पाकिस्तान सुपर लीग बनी कॉमेडी सर्कस, PSL में उड़ा मोहम्मद रिजवान का मजाक, वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी
PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग को टी20 क्रिकेट लीग कहने से ज्यादा कॉमेडी सर्कर कहना सही होगा. आए दिन PSL में कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और उन्हें हंसी से लोट पोट होने को मजबूर कर रहा है. पीएसएल में खेले रहे पाकिस्तान क्रिकेटर्स को भी दुनिया भर के क्रिकेट फैंस जोकर कहने से गुरेज नहीं करेंगे. पाकिस्तान के दांए हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का लगातार पीएसएल में मजाकर बन रहा है.
पाकिस्तान सुपर लीग की हुई जगहंसाई
मोहम्मद रिजवान रावलपिंडीज टीम के कप्तान है. उनकी कप्तानी में न तो टीम अच्छा प्रदर्शन कर पा रही है और न ही उनसे कुछ खास प्रदर्शन पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में किया जा रहा है. ऐसे में PSL 2026 में वो मजाक बनकर रह गए हैं. उनके आए दिन आने वाले बयान भी उनकी जमकर जग हंसाई करवा रहे हैं.
Muhammad Rizwan said: "Injuries have destroyed the core of our team in this PSL".pic.twitter.com/5kVKOvCgMl
— usman (@cricbyusman) April 18, 2026
मोहम्मद रिजवान का बना मजाक
अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा गया है कि कामरान अकमल के बाद अब मोहम्मद रिजवान सबसे खराब विकेटकीपर हैं. अजय जडेजा नाम के एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मोहम्मद रिजवान का मजाक बन गया है. दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में उन्होंने विकेटकीपिंग भी नहीं कि क्योंकि उनसे कीपिंग अच्छी नहीं हो रही थी.
इस पोस्ट में लिखा गया है कि, 'मोहम्मद रिजवान ने न बैटिंग होती है. न वो कीपिंग कर पाते हैं. न ही वो फील्डिंग और बॉलिंग कर पाते हैं. उनसे कप्तानी भी नहीं होती है. आप सभी लोग इस पर क्या सोचते हैं'.
After Kamran Akmal, Mohammad Rizwan is the worst wicket-keeper cricket has ever seen ????
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) April 19, 2026
Can't bat,
Can't keep,
Can't field,
Can't bowl,
Can't do captaincy
What's your thoughts ????pic.twitter.com/M5GOTqRiDZ
दरअसल, 18 अप्रैल को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 27वां मैच लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडीज के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी की टीम लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए.
इस मैच मोहम्मद रिजवान विकेटकीपिंग करने के लिए नहीं उतरे. उनकी टीम रावलपिंडीज के लिए सैम विलिंग कीपिंग करते हुए दिखाई दिए. क्योंकि इस मैच में रिजवान कीपिंग करने नहीं उतरे. ऐसे में जब सैम विलिंग कीपिंग के दौरान बॉल रुक नहीं पाई और टीम को बाई के 5 रन मिले, तो रिजवान पर कटाक्ष किया गया कि, आपसे कीपिंग भी नहीं हो सकती है, इस लिए आप कीपिंग नहीं कर रहे हो बल्कि सेम विलिंग से कीपिंग करा रहे हैं.
Mohamed Rizwan Said " I want to play T20 cricket for Pakistan again. I will make strong comeback inshallah."???? pic.twitter.com/45e7xe7YgE
— Sheikh Abdullah ???????? (@Sheiikhabdulah) April 18, 2026
लाहौर कलंदर्स से जीत के लिए मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रावलपिंडीज 20 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन बना पाई और 32 रनों से मैच हार गई. इस मैच में रिजवान ने बल्ले से एक बार फिर से निराश किया. उन्होंने 9 बॉल में 2 चौकों के साथ 9 रन बनाए.
ये भी पढ़ें : मिल गया नाम! सूर्यकुमार यादव के बाद ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का टी20 कप्तान
योग निद्रा : तनाव और थकान भगाकर खुद को रिचार्ज करने का आसान तरीका, ऐसे करें अभ्यास
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आज की तेज भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, थकान और मानसिक बोझ हर किसी को परेशान कर रहा है। काम का प्रेशर, नींद की कमी और लगातार चिंताएं शरीर और मन दोनों को दिन-ब-दिन कमजोर बनाती जा रही हैं। ऐसे में योग निद्रा खुद को रिचार्ज करने का सबसे आसान, प्रभावी और वैज्ञानिक तरीका है।
योग निद्रा को ‘योगिक निद्रा’ भी कहा जाता है। यह न तो पूरी नींद है और न ही जागने की स्थिति। यह दोनों के बीच की गहरी विश्राम की अवस्था है, जिसमें शरीर पूरी तरह आराम में रहता है लेकिन मन पूरी तरह जागरूक और सतर्क रहता है।
मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के अनुसार, योग निद्रा का नियमित अभ्यास शरीर को नई ऊर्जा देता है और मन को शांत करता है। यह कोई कठिन योगासन नहीं है, बल्कि डीप रिलैक्सेशन की विधि है जिसे कोई भी व्यक्ति, किसी भी उम्र का हो, आसानी से कर सकता है।
योग निद्रा अभ्यास के लिए सबसे पहले शवासन पोज में आएं। इसमें पीठ के बल सीधे लेट जाएं, हाथ-पैर ढीले छोड़ दें, आंखें बंद करें और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें। एक प्रशिक्षक या गाइडेड ऑडियो की मदद से अभ्यास किया जाता है। इसमें क्रमवार शरीर के हर अंग पर ध्यान केंद्रित किया जाता है- पैरों की उंगलियों से लेकर सिर तक। सांस पर फोकस किया जाता है और मन को विचारों से मुक्त किया जाता है। पूरा सेशन आमतौर पर 20 से 40 मिनट तक चलता है।
योग निद्रा अभ्यास के लिए शुरुआत में किसी योग प्रशिक्षक की देखरेख में सीखना बेहतर होता है। योग निद्रा तनाव और चिंता को तेजी से कम करता है। अनिद्रा की समस्या दूर कर गहरी नींद लाता है। एकाग्रता और याददाश्त बढ़ाता और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। तनाव हार्मोन (कोर्टिसोल) कम करता और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखता है।
योग निद्रा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बहुत कम समय में शरीर और मन दोनों को रिचार्ज कर देता है। बस 20-30 मिनट का अभ्यास दिन भर की थकान को दूर कर सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि रोजाना एक निश्चित समय पर योग निद्रा का अभ्यास करें। शाम को या दोपहर के बाद करना सबसे अच्छा रहता है। इसके लिए शांत और आरामदायक जगह चुनें जहां कोई आवाज या व्यवधान न हो।
--आईएएनएस
एमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















