Responsive Scrollable Menu

AP POLYCET 2026: आंध्र प्रदेश पॉलीसेट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

AP POLYCET 2026:  आंध्र प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (SBTET) ने AP POLYCET 2026 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड के अनुसार, AP POLYCET 2026 परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है, जो आंध्र प्रदेश के पॉलिटेक्निक संस्थानों में इंजीनियरिंग, नॉन-इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं। यह प्रवेश शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए होगा।

परीक्षा पैटर्न
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे:

  • गणित: 50 प्रश्न
  • भौतिकी: 40 प्रश्न
  • रसायन विज्ञान: 30 प्रश्न

हर प्रश्न 1 अंक का होगा और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे (120 मिनट) निर्धारित है। प्रश्नपत्र कक्षा 10 (SSC) के सिलेबस पर आधारित रहेगा।

ऐसे डाउनलोड करें AP POLYCET Hall Ticket 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट polycetap.ap.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर “Print Hall Ticket” लिंक पर क्लिक करें
  • कक्षा 10 का हॉल टिकट नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें
  • 10वीं पास/अपियरिंग वर्ष भरें
  • CAPTCHA कोड भरकर “View and Print Hall Ticket” पर क्लिक करें
  • हॉल टिकट डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

Continue reading on the app

 Akshaya Tritiya 2026: 2 शुभ समय में खरीदें सोना, जानिए निवेश के तरीके और भाव का अनुमान

अक्षय तृतीया इस बार तिथियों के घट-बढ़ के कारण 19 और 20 अप्रैल, दो दिन मनाई जाएगी। वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह करीब 10:45 बजे शुरू होकर 20 अप्रैल को सुबह 7:25 बजे तक रहेगी। चूंकि 20 अप्रैल को तृतीया तिथि में सूर्योदय हो रहा है, इसलिए ज्योतिष के अनुसार यही दिन अधिक शुभ माना जा रहा है।

इस दिन सोना खरीदने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। मान्यता है कि इस तिथि पर खरीदी गई वस्तु, खासकर सोना, कभी घटती नहीं और लंबे समय तक समृद्धि देती है।

सोना खरीदने के शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने के लिए दो प्रमुख शुभ समय बताए गए हैं:

  1. सुबह 9:05 बजे से 10:42 बजे तक
  2. दोपहर 3:34 बजे से शाम 6:49 बजे तक

इन मुहूर्तों में खरीदारी को विशेष फलदायी माना जाता है।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा क्यों?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोना “अक्षय” धातु है, यानी इसका क्षय नहीं होता। इसे देवताओं की धातु माना गया है। पौराणिक कथा के अनुसार, इसी दिन सूर्यदेव ने युधिष्ठिर को अक्षय पात्र दिया था, जिससे भोजन कभी समाप्त नहीं होता था। इसके अलावा, समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी का प्रकट होना भी इसी तिथि से जुड़ा माना जाता है। इसी कारण इस दिन सोना, बर्तन और अन्य मूल्यवान वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है।

क्या अभी सोना खरीदना सही फैसला है?
कमोडिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में सोने की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है। हालांकि निवेश करते समय संतुलन जरूरी है। विशेषज्ञों की सलाह है कि कुल निवेश पोर्टफोलियो का 10% से 15% हिस्सा ही सोने में लगाना चाहिए, ताकि जोखिम कम रहे और स्थिर रिटर्न मिल सके।

अगले एक साल में कहां पहुंच सकता है सोना?
मार्केट एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अगले अक्षय तृतीया तक सोना ₹1.70 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। ग्लोबल अनिश्चितता, महंगाई और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग इसके पीछे मुख्य कारण माने जा रहे हैं।

सोने में निवेश के 2 सुरक्षित तरीके
1. फिजिकल गोल्ड (सिक्के/ज्वेलरी)
आसानी से खरीदा जा सकता है, लेकिन स्टोरेज और शुद्धता की जांच चुनौती हो सकती है

2. गोल्ड ETF (Exchange Traded Fund)

  • डीमैट अकाउंट के जरिए निवेश
  • स्टोरेज और नकली होने का जोखिम नहीं
  • बाजार के अनुसार पारदर्शी रिटर्न

किसे करना चाहिए सोने में निवेश?

  • कम जोखिम वाले निवेशक
  • रिटायरमेंट प्लानिंग करने वाले लोग
  • नए निवेशक
  • शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव से बचना चाहने वाले

5 साल में कैसा रहा सोने का प्रदर्शन?
पिछले कुछ सालों में सोने ने मजबूत रिटर्न दिया है:

  • 2021: करीब ₹48,500 प्रति 10 ग्राम
  • 2026: करीब ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम

इसका मतलब है कि बीते 5 सालों के अंदर सोना लगभग 200% से ज्यादा रिटर्न दे चुका हैं। गौरतलब है कि सिर्फ इस साल ही सोना 15% से ज्यादा चढ़ चुका है।

धार्मिक महत्व
अक्षय तृतीया को ऐसा दिन माना जाता है, जब किए गए पुण्य कर्म का फल कभी समाप्त नहीं होता। शास्त्रों में वर्णित है कि, भगवान परशुराम का जन्म इसी तिथि पर हुआ था। सोना देवी लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। इसे समृद्धि, शुद्धता और स्थायित्व का प्रतीक माना जाता है। 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

5 देशों में छाया एक भारतीय बल्लेबाज नाम, न्यूजीलैंड में सड़क तो इंग्लैंड में स्टेडियम उनके नाम, अमेरिका में भी धूम

सुनील गावस्कर दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके नाम पर दुनिया के पांच अलग-अलग देशों में सड़कें या स्टेडियम के स्टैंड्स समर्पित हैं? जी हां, न्यूज़ीलैंड की ठंडी हवाओं से लेकर इंग्लैंड के ऐतिहासिक मैदानों तक, गावस्कर का नाम आज भी शान से चमक रहा है.  Tue, 21 Apr 2026 18:13:37 +0530

  Videos
See all

ईरानी महिलाओं ने उठाए हथियार, अब होगी जंग आर-पार ? | World News | Shorts | Viral Video | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:09:11+00:00

Bhaiyaji Kahin : BJP प्रवक्ता ने कौन सा दर्द सुना दिया?| West Bengal Election 2026|Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:08:31+00:00

Viral Video | बस्ती में अनोखी शादी! दूल्हा लौटा, प्रेमी ने भरी मांग | #UPNews #ViralWedding #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:10:17+00:00

Delhi Violence Viral Video : दिल्ली में गुंडागर्दी! लाठी डंडों से हमला | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:12:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers