Responsive Scrollable Menu

आज कैसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम? जहां खेला जाएगा PBKS VS LSG मैच

PBKS VS LSG Weather Report: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 29वां मैच आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में एक ओर होगी श्रेयस अय्यर की विजयरथ पर सवार पंजाब की टीम, तो उनका सामना करेगी ऋषभ पंत एंड कंपनी. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस मैच को रोमांचक बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. मगर, आइए मैच के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि मैच के दौरान चंडीगढ़ का मौसम कैसा रहने वाला है?

LSG VS PBKS मैच के दौरान कैसा रहेगा चंडीगढ़ का मौसम?

रविवार को चंडीगढ़ में बारिश की बिलकुल संभावना नहीं है और फैंस को 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिलना लगभग तय ही है. आज चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा. हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. जबकि ह्यूमिडिटी 40% तक रहने की संभावना है.

कैसी रहेगी मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच?

PBKS VS LSG मैच के दौरान महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर की पिच के संतुलित रहने की उम्मीद है, जहां तेज गेंदबाजों को शुरुआती स्विंग और अच्छा उछाल मिलता है. यह एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है, लेकिन बल्लेबाजों को शुरुआत में धैर्य रखने की जरूरत है. औसतन पहली पारी का स्कोर लगभग 173-187 के बीच रहा है. अब देखने वाली बात होगी कि लखनऊ और पंजाब की टीमें यहां क्या स्कोर खड़ा करती हैं.

पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स की ऐसी हैं टीमें

लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्चिन कुलकर्णी, नमन तिवारी

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद, अज़मतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रवीण दुबे, बेन द्वारशुइस

ये भी पढ़ें: प्रसिद्ध कृष्णा से CSK के किस गेंदबाज ने छीनी पर्पल कैप, जानिए किन 10 गेंदबाजों ने IPL 2026 में लिए सबसे ज्यादा विकेट

Continue reading on the app

20वें ओवर में 5 विकेट का अटूट रिकॉर्ड, जब इस भारतीय गेंदबाज ने किया असंभव कारनामा, तीनों फॉर्मेट में हैट्रिक भी नाम

Abhimanyu Mithun 5 wickets in over record: भारतीय गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने ये कारनामा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में किया था. 2019 में उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में 5 विकेट लेकर अनोखा रिकॉर्ड बनाया. इसके साथ ही वह डोमेस्टिक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय भी बन गए.

Continue reading on the app

  Sports

पिछले मैच में शून्य पर आउट होकर लौटे वैभव सूर्यवंशी को टीम के हेड का साफ मैसेज, जानें कुमार संगकारा ने क्या कहा

संगकारा ने कहा, "मेरा वैभव के लिए संदेश बहुत सीधा है, हर चीज का मजा लो. चाहे 35 गेंद में 100 रन हों, 15 गेंद में 50 रन या पहली ही गेंद पर आउट होना. तुम्हें रन बनाने का भी हक है और असफल होने का भी. यह क्रिकेट का हिस्सा है." Sun, 19 Apr 2026 11:47:43 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Press Conference | Nari Shakti Vandan Adhiniyam पर CM Yogi की PC, विपक्ष को लिया आड़े हाथ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T07:14:22+00:00

आधी आबादी का आक्रोश कांग्रेस , DMK और सपा पर है #shorts #viral #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T07:16:32+00:00

Ladakh News: लद्दाख में बर्फ़ीला कहर—यातायात अस्त-व्यस्त ! #ytshorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T07:14:19+00:00

West Bengal News: Bishnupur में PM Modi की हुंकार, कहा- 'TMC ने आदिवासी बेटी का सम्मान नहीं रखा...' #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-19T07:15:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers