हमारी DEAL मानो, नहीं तो.... Islamabad में Peace Talks से पहले Donald Trump का Iran को अल्टीमेटम
अब मिस्टर नाइस गाय बनने का समय खत्म
इसे भी पढ़ें: US-Iran वार्ता से पहले Islamabad बना छावनी, Trump के दौरे की अटकलों पर 10,000 जवान तैनात
ट्रंप ने बताई अमेरिका की स्थिति
इसे भी पढ़ें: Donald Trump का बड़ा कबूलनामा, Oval Office में बर्गर डिलीवरी था Political Stunt, बोले- ये जरूरी है
इस्लामाबाद में होगी बातचीत
पाकिस्तान सुपर लीग है या झूठ की दुकान...., PSL में अब कॉन्ट्रैक्ट बना ड्रामा, खिलाड़ी को बिना साइन किए लगाया बैन
IPL vs PSL: इन दिनों भारत में दुनिया के सबसे पॉपुलर टी20 इंडियन प्रीमियर लीग के साथ-साथ परोड़ी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग भी खेला जा रहा है. पाकिस्तानी आईपीएल से पीएसएल की तुलना करते नहीं थकते, लेकिन IPL के सामने PSL ऐसा लगता है कि एक गली का क्रिकेट हैं, जिसमें प्रोफेशनलिज्म की काफी कमी है. पाकिस्तान सुपर लीग से ऐसे-ऐसे मामले सामने आते हैं कि आप अपना सिर पकड़ लेंगे और हंसने पर मजबूर हो जाएंगे. अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग के झूठ की पोल खोल दी है.
PSL में बैन को लेकर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्लेसिंग मुजारबानी ने लगाया गंभीर आरोप
पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन की शुरुआत 26 मार्च को हुई थी. उससे पहले 11 फरवरी को पाकिस्तान सुपर लीग के ऑक्शन का आयोजन किया गया. वहीं ऑक्शन के बाद वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपने साथ जोड़ा था, ऐसा ऐलान किया गया था, लेकिन आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने के लिए ब्लेसिंग मुजारबानी ने PSL खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने मुजारबानी पर PSL से 2 साल के लिए बैन लगा दिया.
अब इस मामले में नया मोड़ सामने आया है. ब्लेसिंग मुजारबानी के एजेंसी ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. मुजारबानी की ओर से कहा गया है कि इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से उन्हें कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था, तो फिर उनपर बैन क्यों लगाया गया है.
पाकिस्तान सुपर लीग के फ्रेंचाइजी टीम ने ब्लेसिंग मुजारबानी को नहीं दिया कॉन्ट्रैक्ट
पाकिस्तान सुपर लीग में बैन के बाद अब ब्लेसिंग मुजारबानी के एजेंसी ने एक पोस्ट लिखकर कहा, "यह बयान हमारे क्लाइंट, ब्लेसिंग मुजारबानी, के संबंध में है. पिछले 6 हफ्तों से हम सार्वजनिक रूप से चुप रहे, क्योंकि हम PSL और PCB के साथ और विवाद नहीं बढ़ाना चाहते थे, लेकिन सोशल मीडिया पर मुजारबानी के खिलाफ हो रही भारी और आपत्तिजनक आलोचना को देखते हुए अब हम चुप नहीं रह सकते. मुजारबानी अपने फैंस से बहुत प्यार करते हैं. हमने उन्हें एक अच्छे इंसान और वर्ल्ड क्रिकेटर बनते देखा है, लेकिन जो लोग खुद को “फैंस” कहते हैं और उसके सोशल मीडिया मैसेज में नफरत फैलाते हैं, वे इंसानियत के लिए शर्मनाक हैं.
इस्लामाबाद यूनाइटेड ने बिना ऑफिसियल कॉन्ट्रैक्ट सोशल मीडिया पर किया ऐलान
ब्लेसिंग मुजारबानी के एजेंसी ने पोस्ट में सारे चीजे विस्तार से बताया कि वो पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा क्यों नहीं बन पाए. पोस्ट में लिखा, 13 फरवरी 2026 को मुजारबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में खेलने के लिए संपर्क किया और कॉन्ट्रैक्ट हुआ, लेकिन यह जिम्बाब्वे क्रिकेट से NOC मिलने पर निर्भर था (बिना PSL कॉन्ट्रैक्ट के NOC नहीं मिल सकता), लेकिन इस्लामाबाद यूनाइटेड ने सोशल मीडिया पर साइनिंग की ऐलान कर दी.
????BLESSING MUZARABANI TAKES ON PSL????
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) April 19, 2026
The agent claims Islamabad United announced Muzrabani’s signing without any official contract
When KKR approached Blessing, he still had not received any contract from IU
The agent has demanded, PCB should withdraw 2 year ban on Muzrabani. pic.twitter.com/NDwd55zOp5
जिन खिलाड़ियों ने PSL में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा उन्हें नहीं मिली इतनी सख्त सजा - मुजारबानी
PSL की टीम इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से 27 फरवरी 2026 तक कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला, जिसके बाद आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का ऑफर आया और डील साइन हो गए. एजेंसी ने यह भी कहा कि मुजारबानी ऑक्शन में शामिल नहीं थे और उन्हें PSL की ओर से कोई आधिकारिक कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया. आप उस कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन नहीं कर सकते, जो आपको कभी मिला ही नहीं. हम मानते हैं कि पाकिस्तान सुपर लीग में भाग लेने पर लगाया गया कोई भी प्रतिबंध बहुत ज्यादा और अनुचित है. पहले भी जिन खिलाड़ियों ने वास्तव में कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा, उन्हें इतनी सख्त सजा नहीं मिली. PSL से अपील करते हैं कि इस बैन को वापस लिया जाए और इसे एक प्रशासनिक गलती माना जाए. हमारा पाकिस्तान सुपर लीग या इस्लामाबाद यूनाइटेड से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है.
यह भी पढ़ें: CSK को लगा बड़ा झटका, 18 साल के आयुष म्हात्रे हुए IPL 2026 से इतने दिनों के लिए बाहर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation


















.jpg)


