Responsive Scrollable Menu

'कोई भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को चेताया कि अगर कोई भारत की संप्रभुता और सुरक्षा को चुनौती देता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा. तमिलनाडु के राधापुरम में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर याद रखिए, हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, अगर कोई हमें छेड़ता है तो उसे छोड़ते नहीं हैं. थोड़ा इंतजार कीजिए,आपकी अपेक्षाएं जरूर पूरी होंगी.'

26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी 

देश के रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की पहली बरसी से कुछ दिन पहले आई है. आपको बता दें कि पाकिस्तान समर्थित लश्कर के आतंकवादियों ने बीते साल 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था. इसके बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. पाकिस्ताव और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था. 

आतंकी ठिकानों को टारगेट किया था

इस ऑपरेशन के तहत भारत की सेना ने पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर मौजूद लश्कर, जैश और हिजबुल मुजाहिदीन से संबंधित आतंकी ठिकानों को टारगेट किया था. यहां से भारत के खिलाफ साजिशें रची जा रही थीं.  यह कार्रवाई भारत की ओर की से एक स्पष्ट संदेश था कि आतंकवाद को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके खिलाफ निर्णायक कदम उठाए जाएंगे. 

23 अप्रैल को वोटिंग होनी है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सैन्य क्षमता लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है.  देश अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर हर जरूरी कदम उठाने वाला है. उन्होंने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है. मगर अपनी  सुरक्षा और सम्मान से किसी तरह का समझौता नहीं करेगा. आपको बता दें कि तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों को लेकर 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है. इसके परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे.  

ये भी पढ़ें:  गुलशन कुमार के छोटे भाई का निधन, 70 साल की उम्र में दर्शन कुमार ने दुनिया को कहा अलविदा

Continue reading on the app

'चीजें खरीदने' से लेकर 'जीवन का आनंद लेने' तक, उपभोग के नए तरीके से नए लाभ

बीजिंग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। “हम ऑटोमोबाइल, कृषि और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे…” 18 अप्रैल को संपन्न हुए छठे चीन अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता उत्पाद एक्सपो (हाईनान एक्सपो) के दौरान कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) से बातचीत में यह बात कही। इस एक्सपो में कई विदेशी प्रदर्शकों ने अपने अनुभव साझा किए और चीन के साथ भविष्य के सहयोग को लेकर भरोसा जताया।

यह एक्सपो कई मायनों में खास रहा। यह चीन की “15वीं पंचवर्षीय योजना” (2026–2030) की शुरुआत के वर्ष की पहली बड़ी प्रदर्शनी है और साथ ही हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह के पूरी तरह चालू होने के बाद आयोजित पहला प्रमुख आयोजन भी है। इस वर्ष कुल प्रदर्शकों में 65 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय रहे, जो पिछले साल से 20 प्रतिशत अंक अधिक है। 277 नए उत्पाद लॉन्च किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने हैं। पहली बार पर्यटन खुदरा ब्रांड इनक्यूबेशन जोन और क्रेता सेवा केंद्र भी स्थापित किए गए।

उल्लेखनीय बात यह है कि कई विदेशी कंपनियां मुक्त व्यापार बंदरगाह के व्यापार सुगमीकरण के अवसरों का लाभ उठा रही हैं और वैश्विक स्तर पर खरीद और बिक्री के लिए विशेष टीमें गठित कर रही हैं, जिससे दुनिया भर से अच्छे उत्पादों और चीन से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के दोतरफा प्रवाह को बढ़ावा मिल रहा है, और चीनी बाजार दुनिया के लिए एक बड़ा अवसर बन गया है।

उच्च गुणवत्ता वाले उपभोक्ता सामानों के प्रदर्शन और व्यापार के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में, इस वर्ष के उपभोक्ता उत्पाद एक्सपो में हरित और कम कार्बन उत्सर्जन वाले उत्पादों के साथ-साथ एआई चश्मे और उड़ने वाली कारों जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया, जो हरित और बुद्धिमान उपभोग के व्यापक चलन को दर्शाता है। इसी बीच, गहन और अंतःक्रियात्मक अनुभव अर्थव्यवस्था भी एक नया चलन बन गई है।

हाईनान अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विकास ब्यूरो की मुख्य अर्थशास्त्री त्सेंन रोंग के अनुसार, यह बदलाव तकनीकी क्षमता और भावनात्मक मूल्य के मेल को दर्शाता है। लोग अब “नवीनता, विशिष्टता और आधुनिकता” की तलाश में हैं। यही वजह है कि बाजार अब अलग-अलग समूहों के लिए विशेष अनुभव और सेवाएं तैयार कर रहा है। उपभोग का यह नया रूप सीधे-सीधे “चीजें खरीदने” से “जीवन का आनंद लेने” की ओर बढ़ता बदलाव है।

चीनी लोगों के जीवन स्तर में सुधार के साथ-साथ बाजार का विस्तार भी स्वाभाविक रूप से हो रहा है। इस वर्ष की पहली तिमाही में, सेवाओं की खुदरा बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 5.5 फीसदी की वृद्धि हुई, जो इसी अवधि में वस्तुओं की खुदरा बिक्री की वृद्धि दर से 3.3 प्रतिशत अंक अधिक है। विशेष रूप से, सांस्कृतिक पर्यटन और यात्रा में उपभोग की वृद्धि में तेजी आई है, जो एक प्रमुख आकर्षण बन गया है।

पहली बार एक्सपो में भाग ले रहे स्विस ट्रैवल रिटेल दिग्गज अवोल्टा में उत्तरी एशिया के लिए बिजनेस डेवलपमेंट डायरेक्टर छन च्युनशी ने कहा कि वे चीनी उपभोक्ताओं के लिए 12 देशों के उत्पाद लेकर आए हैं। उन्होंने कहा, चीनी बाजार अधिक परिपक्व और विविध होता जा रहा है, जो हमें उत्पादों की व्यापक श्रृंखला और खरीदारी के बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

साथ ही, चीनी उपभोक्ताओं के बीच नए उत्पादों की बढ़ती मांग ने कंपनियों के नवाचार को बढ़ावा दिया है। वोक्सवैगन ग्रुप चाइना के उपाध्यक्ष सु पाहोंग ने कहा कि कंपनी चीन में औसतन हर दो सप्ताह में एक नई कार लॉन्च करती है। उन्होंने कहा, चीन में तकनीकी और औद्योगिक नवाचार के गहन एकीकरण को बढ़ावा देने के साथ, कई नए क्षेत्र और अनुप्रयोग उभरेंगे। हम अपने चीनी साझेदारों के साथ सहयोग को मजबूत करने और औद्योगिक परिवर्तन की इस लहर में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं।

महत्वपूर्ण बात यह है कि चीन ने सक्रिय रूप से अपने द्वार खोले हैं और प्रवेश बाधाओं को लगातार कम करते हुए विदेशी कंपनियों के लिए एक के बाद एक नए रास्ते खोल दिए हैं। सेवा क्षेत्र को खोलने के लिए व्यापक पायलट कार्यक्रम के विस्तार से लेकर मुक्त व्यापार क्षेत्रों की संख्या बढ़ाकर 23 करने तक, चीन का खुलेपन का रोडमैप तेजी से स्पष्ट होता जा रहा है।

वसंत ऋतु में चीन में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच, 15 अप्रैल को दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत की राजधानी क्वांगचो में 139वां चीन आयात-निर्यात मेला (कैंटन मेला) शुरू हुआ। एक के बाद एक आयोजित होने वाले ये एक्सपो या मेले दुनिया के लिए चीन के निरंतर खुलेपन को दर्शाते हैं। चीनी शैली के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली विदेशी निवेशित कंपनियां, चीन के साथ मिलकर एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs LSG: पंजाब का विजय रथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली चमके

PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने लखनऊ को 255 रन का टारगेट दिया था, लेकिन LSG की टीम 200 रन ही बना पाई और PBKS ने 54 रन से मैच को जीत लिया। Sun, 19 Apr 2026 23:23:41 +0530

  Videos
See all

बारूदी खटपट, मोबाइल-इंटरनेट पर संकट! Iran Israel War | strait of hormuz | Donald Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:30:04+00:00

PM Modi Vs Mamta Banerjee: 'मां-बहन-बेटी' बंगाल की 'हवा' बदली ? #shorts #ytshorts #mamta #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:30:03+00:00

Viral Video : ठाणे के भिवंडी में डाइंग फैक्ट्री में भीषण आग | Thane #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:30:13+00:00

Viral Video : देखते ही देखते जल गए 200 घर! मलेशिया में हड़कंप | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T19:15:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers