सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया, प्रफुल हिंगे फिर चमके
तो इस वजह से इतने सफल हो रहे हैं SRH के युवा गेंदबाज, कैप्टन ईशान किशन ने खोला राज
Ishan Kishan Statement: आईपीएल 2026 के 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को धूल चटाकर 10 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ ईशान किशन की कप्तानी वाली SRH ने अंक तालिका में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. हैदराबाद के बल्लेबाज तो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन टीम के युवा तेज गेंदबाजों ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है. मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन ने बताया कि टीम के युवा बॉलर्स की सफलता का क्या राज है.
ईशान किशन ने खोला युवा गेंदबाजों की सफलता का राज
IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले जो 2 मैच जीते हैं, उनमें उनके युवा पेसर्स का बड़ा हाथ रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मैच में 25 वर्षीय एहसान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी की और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता. उनके अलावा प्रफुल्ल हिंगा, साकिब हुसैन जैसे युवाओं ने भी SRH के लिए शानदार गेंदबाजी की है.
मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में ईशान किशन ने कहा, "जब आपके पास युवा गेंदबाजों का एक ग्रुप हो और आप जानते हों कि वे अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू कर रहे हैं. वे अपनी खुद की स्ट्रैटजी भी बना रहे हैं और फिर उसी के अनुसार बॉलिंग कर रहे हैं. इसलिए यह देखना बहुत अच्छा है कि कप्तान पर फील्डिंग सेट करने का दबाव काफी कम हो जाता है, क्योंकि वे वैसे भी मैच में आगे होते हैं. इसलिए आज उन्हें अपना काम करते देखना बहुत अच्छा लगा."
20 रन कम रह गए
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बोर्ड पर लगाए. हालांकि, कप्तान ईशान किशन ने आखिरी में माना की अच्छी शुरुआत मिलने के बाद उनकी टीम 10-20 रन कम बना पाई.
क्या आप लोग 20 रन कम रह गए? इसपर ईशान किशन ने कहा, "हां, मुझे 100% लगता है, अभिषेक जल्दी आउट हो गए, लेकिन फिर भी, 60 से अधिक रन बनाने के बाद, हमेशा जब हम 220, 230 रन बनाते हैं, तो हमने हमेशा देखा है कि... पहले तीन बल्लेबाजों में से एक बल्लेबाज हमेशा बड़े रन बनाता है. तो आज हम उस कमी को पूरा नहीं कर पाए, लेकिन खासकर इस टीम के साथ, इस बल्लेबाजी क्रम के साथ, मुझे लगता है, हां, हम शायद 20 रन कम रह गए."
ऐसा बॉलिंग लाइनअप देखकर अच्छा लगता है
अपने युवा गेंदबाजों पर भरोसा जताते हुए ईशान किशन ने कहा, "वास्तव में प्रैक्टिस सेशन में उन्हें देखकर, अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हुए, दिन-प्रतिदिन बेहतर होने की कोशिश करते हुए. इसलिए आपको अपने गेंदबाजों पर भरोसा रखना होगा. इस समय हमारे पास जो गेंदबाज हैं, वे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. यही वह समय है जब आपको उन्हें गेंद सौंप देनी चाहिए और उन्हें अपना काम करने देना चाहिए."
पिच को बल्लेबाजी के लिए बताया बेहतर
पहले बैटिंग करने उतरी सराइजर्स हैदराबाद ने 194 रन बनाए. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने भी 198 रन बना लिए थे. ऐसे में कप्तान ईशान किशन का कहना है कि बल्लेबाजी के लिए पिच अच्छी थी.
ईशान किशन ने आगे कहा, "पिच के बारे में बात करते हुए ईशान किशन ने कहा, सच कहूं तो मुझे लगता है कि बल्लेबाजी के लिए विकेट काफी अच्छा था. इसीलिए मैं कह रहा हूं कि हम 30-40 रन से पीछे रह गए. लेकिन हां, इस मैच से भी बहुत कुछ सीखने को मिला. शॉट सिलेक्शन को देखते हुए, मुझे लगता है कि हम बेहतर कर सकते थे."
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को ऑरेन्ज कैप फिर अपने नाम करने के लिए आज बनाने होंगे इतने रन, वरना रेस में रह जाएंगे पीछे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation




















