Responsive Scrollable Menu

शरीर की गर्मी और पित्त को शांत करने में मदद करेंगे ये प्राकृतिक पेय, शरीर को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। गर्मी की वजह से सिर दर्द, पाचन का खराब होना और त्वचा से संबंधित रोग परेशान करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की मुख्य वजह क्या है?

गर्मी में शरीर में पित्त तेजी से बढ़ता है। शरीर बाहर के वातावरण से प्रभावित होता है, जिससे शरीर के अंदर से गर्मी बढ़ती रहती है। आज हम आपके लिए ऐसे घरेलू पेय पदार्थों की जानकारी लेकर आए हैं, जो शरीर के पित्त को शांत करने में मदद करेंगे।

पित्त के असंतुलन से शरीर को बहुत सारी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। शरीर बेवजह थकान महसूस करने लगता है, गर्मी बहुत तेज महसूस होती है, मुंह और जीभ पर छाले निकलने लगते हैं, पेट में अधिक मात्रा में एसिड बनने लगते हैं, और अचानक चिड़चिड़ापन महसूस होता है। यह सभी पित्त के बढ़ने के लक्षण होते हैं, जिन्हें आहार से संतुलित किया जा सकता है।

पान और गुलकंद का शरबत पित्त को शांत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह पेट को ठंडा रखता है, पाचन को सुधारने में मदद करता है और शरीर की ऊर्जा को बनाए रखता है। इसके अलावा खजूरादी मंथ का भी सेवन कर सकते हैं, जो एक आयुर्वेदिक और शीतलता प्रदान करने वाला पेय पदार्थ है। इसके सेवन से कमजोरी दूर होती है, एनीमिया को दूर करता है, और अगर गर्मियों में अधिक प्यास लगती है तो इस परेशानी से भी छुटकारा मिल जाता है।

आंवला और सब्जा सीड का मिश्रण भी पित्त को संतुलित करने में सहायक है। यह सिर्फ शरबत नहीं, बल्कि टॉनिक की तरह काम करता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और हृदय रोगों के होने की संभावना भी कम होती है। इसके साथ यह मिश्रण पाचन और डिटॉक्स में भी सहायक होता है। नारियल और कोकम पेय भी शरीर में हार्मोन को संतुलित कर गर्मी को कम करता है। यह पेट की समस्याओं से राहत देता है और गैस बनने और सीने में जलन की परेशानी को कम करता है। इसके सेवन से शरीर को ठंडा रखता है।

इसके अलावा, सीबकथॉर्न का जूस भी गर्मियों में संजीवनी की तरह काम करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोक्षक क्षमता को मजबूती देता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Varun Dhawan की फिल्म में बड़ा Twist, Mrunal-Pooja के साथ अब Kriti Sanon भी आएंगी नजर

पर्दे पर किसी एक्ट्रेस और एक्टर की जोड़ी हिट साबित हो जाए तो फिल्म मेकर भी बार-बार उस जोड़ी को साथ लेकर आते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन और अभिनेता वरुण धवन की जोड़ी स्क्रीन पर काफी पसंद की जाती है। कृति सैनन और वरुण धवन ने पहली बार एख साथ दिलवाले में नजर आए, इसके बाद  'भेड़िया' फिल्म में काम किया है। अब खबर आ रही है कि इन दोनों की जोड़ी पर एक बार फिर से पर्दे पर नजर आएगी। वो भी वरुण अगली फिल्म में ही।

वरुण की फिल्म में हुई कृति की एंट्री

ये एकदम सच है कि कृति सैनन वरुण की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आ सकती है। हाल ही इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें वरुण के साथ दो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े साथ नजर आ रही है।

कृति ने वरुण संग कर ली है शूटिंग

अब यह चर्चा भी सामने आ रही है कि इस प्रोजेक्ट में कृति की एंट्री हो चुकी है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि वरुण और कृति ने हाल ही में मुंबई में एक खास डांस नंबर की शूटिंग पूरी की है। हालांकि, यह गाना फिल्म की मुख्य कहानी का हिस्सा नहीं होगा, बल्कि अलग से शामिल किया जाएगा।

इस गाने को फिल्म के अंत में क्रेडिट सीन के दौरान दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इसमें वरुण और कृति के साथ अभिनेता मनीष पॉल भी नजर आएंगे। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और इसका निर्देशन डेविड धवन ने किया है।

कृति सैनन-वरुण धवन की आगामी फिल्में

इन दिनों कृति सैनन अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल 2 की तैयारी में बिजी है। फिल्म में एक्ट्रेस के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 19 जून को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, कृति के पास दो तेलुगु फिल्में, नो एंट्री 2 और भेड़िया 2 भी है। इसके साथ ही, वरुण धवन भेड़िया 2, नो एंट्री 2 फिल्मों में नजर आएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

कनपटी पर पड़ी गेंद, हेलमेट पर लात, रद्द करना पड़ा मैच, वेस्टइंडीज में मचा बवाल

West Indies Championship के छठे मैच में लीवार्ड आयलैंड और ट्रिनिडैड-टोबैगो का मैच उस वक्त रद्द करना पड़ा जब जेडन सील्स की एक गेंद बल्लेबाज की कनपटी पर जा लगी. इस मैच को खतरनाक पिच की वजह से बंद करना पड़ा. Tue, 21 Apr 2026 22:23:38 +0530

  Videos
See all

प्रवासी मजदूरों से बंगाल में किसका पलड़ा भारी ? | Shorts | Bengal Elections 2026 | TMC । Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:16:33+00:00

थाली में ज़हर जानलेवा कहर | #shorts #foodsafety #SlowPoisoning #ToxicVegetables #HealthCrisis2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:04:37+00:00

दीदी के बंगाल में CRPF का कब्जा !| Shorts | Bengal Elections 2026 | TMC । Mamata Banerjee | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:14:49+00:00

Double Murder over Property Dispute: भाई ने भाई को क्यों मारा? पूरी कहानी। Crime News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers