कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के बालीगंज स्थित आवास और 'सन एंटरप्राइज' के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉय कामदार के बेहाला स्थित आवास पर छापेमारी कर रही है।
नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। 19 अप्रैल को देशभर में अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाएगा, जिसे साल का अत्यंत शुभ 'स्वयं सिद्ध मुहूर्त' माना जाता है।
LSG vs PBKS: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन अब टीम लय से भटकती नजर आ रही। लगातार दो हार के बाद टीम दबाव में है और अब उसका सामना टॉप पर चल रही पंजाब किंग्स से होने जा रहा, जो इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी। ऐसे में यह मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आसान नहीं रहने वाला।
LSG की सबसे बड़ी चिंता उसकी बल्लेबाजी है। टीम का रन रेट 8.1 है, जो इस सीजन सबसे धीमा है। मुकुल चौधरी 127 रन के साथ टीम के टॉप स्कोरर हैं, लेकिन इनमें से 54 रन उन्होंने कोलकाता के खिलाफ एक ही मैच में बनाए थे। इससे साफ है कि टीम की बल्लेबाजी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही।
ऋषभ पंत पूरी तरह फिट टीम के लिए राहत की खबर यह है कि कप्तान ऋषभ पंत पूरी तरह फिट हैं। पिछले मैच में उनके बाएं कोहनी पर चोट लगी थी और उन्होंने विकेटकीपिंग भी नहीं की थी, जिससे चिंता बढ़ गई थी। लेकिन अब वे पूरी तरह खेलने के लिए तैयार हैं।
पंजाब किंग्स अब तक अजेय दूसरी ओर, पंजाब किंग्स शानदार फॉर्म में है। टीम का रन रेट 10.9 है, जो LSG के मुकाबले काफी बेहतर है। पावरप्ले में भी पंजाब किंग्स का प्रदर्शन दमदार रहा, जहां उनका रन रेट 11.5 है। सलामी बैटर्स प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने टीम को तेज शुरुआत दी जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर मिडिल ओवर्स में लगातार रन बना रहे। अय्यर इस सीजन तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 197 है।
पंजाब ने 2 बार 200 प्लस रन चेज किया पंजाब किंग्स ने इस सीजन दो बार 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य भी आसानी से चेज किया। श्रेयस अय्यर ने हर बार ओपनर्स की अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदला। आईपीएल 2025 के बाद से सफल रन चेज में उनके 447 रन सबसे ज्यादा हैं।
नई गेंद से लखनऊ की गेंदबाजी अच्छी LSG के लिए अच्छी बात यह है कि उनकी नई गेंद से गेंदबाजी मजबूत रही है। मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने पावरप्ले में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। अगर वे शुरुआती विकेट निकालते हैं, तो पंजाब किंग्स को दबाव में ला सकते हैं, क्योंकि उनका मिडिल ऑर्डर अभी ज्यादा टेस्ट नहीं हुआ है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में बदलाव की गुंजाइश कम टीम न्यूज की बात करें तो पंजाब किंग्स अपनी जीत की लय को देखते हुए टीम में बदलाव नहीं करेगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स भी ज्यादा बदलाव के मूड में नहीं है, हालांकि अब्दुल समद की खराब फॉर्म चिंता का विषय है। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 72 रन बनाए हैं, जिससे उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज? पिच और मौसम भी मैच में अहम भूमिका निभा सकते हैं। मुकाबला न्यू चंडीगढ़ की नई पिच पर होगा, जहां पहले कोई मैच नहीं खेला गया है। पिछले साल यहां की पिचों ने अलग-अलग तरह का व्यवहार दिखाया था, कहीं कम स्कोर बने तो कहीं हाई स्कोर। मौसम गर्म रहेगा, तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है और ओस भी असर डाल सकती है।
कुल मिलाकर, यह मुकाबला एलएसजी के लिए करो या मरो जैसा है। अगर बल्लेबाज नहीं चले, तो सिर्फ गेंदबाजी के भरोसे मैच जीतना मुश्किल होगा। वहीं PBKS अपनी जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी।