Responsive Scrollable Menu

मार्केट आउटलुक: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तिमाही नतीजे और आर्थिक आंकड़ों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता अहम होना वाला है। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, तिमाही नतीजे, कच्चे तेल की कीमतें और आर्थिक आंकड़ों से घरेलू शेयर बाजार का रुझान तय होगा।

अगले हफ्ते अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर निवेशकों की निगाहें रहेंगी, क्योंकि दोनों के बीच लागू हुआ दो हफ्तों का युद्धविराम बुधवार को समाप्त हो रहा है।

वहीं, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज छोटी अवधि के लिए खुलने के बाद फिर से बंद हो गया है। इस वजह से कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले समय में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

भारत में नतीजों का सीजन चल रहा है। अगले हफ्ते ग्रो, पीएनबी हाउसिंग, एचसीएलटेक, नेस्ले इंडिया, टाटा इन्वेस्टमेंट, एलटीटीएस, एसबीआई लाइफ, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, इन्फोसिस, अदाणी ग्रीन एनर्जी और एमआरपीएल जैसी कंपनियां वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

घरेलू स्तर पर 20 अप्रैल को इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट, 22 अप्रैल को आरबीआई मौद्रिक नीति मिनट्स और 23 अप्रैल को पीएमआई डेटा आएगा।

बीता एक हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी अच्छा रहा। इस दौरान सेंसेक्स 943.29 अंक या 1.22 प्रतिशत बढ़कर 78,493.54 और निफ्टी 302.95 अंक या 1.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,353.55 पर बंद हुआ।

इस दौरान व्यापक बाजारों ने अच्छा प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2,054.25 अंक या 3.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,898.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 725.60 अंक या 4.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,565.70 पर बंद हुआ।

सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 4.20 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी एनर्जी (4.59 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (4.29 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (4.24 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (4.08 प्रतिशत), निफ्टी मीडिया (3.77 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (3.64 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (3.37 प्रतिशत) और निफ्टी एफएमसीजी (3.04 प्रतिशत) के साथ हरे निशान में बंद हुए।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 पर है RCB का बल्लेबाज

IPL 2026 में एक बार फिर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है. कभी बल्लेबाज अपने छक्के-चौकों से गेंदबाज को परेशान कर रहा है, तो कभी गेंदबाज बल्लेबाजों के होश उड़ा रहे हैं. इस बीच दर्शक रोमांचक मुकाबलों का लुत्फ उठा रहे हैं. शनिवार को खेले गए डबल हेडर मैच के बाद आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फेरबदल हुआ है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं. इस लिस्ट में टॉप पर अब वैभव सूर्यवंशी नहीं बल्कि RCB का स्टार बल्लेबाज काबिज है.

नंबर-5 पर हैं टिम डेविड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड का नाम आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आता है. डेविड ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 14 छक्के लगाए हैं. डेविड ने 86.50 के औसत और 203.52 की स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके भी निकले हैं.

श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर हैं काबिज

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 4 पारियों में 14 छक्के जड़ दिए हैं. अय्यर ने इस सीजन अब तक 187.96 की स्ट्राइक रेट और 67.67 के औसत से 203 रन ठोके हैं. इस दौरान उन्होंने 14 चौके भी लगाए हैं.

तीसरे पायदान पर हैं अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के पावर हिटर अभिषेक शर्मा का नाम आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. अभिषेक ने इस सीजन 6 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 17 छक्के लगाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 229.27 की स्ट्राइक रेट और 31.33 के औसत से 188 रन बनाए हैं. इस दौरान 15 चौके भी लगाए हैं.

दूसरे नंबर पर हैं वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम दूसरे नंबर पर आ पहुंचा है. वैभव ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 5 पारियों में उन्होंने 18 छक्के जड़ दिए हैं. इस दौरान वैभव ने 263.16 की स्ट्राइक रेट और 40 के औसत से 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 18 चौके भी लगाए हैं.

रजत पाटीदार बने नंबर-1

IPL 2026 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने इस मामले में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा है. पाटीदार ने इस सीजन अब तक 6 मैच खेले हैं, जिसमें 22 छक्के जड़ दिए हैं. साथ ही साथ उन्होंने 212.96 की स्ट्राइक रेट और 46 के औसत से 230 रन भी बनाए हैं. इस दौरान 12 चौके भी लगाए हैं. आप छक्के और चौके का अंतर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि रजत इस सीजन कितनी खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग के सामने गली क्रिकेट भी शरमा जाए..., PSL में हुआ कुछ ऐसा, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी

Continue reading on the app

  Sports

15 की उम्र में क्रिकेट डेब्यू, खुद से बड़ी हिन्दू लड़की से प्यार, बिहार में जन्में पूर्व विकेटकीपर दिलचस्प लव स्टोरी

भारत के लिए 1996 में साउथ अफ्रीका दौरे पर डेब्यू करने वाले सबा करीम इन दिनों कमेंट्री में सबका मनोरंजन कर रहे हैं..15 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले इस क्रिकेटर ने सिर्फ 21 साल की उम्र में अपने से 2 साल बड़ी लड़की से प्यार किया और शादी कर ली. इनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं. Sun, 19 Apr 2026 13:58:30 +0530

  Videos
See all

BJP MP Kangana Ranaut holds roadshow in Nandigram: नंदीग्राम में कंगना रनौत का रोड शो | #bengalnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T08:31:32+00:00

Women Reservation Bill | महिला आरक्षण पर Akhilesh Yadavका सख्त बयान | #shorts #viralvideo #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T08:29:10+00:00

CM Yogi Adityanath ने द्रौपदी चीरहरण का जिक्र कर विपक्ष पर साधा निशाना #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T08:32:43+00:00

West Bengal Election: CM ममता को लेकर Kangana Ranunt ने कही बड़ी बात #viral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T08:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers