Responsive Scrollable Menu

स्ट्रॉबेरी लेग्स के पीछे सिर्फ रेजर नहीं, बल्कि शरीर की ये अंदरूनी समस्याएं भी हैं कारण

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। पैरों की त्वचा पर छोटे-छोटे काले डॉट्स का दिखना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है। लोग अक्सर इसे सिर्फ गलत शेविंग का नतीजा मान लेते हैं, लेकिन विज्ञान के अनुसार इसके पीछे कई और कारण होते हैं। इन्हीं कारणों से स्किन पर स्ट्रॉबेरी लेग्स जैसा असर दिखने लगता है, जिसमें पैरों की त्वचा साफ होने के बावजूद डॉट्स वाली नजर आती है।

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, इसका एक बड़ा कारण रोमछिद्रों का बंद हो जाना होता है। हमारे पैरों की त्वचा में छोटे-छोटे हेयर फॉलिकल्स होते हैं, जिनसे बाल निकलते हैं। जब इनमें धूल, पसीना, तेल और डेड स्किन सेल्स जमा हो जाते हैं, तो ये छिद्र बंद होने लगते हैं। हवा के संपर्क में आने पर अंदर जमा पदार्थ ऑक्सीडाइज होकर काले रंग के छोटे डॉट्स की तरह दिखने लगते हैं।

इसके अलावा ड्राई स्किन भी इस समस्या को बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाती है। जब त्वचा में नमी की कमी होती है तो उसकी ऊपरी परत खुरदरी हो जाती है। ऐसे में शेविंग या कपड़ों की रगड़ से त्वचा और ज्यादा प्रभावित होती है। ड्राई स्किन पर बालों के फॉलिकल्स आसानी से ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे डॉट्स ज्यादा स्पष्ट दिखाई देने लगते हैं।

एक और वैज्ञानिक कारण केराटोसिस पिलारिस भी माना जाता है। इसमें त्वचा में केराटिन नाम का प्रोटीन ज्यादा बनने लगता है, जो बालों के रोमछिद्रों को बंद कर देता है। यह स्थिति अक्सर बाहों और पैरों पर छोटे-छोटे उभरे हुए दानों के रूप में दिखाई देती है। कई लोग इसे सामान्य रुखापन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यही आगे चलकर स्ट्रॉबेरी लेग्स जैसी स्थिति को बढ़ा सकता है।

सिर्फ शेविंग ही नहीं, बल्कि बार-बार होने वाली त्वचा की रगड़ भी एक बड़ा कारण है। बहुत टाइट कपड़े पहनने, ज्यादा पसीना आने और बार-बार घर्षण होने से त्वचा के पोर्स पर दबाव पड़ता है। इससे जलन और हल्की सूजन हो सकती है, जो आगे चलकर डार्क डॉट्स के रूप में दिखने लगती है। इसी तरह गलत स्क्रबिंग या हार्ड एक्सफोलिएशन भी त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाकर स्थिति को बिगाड़ सकता है।

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

सिर्फ इतने गेंदों पर जर्सी नंबर-18 वाले प्रियांश आर्य ने जड़े 93 रन, कूपर कोनोली ने भी बनाए 87 रन, बने कई रिकॉर्ड

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के 2 युवा बल्लेबाजों ने बल्ले से तहलका मचाया. पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य सिर्फ 7 रन से आईपीएल में अपने दूसरे शतक से चूक गए. प्रियांश आर्य 93 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं 22 साल के अपना डेब्यू सीजन खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज कूपर कोनोली ने 87 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि दोनों बल्लेबाजों ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

सिर्फ 7 रन से शतक से चूके प्रियांश आर्य 

प्रियांश आर्य ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में सिर्फ 37 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 9 छक्के निकले.. उन्होंने लगभग 252 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. प्रियांश को मणिमारन सिद्धार्थ ने आउट किया. प्रियांश सिर्फ 7 रन बना देते तो आईपीएल में अपने दूसरा शतक बना देते. 

कूपर कोनोली ने खेली 87 रनों की पारी

वहीं कूपर कोनोली 46 गेंद पर 87 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. कोनोली को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 182 रनों की साझेदारी हुई. इसी के साथ इन दोनों बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा कारनामा कर दिया है.

प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की जोड़ी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की जोड़ी अब पंजाब किंग्स के लिए तीसरे सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी बन गई है. लखनऊ के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली के बीच 182 रनों की साझेदारी हुई.  

आईपीएल में PBKS के लिए 150+ साझेदारियां (स्टैंड्स)

206 - एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श बनाम RCB, धर्मशाला, 2011
183 - केएल राहुल और मयंक अग्रवाल बनाम RR, शारजाह, 2020
182 - प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली बनाम LSG, मुल्लांपुर, 2026

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

लखनऊ  एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान.

प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

यह भी पढ़ें:  पाकिस्तान सुपर लीग में हुआ झोल! PSL टीम ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किए बिना ही प्लेयर के नाम का किया ऐलान, अब खुल गई पोल

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs LSG: पंजाब का विजय रथ जारी, लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली चमके

PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 में 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब ने लखनऊ को 255 रन का टारगेट दिया था, लेकिन LSG की टीम 200 रन ही बना पाई और PBKS ने 54 रन से मैच को जीत लिया। Sun, 19 Apr 2026 23:23:41 +0530

  Videos
See all

Viral Vidoe | Pm मोदी के संबोधन पर बवाल! कांग्रेस का जोरदार विरोध #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:10:01+00:00

News KI Pathshala | 'फ्लॉप ट्रंप’ पर उठे सवाल! क्या अपने फैसलों से दुनिया को खतरे में डाल रहे हैं ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:05:25+00:00

Viral Vidoe | नशे में मंत्री बेटे की शर्मनाक हरकत, VIDEO वायरल #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:53+00:00

Baisaran Valley की अनसुनी आवाजें, पहलगाम न भूलेंगे न माफ करेंगे | Pahalgam Attack |Terrorist Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:00:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers