भूत बंगला की लहर के बीच वामिका गब्बी की ऐश्वर्या राय से हुई तुलना, अक्षय कुमार ने बताया क्या है दोनों में समानता
Akshay Kumar Speaks About Aishwarya Rai and Wamiqa Gabbi: फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां पर काम करने के लिए हीरो के साथ-साथ हीरोइन का लुक बहुत मैटर करता है. अक्सर फिल्मों के लिए खूबसूरत लड़कियों को चुना जाता है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में मुधबाला से लेकर ऐश्वर्या तक कई खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपनी आखों और अदाओं से लोगों का प्यार बटोरा. जिस तरीके से मधुबाला की मासूमियत और सादगी भरी खूबसूरती से नई एक्ट्रेस की तुलना की जाती है. वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन की भूरी आंखों को लेकर भी तुलना की जाती हैं. वहीं, अब भूत बंगला (Bhooth Bangla) की लहर के बीच एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) की तुलना ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से की जा रही है. सोशल मीडिया इस पर चर्चा तेजी से बढ़ती जा रही है. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार ने दोनों के बीच क्या समानता बताई है.
अक्षय कुमार ने बताया क्या है दोनों में समानता
बॉलीवुड के खिलाड़ी नाम यानी अक्षय कुमार ने हाल ही में यूट्यूबर शुभांकर मिश्रा से बात की. इस बातचीत में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों के बारे में खुलकर बोला. इसी इंटरव्यू के बीच शुभांकर मिश्रा ने अक्षय से पूछा कि वामिका गब्बी की ऐश्वर्या राय बच्चन और कैटरीना कैट से तुलना की जा रही है. उनके साथ आपकी जोड़ी सुपरहिट रही थी, अब लोगों का कहना है कि वामिका के साथ भी आपकी जोड़ी हिट जाने वाली है.
इस पर एक्टर ने जवाब दिया, 'नहीं, वामिका गब्बी की आंखें ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी हैं. लेकिन उनकी अपनी अलग पहचान है. वो फिल्मों में बहुत स्ट्रगल के बाद आई हैं. उन्होंने पहले पंजाबी में बहुत फिल्मों काम किया था. अब वो हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड इंडस्ट्री में भी काम रही हैं.' अक्षय कुमार ने साफ किया कि वामिका और ऐश्वर्या की आंखों में समानता है लेकिन उनकी अलग पहचान है.
हेरा फेरी 3 नहीं बन रही
अक्षय कुमार से हेरा फेरी 3 की मेकिंग को लेकर भी सवाल पूछा गया कि इस फिल्म को लेकर बातचीत आगे बढ़ी या नहीं. इस पर उन्होंने साफ कहा कि हेरा फेरी 3 फिल्म नहीं आ रही है. फिलहाल एक साल तक तो इस पर काम नहीं होगा. उन्होंने बताया कि फिल्म की कास्ट को लेकर कोई इश्यू नहीं है. क्योंकि 'वेलकम टू जंगल' में उनके साथ परेश रावल और सुनील शेट्टी भी हैं तो इसको लेकर कोई इश्यू नहीं है. ऐसी बहुत सारी चीजे हैं जिसकी वजह से फिल्म नहीं बन रही है और कैमरे के सामने नहीं बताई जा सकती है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं गोवा की Sadhvi Satish Sail?, कूट-कूट के भरा है टैलेंट, 30 सुंदरियों को पछाड़कर बनीं Miss India 2026
तीन बार मरते-मरते बचे अक्षय कुमार
इसी इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि वो शूटिंग के दौरान तीन बार मरते-मरते बचे थे. उन्होंने सैनिक फिल्म के दौरान हुए हादसे के बारे में बताया कि जब वह इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उन्हें वायर से लटक कर एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग तक जाना था. उस दौरान उनका हाथ थक गया था. उन्होंने सोचा था कि वो इस स्टंट को कर लेंगे लेकिन उस दौरान वो बाल-बाल बचे थे.
इसके अलावा उनके इंटरनेशनल खिलाड़ी और खिलाड़ी 786 फिल्म के दौरान हुए दो और हादसों के बारे में जिक्र किया. उन्होंने बताया कि इंटरनेशल खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान तो उनका आधा शरीर कट जाता, जब वह पानी में बोट के अंदर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे हालांकि किसी तरह उन्होंने बोट को ऊपर से पकड़कर अपनी जान बचाई.
एक नजर भूत बंगला की कमाई पर
बता दें कि हाल ही में ही रिलीज हुई भूत बंगला सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म ने दूसरे दिन 19 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, अपने ओपनिंग डे पर इसने 12 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इससे अलग पेड प्रीव्यू शो से इसने 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. अब तक भूत बंगला ने इंडिया में नेट कलेक्शन 35 करोड़ कर लिया है.
ये भी पढ़ें: इस हसीना पर था दीपिका पादुकोण के पापा का क्रश, शादी की खबर सुन फुट-फुटकर रोने लगे थे एक्ट्रेस के पिता
पेट की गर्मी शांत कर तन-मन दोनों को कूल रखता है छाछ, स्वाद में भी लाजवाब
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तेज तपिश, लू और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। बढ़ते तापमान में प्यास लगते ही ज्यादातर लोग कोल्ड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस की ओर रुख करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आयुर्वेद में छाछ को गर्मियों का सबसे बेहतरीन प्राकृतिक पेय माना गया है।
छाछ न सिर्फ पेट की गर्मी को शांत करता है, बल्कि तन और मन दोनों को ठंडक और ताजगी प्रदान करता है। स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ यह कई स्वास्थ्य लाभ भी देता है। छाछ दही को अच्छे से मथकर बनाया जाने वाला हल्का, ठंडा और स्वादिष्ट पेय है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
आयुर्वेद के अनुसार, छाछ पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और पेट की अंदरूनी गर्मी को शांत करने में कारगर है। दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ पीने से गर्मी के कारण होने वाली गैस, एसिडिटी, चक्कर और अपच जैसी समस्याओं में तुरंत राहत मिलती है। छाछ में प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। इससे पेट साफ रहता है, कब्ज दूर होता और पाचन तंत्र मजबूत बनता है।
नेशनल हेल्थ मिशन के अनुसार, बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स में अत्यधिक चीनी और रासायनिक तत्व होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं छाछ एक पूरी तरह प्राकृतिक और पौष्टिक विकल्प है।
छाछ के सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह ठंडक देकर पेट की गर्मी कम करता है। चेहरे पर कील-मुंहासे और दाग-धब्बों को कम करके निखार लाता है। छाछ कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण हड्डियों को मजबूत बनाता है और पसीने से होने वाली इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है। यही नहीं कम कैलोरी होने के कारण वजन नियंत्रण में भी मददगार है।
छाछ बनाना भी बहुत आसान है। ताजी दही को अच्छे से फेंट लें, फिर उसमें साफ पानी मिलाएं। स्वाद के अनुसार सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर, थोड़ी काली मिर्च और कटा हुआ पुदीना डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे ठंडा करके पीने से स्वाद और भी बढ़ जाता है।गर्मियों में छाछ को सुबह नाश्ते के साथ, दोपहर के खाने के बाद या जब भी प्यास लगे, पी सकते हैं।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोजाना एक या दो गिलास छाछ का सेवन जरूर करें। इससे न सिर्फ शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड रहेगा, बल्कि पाचन भी स्वस्थ रहेगा। गर्मियों में यह सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















