आईपीएल मैच के दौरान श्रेयस अय्यर के हाथ में Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन देखा गया, जिसमें DSLR जैसी एक्सटर्नल लेंस लगी थी. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE जल्द भारत में लॉन्च हो सकते हैं और शानदार कैमरा फीचर्स के कारण ये काफी चर्चा में हैं.
Sleeping In Jeans Side Effects: क्या आप भी रात में जींस पहनकर सो जाते हैं? क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत आपको कितनी बड़ी समस्याओं में धकेल सकती हैं? आइए जानते हैं क्या होगा अगर आप रोजाना यूं जींस पहनकर सोएंगे तो.
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम ने अपने 6 में से 4 मुकाबले गंवाए और अंक तालिका में निचले हिस्से में पहुंच गई। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में टीम संघर्ष करती नजर आ रही। इसी बीच भारत के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने एक बड़ा बयान देकर चर्चा छेड़ दी।
अश्विन का मानना है कि सीएसके में नया चेहरा संजू सैमसन भविष्य में कप्तानी संभाल सकते। उन्होंने कहा कि वह कोई भविष्यवक्ता नहीं लेकिन उन्हें लगता है कि सैमसन किसी समय CSK की कमान संभालते नजर आ सकते। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि सैमसन को किसी की विरासत में नहीं, बल्कि अपनी पहचान के साथ टीम को आगे बढ़ाना चाहिए।
संजू बन सकते सीएसके के कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन किया था और इस बार भी टीम लगातार स्थिरता नहीं दिखा पा रही। दो मैच जीतकर वापसी के संकेत दिए, लेकिन फिर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 180 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा करते हुए हार गई। यह समस्या नई नहीं है। 2018 के बाद से CSK बड़े स्कोर का पीछा करने में कई बार नाकाम रही।
ऋतुराज अबतक नाकाम रहे महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम को एक मजबूत कप्तान की तलाश रही। पहले रवींद्र जडेजा और अब ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी दी गई, लेकिन दोनों ही अब तक उस स्तर का असर नहीं छोड़ पाए, जिसकी उम्मीद थी। गायकवाड़ के फैसलों को लेकर भी सवाल उठ रहे।
संजू राजस्थान को फाइनल में पहुंचा चुके दूसरी ओर, संजू सैमसन का कप्तानी रिकॉर्ड अच्छा रहा। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को 2022 में फाइनल तक पहुंचाया था। अश्विन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि सैमसन दबाव में भी अच्छे फैसले लेते हैं और खिलाड़ियों के साथ उनका जुड़ाव मजबूत होता है। वह फीडबैक लेने में भी पीछे नहीं हटते, जो एक अच्छे कप्तान की पहचान है।
सैमसन इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। अश्विन ने टी20 क्रिकेट को लेकर भी अहम बात कही। उन्होंने कहा कि अब यह फॉर्मेट सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धियों का नहीं रहा, बल्कि टीम के प्रभाव और नतीजों पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है। सीएसके के लिए एक और झटका आयुष म्हात्रे की चोट है, जिससे टीम की बल्लेबाजी कमजोर हुई है। ऐसे में सैमसन से बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद की जा रही है।
अब चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगा। यह मैच टीम के लिए बेहद अहम है, जहां उन्हें वापसी की सख्त जरूरत होगी।