Responsive Scrollable Menu

Hormuz Strait में ईरान की नौसेना ने रोके भारत के 2 तेल टैंकर, गोलीबारी के बीच लौटाया, New Delhi ने जताई चिंता।

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच समुद्री रास्तों पर भी हालात गंभीर होते जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारत से जुड़े दो तेल टैंकरों को होरमुज स्ट्रेट से वापस लौटना पड़ा, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भारतीय झंडे वाला टैंकर ‘भाग्य लक्ष्मी’ जब होरमुज स्ट्रेट से गुजरने की कोशिश कर रहा था, तब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड नौसेना ने उसे आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी। जहाज के चालक दल ने रेडियो के जरिए अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें तुरंत वापस लौटने का निर्देश दिया गया, जिसके बाद जहाज ने रास्ता बदल लिया।

बता दें कि इसी दौरान एक अन्य टैंकर ‘सन्मार हेराल्ड’ ने भी संकट संदेश भेजा। चालक दल के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें पहले आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अचानक गोलीबारी शुरू होने के बाद उन्हें लौटने के लिए कहा गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जहाज को नुकसान की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच तनाव चरम पर है। होरमुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां किसी भी तरह की बाधा का असर सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर पड़ता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, कुछ जहाजों को पहले इस रास्ते से गुजरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में ईरान की ओर से संदेश जारी कर कहा गया कि केवल उन्हीं मार्गों से आवागमन होगा जिन्हें सुरक्षित माना गया है। इस दौरान कुछ जहाजों ने गोलीबारी की भी सूचना दी, जिससे स्थिति और जटिल हो गई है।

इस घटना के बाद भारत ने भी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विदेश सचिव ने ईरानी राजदूत से बातचीत कर इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और जल्द से जल्द सुरक्षित आवागमन बहाल करने की मांग की है।

ईरान की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। भारत में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं और इस तरह की घटनाओं को सुलझाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, ईरान की सैन्य कमान ने संकेत दिया है कि जलडमरूमध्य पर अब कड़ा नियंत्रण रखा जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों वाले जहाजों पर कार्रवाई की जा सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो वैश्विक तेल आपूर्ति और व्यापार पर असर पड़ सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में कूटनीतिक प्रयासों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: दिल्ली में लू तो महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट, ट्रिप पर निकलने से पहले जान लें मौसम के हाल

Kal Ka Mausam: देश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. अप्रैल का महीना आधा बीत चुका है और चिलचिलाती धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इसी बीच सीबीएसई बोर्ड के 10वीं के नतीजे भी घोषित हो चुके हैं, जिससे कई परिवार अपने बच्चों का मन बहलाने और उन्हें रिलैक्स करने के लिए ट्रिप की योजना बना रहे हैं. लेकिन यात्रा का आनंद लेने के लिए सबसे जरूरी है कि आप वहां के मौसम के बारे में पूरी जानकारी रखें. वर्तमान स्थिति ऐसी है कि एक तरफ उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, तो दूसरी तरफ कुछ राज्यों में हल्की बारिश और गरज के साथ राहत की उम्मीद जताई गई है.

दिल्ली में उमस भरी गर्मी का सितम

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. यहां उमस भरी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री से लेकर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. रात के समय भी बहुत ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है क्योंकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी, लेकिन धूप की तेजी कम नहीं होगी. सुबह के समय हवा की रफ्तार करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जो शाम होते-होते 10 किलोमीटर तक सिमट जाएगी. दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, जिससे दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है.

उत्तर प्रदेश में लू का रेड अलर्ट

पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं. यहां भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और सूरज की तपिश लोगों को झुलसा रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पहली बार लखनऊ में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है और आने वाले दो-तीन दिनों में इसके 42 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं. विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया और गोरखपुर में 19 और 20 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है. लोग गर्मी और उमस से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और घरों में कैद रहने का सहारा ले रहे हैं. अगर आप इन इलाकों में घूमने की सोच रहे हैं, तो लू के थपेड़ों का सामना करने के लिए तैयार रहें.

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
नई दिल्ली 38°C 24°C
मुंबई 32°C 27°C
कोलकाता 37°C 27°C
चेन्नई 34°C 27°C
बेंगलुरु 36°C 22°C
लखनऊ 41°C 27°C
पटना 41°C 26°C
जयपुर 38°C 24°C
चंडीगढ़ 36°C 22°C
भोपाल 38°C 26°C
शिमला 27°C 14°C
रांची 38°C 26°C
रायपुर 41°C 28°C
भुवनेश्वर 37°C 27°C

महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

जहां उत्तर भारत तप रहा है, वहीं महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में राहत की खबर आ रही है. मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के तटीय इलाकों, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 19 से 23 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की भी आशंका है. इसी तरह दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. रायलसीमा और केरल में 20 से 23 अप्रैल के बीच बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, इसलिए पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

मध्य भारत और अन्य राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम करवट ले रहा है. यहां 19 से 22 अप्रैल के बीच कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और असम जैसे पहाड़ी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी है. ऐसे में जो लोग गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं, उन्हें वहां भी रुक-रुक कर होने वाली बारिश का सामना करना पड़ सकता है. संक्षेप में कहें तो, अगर आप उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की यात्रा कर रहे हैं तो पानी की बोतल और सनस्क्रीन साथ रखें, और यदि महाराष्ट्र या दक्षिण भारत जा रहे हैं तो छतरी और रैनकोट ले जाना न भूलें. मौसम का यह बदलाव आपकी ट्रिप के प्लान को प्रभावित कर सकता है, इसलिए अपडेट रहना ही समझदारी है.

यह भी पढ़ें: Weather Update: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री हुआ पारा, जानें कौन शहर देश में सबसे गर्म

Continue reading on the app

  Sports

IPL में आज गुजरात Vs मुंबई मैच:GT के पास लगातार चौथी जीत का मौका, MI हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी

IPL के 19वें सीजन का 30वां मैच आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा। इस मुकाबले में गुजरात के पास लगातार चौथी जीत का मौका होगा, जबकि मुंबई की टीम हार का सिलसिला तोड़ना चाहेगी। टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस मैच में शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप हासिल करने का मौका भी है। वे 251 रन बना चुके हैं और हैदराबाद के हेनरिक क्लासन से 32 रन पीछे हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप से 2 विकेट दूर हैं। उनके नाम 11 विकेट हैं। गिल टॉप स्कोरर, प्रसिद्ध सफल गेंदबाज गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में 251 रन बनाए हैं। वहीं, जोस बटलर 220 रन के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दूसरी ओर गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया है और वे गुजरात के सबसे सफल गेंदबाज हैं। रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए हैं। टीम की ओर से रायन रिकेल्टन ने भी 137 रन बनाए हैं। रायन ने रोहित से एक मैच ज्यादा खेला है। शार्दूल ठाकुर 6 विकेट के साथ टीम के टॉप विकेट-टेकर हैं। यहां सीजन का तीसरा मैच खेला जाएगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस मानी जाती है, जहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। मैच की शुरुआत में पिच पर अच्छी बाउंस और थोड़ी सी मदद तेज गेंदबाजों को मिलती है, जिससे पावरप्ले में विकेट गिरने के मौके रहते हैं। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर डालने लगते हैं। इस मैदान की बाउंड्री बड़ी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए लगातार बड़े शॉट लगाना आसान नहीं होता, इसलिए स्ट्राइक रोटेशन काफी अहम रहता है। इस सीजन यहां दो मैच खेले गए हैं। एक में गुजरात को जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। यहां अब तक कुल 46 IPL मैच खेले गए हैं। 23 मैचों में पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली, इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। इस सीजन यहां अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर अब तक 46 IPL मैच खेले गए हैं। इनमें से 23 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि इतने ही मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं 20 अप्रैल को अहमदाबाद में मौसम काफी गर्म रहा। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 25–26 डिग्री के आसपास रहा। पूरे दिन आसमान साफ और धूप तेज रहेगी, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस इस मुकाबले में रोहित शर्मा के खेलने पर संदेह है। वे 12 अप्रैल को वानखेड़े में बेंगलुरु के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे। रोहित की चोट पर कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि वे कम से कम दो मैच आराम करेंगे। हम उनकी वापसी पर जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान। मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रेंट बोल्ट। Sun, 19 Apr 2026 23:40:18

  Videos
See all

"न भूलेंगे, न माफ करेंगे!”, Pahalgam Attack की दर्दनाक कहानी | Pahalgam Terror Attack | Baisaran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:06+00:00

Viral Video | स्कूल में क्रूरता! छात्र पर डंडों से हमला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T22:50:01+00:00

Iran America War Update : ईरान ने कर दिया होर्मुज बंद, मचा हड़कंप! Strait of Hormuz | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:30:14+00:00

Viral Video | पुलिसकर्मी से बहस के बाद धक्का, मामला गरमाया #viralnews #viralvideo #shors #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T23:00:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers