Responsive Scrollable Menu

आंखों में आंसू, जुबां पर मां का नाम! आपदा के बाद खुले मचेल माता के कपाट, जय माता दी से गूंजा किश्तवाड़

Jammu Machel Mata Temple: किश्तवाड़ के मचेल माता मंदिर के कपाट 3 महीने बाद बैसाखी पर खुल गए हैं. हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेका. पिछले साल चसौती गांव में आई भीषण प्राकृतिक आपदा में 60 लोगों की मौत के बाद, यह यात्रा केवल धार्मिक नहीं, बल्कि दर्द के बीच लोगों की अटूट आस्था और जीवन के फिर से पटरी पर लौटने का एक भावुक प्रतीक है.

Continue reading on the app

बल्लेबाजी के साथ कप्तानी के भी 'सरपंच' बन रहे श्रेयस: क्या सूर्यकुमार की उल्टी गिनती शुरू? रिपोर्ट में बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 फॉर्मेट की कप्तानी को लेकर हलचल तेज हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा। खासकर आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए नंबर-4 पर उनकी शानदार बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के भीतर अय्यर को एक मजबूत विकल्प के तौर पर देखा जा रहा। अय्यर का कप्तानी अनुभव भी उनके पक्ष में जाता है। उन्होंने 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया था और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाया। इसके अलावा 2025 में पंजाब किंग्स के साथ भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा,जहां टीम फाइनल तक पहुंची। हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को खिताब दिलाया लेकिन उनकी व्यक्तिगत बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है।

खासकर बड़े मैचों में सूर्यकुमार का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके स्कोर क्रमश: 18, 18, 11 और 0 रहे, जो दबाव वाले मुकाबलों में उनकी कमजोरी को दिखाता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अय्यर को सीधे टीम में लाकर कप्तानी देना आसान फैसला नहीं होगा, क्योंकि उन्होंने आखिरी बार 2023 में टी20 इंटरनेशनल खेला था और मौजूदा सेटअप का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं के पास समय है और वे टी20 टीम में बदलाव की योजना बना सकते हैं।

आने वाले जून-जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड दौरा सूर्यकुमार यादव के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरे में उनकी बल्लेबाजी पर खास नजर रहेगी। अगर वह लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, तो टीम मैनेजमेंट भविष्य के लिए नए कप्तान की ओर देख सकता है।

फिलहाल, मुख्य कोच गौतम गंभीर सूर्यकुमार का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें 2028 टी20 वर्ल्ड कप तक कप्तान बनाए रखने के पक्ष में हैं। लेकिन चयन समिति, जिसकी अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं, अंतिम फैसला प्रदर्शन के आधार पर ही लेगी। 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक और टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट लंबी योजना बना रहा है।

ऐसे में श्रेयस अय्यर की दावेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। अगर उनकी फॉर्म और नेतृत्व क्षमता इसी तरह बनी रहती है, तो आने वाले समय में भारतीय टी20 टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे का भी हुआ गौतम गंभीर वाला हाल, बन गए IPL इतिहास के सबसे खराब ओपनर

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे का IPL 2026 में खराब दौर जारी है और एक बार फिर वो अपनी टीम के लिए बल्ले से कोई योगदान नहीं दे सके. उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जो 12 साल पहले गौतम गंभीर ने किया था. Sun, 19 Apr 2026 21:01:02 +0530

  Videos
See all

Bikaner के Karni Mata Mandir में क्यों मौजूद होते हैं हजारों चूहें?| #shorts #shortvideo #karnimata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:41:00+00:00

Sudarshan को देख श्वान मुद्रा में आ गए उदित राज.. विराथू पर Congress नेता Udit Raj ने बनाई दूरी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:35:01+00:00

Viral Video | Bihar में एक परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:33:40+00:00

PM Modi Viral: जब दुकानदार ने PM मोदी से झालमुड़ी के पैसे लेने से किया मना!#shorts #pmmodi #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T15:41:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers