सिर्फ इतने गेंदों पर जर्सी नंबर-18 वाले प्रियांश आर्य ने जड़े 93 रन, कूपर कोनोली ने भी बनाए 87 रन, बने कई रिकॉर्ड
IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के 2 युवा बल्लेबाजों ने बल्ले से तहलका मचाया. पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्य सिर्फ 7 रन से आईपीएल में अपने दूसरे शतक से चूक गए. प्रियांश आर्य 93 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं 22 साल के अपना डेब्यू सीजन खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज कूपर कोनोली ने 87 रनों की तूफानी पारी खेली. हालांकि दोनों बल्लेबाजों ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
सिर्फ 7 रन से शतक से चूके प्रियांश आर्य
प्रियांश आर्य ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मुकाबले में सिर्फ 37 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 9 छक्के निकले.. उन्होंने लगभग 252 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. प्रियांश को मणिमारन सिद्धार्थ ने आउट किया. प्रियांश सिर्फ 7 रन बना देते तो आईपीएल में अपने दूसरा शतक बना देते.
WELL PLAYED, PRIYANSH ARYA ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 19, 2026
- Priyansh Arya missed a well deserving Hundred by just 7 runs, he scored 93 runs from just 37 balls including 4 fours & 9 sixes, What a knock, the Delhi boy is ruling for Punjab. pic.twitter.com/MGtl8GXw7j
कूपर कोनोली ने खेली 87 रनों की पारी
वहीं कूपर कोनोली 46 गेंद पर 87 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. कोनोली को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 182 रनों की साझेदारी हुई. इसी के साथ इन दोनों बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के लिए एक बड़ा कारनामा कर दिया है.
प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की जोड़ी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की जोड़ी अब पंजाब किंग्स के लिए तीसरे सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने वाली जोड़ी बन गई है. लखनऊ के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली के बीच 182 रनों की साझेदारी हुई.
???? Prince Yadav and M Siddharth stop the mayhem! ✋
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2026
Both Cooper Connolly and Priyansh Arya depart after a stand of 182 (80) ????
Updates ▶️ https://t.co/u5eUR1eqdA#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvLSG | @LucknowIPL pic.twitter.com/cTw6Ksdomw
आईपीएल में PBKS के लिए 150+ साझेदारियां (स्टैंड्स)
206 - एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श बनाम RCB, धर्मशाला, 2011
183 - केएल राहुल और मयंक अग्रवाल बनाम RR, शारजाह, 2020
182 - प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली बनाम LSG, मुल्लांपुर, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
लखनऊ एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान.
प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (सी), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग में हुआ झोल! PSL टीम ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किए बिना ही प्लेयर के नाम का किया ऐलान, अब खुल गई पोल
PBKS vs LSG: एक ओवर में 5 छक्के और 32 रन, कोनोली-प्रियांश ने मारक्रम पर नहीं खाया रहम, खूंखार रूप देख सहमे गेंदबाज!
cooper connolly priyansh arya pbks vs lsg: प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की मार-मार के बखिया उधेड़ दी. पंजाब किंग्स के ये दोनों बल्लेबाज पंत की टीम के खिलाफ खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के भी ठोके. यह ओवर ऐडन मारक्रम ने फेंका और 32 रन लुटाकर अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करा लिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18














.jpg)



