एलडीए की बड़ी कार्रवाई: नैमिष नगर में चला बुलडोजर, 80 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, काकोरी में निर्माण सील
लखनऊ, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नैमिष नगर और काकोरी क्षेत्र में बुलडोजर चलाया। अभियान के दौरान करीब 80 बीघा क्षेत्र में विकसित अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई, जबकि दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया गया।
'हमारा हौसला बुलंद है, हमारा इरादा अटूट है,' राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संशोधन विधेयक गिरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं देश की माताओं, बहनों और बेटियों से बात करने आया हूं। आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया। उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया। हमारे भरसक प्रयास के बावजूद सफल नहीं हो पाए। नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया। इसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
















.jpg)



