Responsive Scrollable Menu

गर्मियों में आंखों की थकान और जलन को झट से दूर करता है ठंडा कॉटन पैड, ऐसे करें इस्तेमाल

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों का बढ़ता तापमान, लू, उमस और स्क्रीन के सामने घंटों काम करना आंखों के लिए बड़ी समस्या है। लिहाजा, आंखों में जलन, थकान, सूजन और लालिमा आम सी बात हो गई है। मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप पर लगातार काम करने से आंखें ड्राई हो जाती हैं और असुविधाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में घरेलू और प्राकृतिक उपाय की तलाश में ठंडा कॉटन पैड सबसे आसान, सस्ता और प्रभावी तरीका है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी आंखों की थकान और जलन से राहत के लिए ठंडे कॉटन पैड के इस्तेमाल की सलाह दी है। यह उपाय पूरी तरह सुरक्षित है और किसी भी उम्र के व्यक्ति, यानी बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, इसे आसानी से अपना सकते हैं। इसमें कोई खर्च नहीं लगता और कुछ ही मिनटों में आंखों को तरोताजा महसूस होता है।

ठंडे कॉटन पैड के इस्तेमाल के लिए सबसे पहले अपना चेहरा साफ पानी से धो लें और पसीना अच्छी तरह पोंछ लें। इसके बाद साफ और नरम कॉटन पैड लें। इन्हें ठंडे पानी में अच्छी तरह भिगो दें। अतिरिक्त पानी को हल्का निचोड़ लें, ताकि पैड हल्का नम रहे, लेकिन टपकता न हो। अब आराम से लेट जाएं, आंखें बंद करें, और दोनों आंखों पर इन ठंडे पैड को रख दें। कम से कम 10 मिनट तक ऐसे ही आराम करें। इस दौरान गहरी सांस लें और मन को शांत रखें।

ठंडक आंखों की मांसपेशियों को तुरंत आराम देती है, सूजन कम करती है और थकान दूर करती है। ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। अगर चाहें तो ठंडे पानी में कुछ बूंदें गुलाब जल मिला सकते हैं, इससे और ज्यादा ताजगी और सुकून मिलेगा।

अब सवाल है कि यह कब और कितनी बार करें? तो शाम को काम के बाद जब आंखें थकी हुई लगे, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के बाद, गर्मी और धूप से जलन होने पर और रोजाना एक बार या जरूरत पड़ने पर करें।

आयुर्वेद में आंखों की देखभाल को बहुत महत्व दिया जाता है। ठंडे पानी का सेक आंखों की गर्मी शांत करता है और उन्हें स्वस्थ रखता है। यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो दिन भर कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करते हैं।

हालांकि, अगर आंखों में लगातार दर्द, धुंधलापन या कोई गंभीर समस्या है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें, लेकिन रोजमर्रा की थकान और जलन के लिए ठंडा कॉटन पैड सबसे बेहतरीन घरेलू उपाय है। हमेशा साफ कॉटन पैड का इस्तेमाल करें और पानी ठंडा हो, लेकिन बर्फ जैसा ठंडा न हो। आंखें बंद रखकर ही पैड लगाएं।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी', अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत से पहले ट्रंप की धमकी

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में युद्धविराम को लेकर दूसरे दौर की बातचीत शुरू होने वाली है. इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान प्रस्तावित समझौते को ​ठुकरा देता है तो अमेरिका उसके पुलों और पावर प्लांट्स पर अटैक कर देगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक पोस्ट के जरिए ईरान पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है. 

'हमारे सीजफायर समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन है'

डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान ने होर्मुज में गोलीबारी की, उन्होंने सीजफायर का 'पूर्ण उल्लंघन' किया है. इस हमले में फ्रांस और ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया. हालांकि अभी तक स्वतंत्र रूप  से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. उन्होंने अपने पोसट में लिखा,'ईरान ने कल होर्मुज में गोलीबारी की है. यह हमारे सीजफायर समझौते का पूरी तरह से उल्लंघन है. एक फ्रांसीसी जहाज और यूनाइडेट किंगडम के एक मालवाहक जहाज की ओर कई गोलियां चलाई गईं.' ट्रंप ने कहा कि ईरान की कार्रवाई कार्रवाई खुद उसके खिलाफ हो रही है. इससे अमेरिकी नेतृत्व वाली नाकाबंदी को और मजबूती मिली है. उन्होंने कहा,'वे बिना जाने हमारी सहायता कर रहे हैं. होर्मुज के बंद होने से उन्हें ही रोजाना करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है.' ट्रंप ने चेताया कि अगर ईरान न्यायसंगत और उचित समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो अमेरिका पर काफी बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई करने वाला है. 

'अब वक्त है कि ईरान की किलिंग मशीन को खत्म कर दिया जाए'

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा,'अमेरिका के टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का से कई जहाज माल लोड करने वाले हैं. यह सब IRGC के कारण हो रहा है. ये हमेशा से ताकतवर दिखना चाहता है. हम एक बहुत ही उचित और न्यायसंगत समझौता को पेश कर रहे हैं. उन्हें उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार करेंगे. अगर उन्होंने ऐसा नहीं कि किया तो ईरान के हर एक पावर प्लांट और हर एक पुल को तबाह कर दिया जाएगा. अब किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी. यह समझौता करना जरूरी है, उसे करना मेरे सम्मान की बात भी होगी. यह काम बीते 47 वर्षों में अन्य राष्ट्रपतियों को कर लेना चाहिए था. अब वक्त है कि ईरान की किलिंग मशीन को खत्म कर दिया जाए. ' 

जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बातचीत की अगुवाई करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिकी प्रतिनिधि बातचीत को लेकर इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में कहा कि उनके प्रतिनिधि पाकिस्तान के इस्लामाबाद आ रहे हैं. ये कल शाम तक पहुंचेंगे.' न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने बताया कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बातचीत की अगुवाई करेंगे. उनके  साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर सोमवार रात इस्लामाबाद आएंगे. आपको बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के लिए काफी अहम समुद्री मार्ग है. यहां से 20 प्रतिशत तेल पूरी दुनिया को मिलता है.

 

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs LSG: कुछ शॉट तो होश उड़ा देने वाले थे, पढ़ें श्रेयस अय्यर ने किसकी की जमकर तारीफ

PBKS vs LSG: Punjab Kings ने धुआंधार बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर बनाया और Lucknow Super Giants को 54 रन से आसानी से हरा दिया. पढ़ें मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा.

The post PBKS vs LSG: कुछ शॉट तो होश उड़ा देने वाले थे, पढ़ें श्रेयस अय्यर ने किसकी की जमकर तारीफ appeared first on Prabhat Khabar.

Mon, 20 Apr 2026 02:33:35

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरान ने कर दिया होर्मुज बंद, मचा हड़कंप! Strait of Hormuz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:30:14+00:00

Viral Video | पुलिसकर्मी से बहस के बाद धक्का, मामला गरमाया #viralnews #viralvideo #shors #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:51+00:00

Viral video | सड़क पर पति पत्नी की लड़ाई, वीडियो वायरल #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:40:00+00:00

Viral Video | स्कूल में क्रूरता! छात्र पर डंडों से हमला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:50:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers