Responsive Scrollable Menu

Indian Ship Attack Hormuz: ईरानी फायरिंग के बीच भारत को बड़ी सफलता! 10वां भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट को किया पार, 4 वापस लौटे

Firing on Indian Ships in Hormuz: भारत आ रहे कच्चे तेल और गैस से लदे 14 जहाजों के एक काफिले को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय रोक दिया। ईरान ने उनमें से दो जहाजों पर गोलीबारी की। इसके बाद 13 जहाज फारस की खाड़ी में अलग-अलग स्थानों पर लौट गए। हालांकि, एक भारती जहाज इसे पार करने में सफल हो गया

Continue reading on the app

सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया, प्रफुल हिंगे फिर चमके

आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत हुई। जिसे हैदराबाद ने 10 रन से जीत लिया। रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 194 रन बनाए थे और 195 का लक्ष्य रखा था जिसे चेन्नई हासिल नहीं कर पाई। 

मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरूआत की। ट्रेविस हेड ने 20 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी। आउट होने से पहले अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने भी 39 गेंदों में 59 रनों की पारी खेली लेकिन वे टीम को अच्छा फिनिश नहीं दे पाए। आखिर के ओवरों में सीएसके ने शानदार गेंदबाजी की, जिसके कारण से हैदराबाद निर्धारित 20 ओवरों में 194 रन ही बना सकी। 

सीएसके की तेज गेंदबाजी यूनिट ने आज कमाल की गेंदबाजी की। जेमी ओवर्टन और अंशुल कंबोज ने 3-3 विकेट झटके, वहीं मुकेश चौधरी को लगातार दो गेंदों में 2 विकेट मिले, जबकि 1 विकेट गुरजपनीत सिंह ने लिया। नूर अहमद को आज के मैच में कोई विकेट नहीं मिला लेकिन वे चार ओवर में 33 रन ही खर्चे। यानी किफायती रहे। 

195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और संजू सैमसन सिर्फ 7 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी का शिकार बने। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने परिस्थिति को संभाला लेकिन वे भी 13 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान गायकवाड़ एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। सीएसके की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस से उम्मीदें थी लेकिन वे आए और गए। टीम के लिए मैथ्यू शॉट्स ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए जबकि सरफराज खान ने 25 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे महज 21 रन ही बना पाए। नियमित अंतराल से विकेट गिरने से चेन्नई सुपर किंग्स की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
 
लेकिन आखिर में 18 रन जीत के लिए चाहिए थे और अंशुल कंबोज और जेमी ओवर्टन से उम्मीदें बढ़ीं। हालांकि, पारी का 20वां ओवर डालने आए प्रफुल्ल हिंगे ने एक बार फिर सबको अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से प्रभावित किया और नौ बॉल के बावजूद सिर्फ 8 रन ही खर्चे और टीम को 10 रनों से जीत दिलाई।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

आईपीएल 2026 में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स कुछ अच्छा नहीं रहा। टीम का प्रदर्शन वैसे ही खराब चल रहा है तो साथ ही टीम अपने खिलाड़ियों की चोट को लेकर परेशान है। एमएस धोनी अभी तक वापसी नहीं कर पाए थे कि, टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। 

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर म्हात्रे को लेकर आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा कि, आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। आयुष की इंजरी को 6 से 8 हफ्तों के रिहैब की जरूरत होगी। 

चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही खराब दौर से गुजर रही है। टीम ने 6 मैचों में से महज 2 ही जीते हैं जबकि 4 में उसे हार मिली है। वहीं आयुष ने सीजन में चेन्नई के  लिए 6 मैचों की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए 33.50 की औसत और 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 73 रनों का रहा। अब तक चेन्नई के लिए म्हात्रे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 
Tue, 21 Apr 2026 15:23:03 +0530

  Videos
See all

सास बहू की लड़ाई ने थाने में मचाया बवाल | #viralnews #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:15:04+00:00

West Bengal Elections 2026 : बंगाल की पनिहाटी सीट पर एक मां की 'सिस्टम' के खिलाफ लड़ाई! | RG Kar Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:11:16+00:00

Bengal Ration Scam: Nusrat Jahan को ED का समन, 22 अप्रैल को पेशी, बंगाल में हलचल | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:15:52+00:00

Indore में वारंट के नाम पर पुलिसकर्मियों की दबंगई, CCTV फुटेज आया सामने | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T10:13:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers