ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज, फारस की खाड़ी और ओमान सागर में मौजूद जहाजों को IRGC ने दी चेतावनी
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. तमाम कोशिशों के बाद भी दोनों स्थाई शांति समझौता नहीं कर पा रहे हैं. आज जंग की शुरुआत हुए 51वां दिन है. इस बीच ईरान ने एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का एलान किया है. इसके साथ ही ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने फारस की खाड़ी और ओमान सागर में मौजूद जहाजों को भी चेतावनी दी है. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य आज शाम से बंद रहेगा.
होर्मुज को लेकर क्या बोला IRGC?
सीएनएन के मुताबिक, एक बयान में आईआरजीसी ने कहा है कि शुक्रवार को कई जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे, लेकिन "युद्धविराम की शर्तों के उल्लंघन के कारण, अमेरिकी दुश्मन ने ईरानी जहाजों और बंदरगाहों की नौसैनिक नाकाबंदी नहीं हटाई." सीएनएन के अनुसार, बयान में कहा गया है, "इसलिए आज शाम से, नाकाबंदी हटने तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा."
फारस की खाड़ी और ओमान सागर में मौजूद जहाजों को चेतावनी
रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में आगे कहा गया है, "हम चेतावनी देते हैं कि फारस की खाड़ी और ओमान सागर में कोई भी जहाज अपने लंगरगाह से न हिले, और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आना दुश्मन के साथ सहयोग माना जाएगा, उल्लंघन करने वाले जहाज को निशाना बनाया जाएगा." इसके साथ ही आईआरजीसी ने कहा कि इसके अलावा, हम सभी जहाजों और उनके मालिकों को सूचित करते हैं कि वे केवल आधिकारिक आईआरजीसी नौसेना प्राधिकरण और चैनल 16 के माध्यम से ही खबरें देखें. और होर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी में आतंकवादी अमेरिकी राष्ट्रपति के बयानों में कोई विश्वसनीयता नहीं है.
शुल्क का भुगतान करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता
इससे पहले ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को सीएनएन से कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के लिए शुल्क का भुगतान करने वाले जहाजों को प्राथमिकता देगा. सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने कहा, "होर्मुज को पार करने की अनुमति प्राप्त जहाजों की संख्या पर सीमा को देखते हुए, ईरान ने उन जहाजों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है जो होर्मुज जलडमरूमध्य के नए प्रोटोकॉल का तेजी से पालन करते हैं और सुरक्षा सेवाओं की लागत का भुगतान करते हैं." अधिकारी ने आगे कहा, "शुल्क का भुगतान न करने वाले जहाजों का मार्ग स्थगित कर दिया जाएगा."
ईरान का कहना है कि यह कदम युद्धविराम के लागू होने में अमेरिका द्वारा "विश्वासघात के बार-बार उल्लंघन" के चलते उठाया गया है. सीजफायर का उल्लंघन करने और जहाजों की आवाजाही पर प्रतिबंध फिर से लागू करने के बाद उठाया गया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
Breaking News Today Live Updates: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Breaking News Today Live Updates: आज 19 अप्रैल 2026 और दिन रविवार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों के मद्देनजर जनसभाओं को संबोधित करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के इरोड इलाके दौरे पर रहेंगे. उनके दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है, और ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा करेंगे. यह भारत के उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली दो दिवसीय द्विपक्षीय यात्रा होगी. गंगोत्री धाम के कपाट आज खुलेंगे और चारधाम यात्रा भी आज से शुरू हो जाएगी. महिला आरक्षण के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव आज लखनऊ में पीसी करेंगे.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















