Responsive Scrollable Menu

झारखंड : कोडरमा में हाथियों ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम

कोडरमा, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड में जंगली हाथियों के आतंक से त्रस्त लोग रविवार को सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने गया-देवघर मुख्य मार्ग को कटैया मोड़ के पास जाम कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे और सुरक्षा की मांग की है।

Continue reading on the app

उदयपुर में 6 दिन वर्कशॉप, मेहमान सीख रहे आर्ट-पेंटिंग:डिजाइन टूरिज्म: छुट्टियां घूमने ही नहीं, सीखने का जरिया भी

अब छुट्टियों का मतलब सिर्फ पहाड़ों पर या समुद्र किनारे मौज-मस्ती करना नहीं रह गया है। अनुभव आधारित यात्राओं के दौर में सौंदर्य प्रेमी लोग डिजाइन यात्राओं पर निकल रहे हैं। इन ट्रिप्स में आरामदायक सुइट्स में ठहरने के साथ दिग्गज कलाकारों से रचनात्मकता, रंगों का मेल और घर सजाने की बारीकियां सीखने को मिलती हैं। राजस्थान के उदयपुर में रंग विशेषज्ञ एनी स्लोअन 6 दिन की वर्कशॉप कराती हैं। इसमें मेहमानों को स्थानीय स्तर पर बनी छोटी कैबिनेट को पेंट करने की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है। इस रिट्रीट में 450 साल पुराने सिटी पैलेस का दौरा और स्थानीय कलाकारों के स्टूडियो की विजिट भी शामिल हैं। एनी के मुताबिक भारत के ‘पपरीका रेड’ (मिर्च जैसा लाल) और ‘फ्रीडा ब्लू’ (चटक नीला) जैसे रंग घरों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। इटली के शाही महलों में सीखें डिजाइनिंग के गुण इटली के पीडमोंट में डिजाइनर केट वॉटसन-स्मिथ 4.5 लाख रु. में 3 दिन का डिजाइन कोर्स करा रही हैं। यहां 16वीं सदी के 22 ऐतिहासिक महलों के जरिए बरोक शैली और विंटेज सजावट सिखाई जाती है। मेहमान पुरानी फैक्ट्री में बने होटल में ठहरते हैं और विला की मरम्मत से बारीकियां समझते हैं। मराकेश के कारीगरों से सीखें रंगों का जादू ‘क्वीन ऑफ कलर’ सोफी रॉबिन्सन मोरक्को में करीब 3.8 लाख रुपए में डिजाइन रिट्रीट करा रही हैं। यहां मेहमानों को कालीन बुनने वालों, टाइल्स और चमड़े के कारीगरों से मिलवाया जाता है। वे मशहूर हस्तियों के निजी घरों का दौरा कर सजावट की बारीकियां समझते हैं। न्यूयॉर्क की आर्ट गैलरी में सीखें घर सजाने के प्रोफेशनल टिप्स अमेरिका के न्यूयॉर्क में विलो केम्प ‘आर्ट वॉक’ के जरिए लोगों को घर सजाने की कला सिखा रही हैं। वे बताती हैं कि पेंटिंग फ्रेम करने का सही तरीका क्या है और उसे दीवार पर कितनी ऊंचाई पर लगाना चाहिए। घर पुराना हो या आधुनिक, आर्ट को सही जगह लगाकर माहौल बदला जा सकता है। इस यात्रा में मोर्गन लाइब्रेरी जैसी जगहों पर न्यूयॉर्क की प्रयोगात्मक कला को करीब से देखने का मौका मिलता है।

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs DC: अभिषेक शर्मा के शतक के दम पर हैदराबाद ने दिल्ली को पीटा, Points Table में हुआ बड़ा उलटफेर

IPL 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 242 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसके सामने दिल्ली की टीम चित हो गई. Tue, 21 Apr 2026 23:25:37 +0530

  Videos
See all

Pahalgam Terror Attack Anniversary: 22 April का वो खौफनाक सच! 26 Martyrs Memorial #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T18:16:44+00:00

राहुल प्रियंका बीजेपी को हरा पाएंगे? | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T18:09:43+00:00

अवैध लोगों को TMC ने वोटर बना दिया? | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T18:14:35+00:00

ममता बनर्जी बीजेपी के कारन परेशान हैं? | Shorts | Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T18:13:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers