Responsive Scrollable Menu

Bishnupur में ममता सरकार पर बरसे PM Modi, महिला आरक्षण का नाम लेकर TMC पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बिष्णुपुर में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि संसद में इस बिल के दौरान टीएमसी की भूमिका ने बंगाल की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

महिला सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की मुख्य पहचान महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण से जुड़ी है। इसी कारण से देश भर की महिलाएं भाजपा पर भरोसा जताती हैं। उन्होंने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि विकसित भारत के निर्माण में बेटियों की भूमिका और अधिक बढ़े, ताकि राजनीति में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
 

इसे भी पढ़ें: Bhubaneswar स्टेशन का Airport जैसा मेकओवर, Ashwini Vaishnaw बोले- 50 साल तक नो टेंशन


टीएमसी पर संविधान विरोधी होने का आरोप

प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर तीखे हमले करते हुए कहा कि यह पार्टी घुसपैठियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून और नियमों को ताक पर रख देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविधान की मूल भावना को नुकसान पहुंचा रही है। इसके अलावा, उन्होंने टीएमसी को आदिवासी-विरोधी बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करके उन्होंने बंगाल की बहनों की भावनाओं को आहत किया है, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगी।

Continue reading on the app

MP के आलीराजपुर में मातम : बचपन के 3 दोस्तों की मौत, जानिए कैसे एक साथ टूटीं सांसे

Alirajpur Road Accident : मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बचपन के तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों एक शादी समारोह से बाइक पर लौट रहे थे, तभी उनके घर से महज 100 मीटर पहले हादसा हो गया।

Continue reading on the app

  Sports

SRH Captain ईशान किशन का बड़ा बयान, कहा- अच्छी पिच थी, हमारी Batting और बेहतर होनी चाहिए थी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत दर्ज करने के बाद कहा कि बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर टीम को स्कोर में 30-40 रन और जोड़ने चाहिए थे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59 रन) की शानदार शुरूआत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

अभिषेक और हेनरिक क्लासेन (59 रन) के अर्धशतकों को छोड़ दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी इकाई ने सीएसके के गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। जवाब में सीएसके की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 184 रन ही बना सकी और उसे चौथी हार का मुंह देखना पड़ा।

उसके लिए मैथ्यू शॉर्ट 34 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। किशन ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब आपके पास युवा गेंदबाज होते हैं तो यह शानदार होता है क्योंकि वे अपने नयी योजना के साथ आते हैं। उन्हें बखूबी काम ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और हम 30-40 रन पीछे रह गए। हमें और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थे। हम अंक तालिका की तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि यह लंबा टूर्नामेंट है। हम एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं।

Sun, 19 Apr 2026 15:16:51 +0530

  Videos
See all

Pakistan देगा US को धोखा? Nuclear Criminal कर देगा Middle East तबाह? | US-Iran War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:45:00+00:00

Viral Video | Women Reservation Bill को लेकर देशभर में प्रदर्शन #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:46:18+00:00

Asim Munir को लेकर US थिंक टैंक अलर्ट | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:44:56+00:00

Viral video | चूहे कुत्ते के बाद अब सांप का आतंक #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T10:44:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers