिनकी उम्र 1 साल से 14 साल के बीच थी. कुल 10 लोगों को गोली मारी गई थी. अधिकारियों के मुताबिक, यह वारदात तीन अलग-अलग स्थानों पर हुई.
घटना की शुरुआत कैसे हुई?
पुलिस के अनुसार, यह घटना एक घरेलू विवाद से शुरू हुई. यानी घर के अंदर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो बाद में हिंसा में बदल गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति का बच्चों से पारिवारिक संबंध था और कुछ बच्चे उसके अपने ही परिवार के थे. इस कारण मामला और भी गंभीर माना जा रहा है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिर यह सब कैसे और क्यों हुआ.
'कोई भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को चेताया कि अगर कोई भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. तमिलनाडु के राधापुरम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर याद रखिए, हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, अगर कोई हमें छेड़ता है तो उसे छोड़ते नहीं हैं. थोड़ा इंतजार कीजिए,आपकी अपेक्षाएं जरूर पूरी होंगी.'
26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी
देश के रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की पहली बरसी से कुछ दिन पहले आई है. आपको बता दें कि पाकिस्तान समर्थित लश्कर के आतंकवादियों ने बीते साल 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. पाकिस्ताव और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था.
आतंकी ठिकानों को टारगेट किया था
इस ऑपरेशन के तहत भारत की सेना ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर मौजूद लश्कर, जैश और हिजबुल मुजाहिदीन से संबंधित आतंकी ठिकानों को टारगेट किया था. यहां से भारत के खिलाफ साजिशें रची जा रही थीं. यह कार्रवाई भारत की ओर की से एक स्पष्ट संदेश था कि आतंकवाद को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके खिलाफ निर्णायक कदम उठाए जाएंगे.
23 अप्रैल को वोटिंग होनी है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सैन्य क्षमता लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है. देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर हर जरूरी कदम उठाने वाला है. उन्होंने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है. मगर अपनी सुरक्षा और सम्मान से किसी तरह का समझौता नहीं करेगा. आपको बता दें कि तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों को लेकर 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इसके परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: गुलशन कुमार के छोटे भाई का निधन, 70 साल की उम्र में दर्शन कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)







