दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति का भारत दौरा, द्विपक्षीय संबंधों में नए दौर का आगाज
सोल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग की रविवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय भारत यात्रा को भारत और दक्षिण कोरिया के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने वाला अहम पड़ाव माना जा रहा है। यह दौरा आर्थिक सहयोग से आगे बढ़कर सुरक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच संबंधों को भी मजबूती देने वाला माना जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय पत्रिका द डिप्लोमैट की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 को “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” के दूसरे दशक में एक नए चरण की शुरुआत के रूप में याद किया जा सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की भारत की पिछली राजकीय यात्रा जुलाई 2018 में हुई थी, जबकि नरेंद्र मोदी की आखिरी दक्षिण कोरिया यात्रा फरवरी 2019 में हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच संपर्क मुख्य रूप से बहुपक्षीय मंचों तक सीमित रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह ठहराव उस समय है जब वैश्विक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति तेजी से मजबूत हुई है। बढ़ती वैश्विक अस्थिरता के बीच कई देश और कंपनियां भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रही हैं। भारत फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और इस दशक के अंत तक जापान तथा जर्मनी को पीछे छोड़ तीसरे स्थान पर पहुंचने की संभावना जताई गई है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत—जो दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है—ने बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों में उदारीकरण के जरिए अपने कारोबारी माहौल में सुधार किया है।
हालांकि, रिपोर्ट इस बात पर जोर देती है कि भारत और दक्षिण कोरिया अभी तक अपने बहु-संरेखण (मल्टी एलाइनमेंट) दृष्टिकोण के बीच संभावित तालमेल को पूरी तरह नहीं तलाश पाए हैं, जबकि इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां तेजी से बन रही हैं।
19 से 21 अप्रैल तक प्रस्तावित यह यात्रा मौजूदा कूटनीतिक माहौल में बड़ा बदलाव ला सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, जून 2025 में सत्ता में आई दक्षिण कोरिया की वर्तमान सरकार पूर्व राष्ट्रपति मून जे-इन की “न्यू सदर्न पॉलिसी” को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका उद्देश्य एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के साथ संबंधों को मजबूत करना था।
सरकार अपने 123 नेशनल पॉलिसी एजेंडा में ग्लोबल साउथ शब्द का इस्तेमाल करते हुए बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की तैयारी का संकेत दे रही है। इस संदर्भ में भारत—जो ग्लोबल साउथ की प्रमुख आवाज माना जाता है—के साथ संबंध मजबूत करना सियोल की प्राथमिकता बनता दिख रहा है।
रिपोर्ट में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच पूरक क्षमताओं पर भी जोर दिया गया है। खासकर रक्षा और शिपबिल्डिंग जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग के जरिए वैल्यू-चेन को मजबूत करने और आर्थिक सुरक्षा बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं हैं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
RCB vs DC: डेविड मिलर के आगे आरसीबी का निकला दम, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत
RCB vs DC : आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स ने 6विकेट से हरा दिया है. इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स ने 176 रनों के लक्ष्य का पीछा 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. दिल्ली को अंतिम ओवर में जब जीत के लिए 6 बॉल में 15 रन चाहिए थे. ऐसे मे डेविड मिलर ने 2 छक्के रोमारियो शेफर्ट को लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं आरसीबी की ये टूर्नामेंट में दूसरी हार है.
केएल राहुल ने खेली शानदार पारी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका आए. टीम को भुवनेश्वर कुमार ने एक के बाद एक तीन झटके दिए और एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर लिए. भुवी ने निसांका 1, करुण नायर 5 और समीर रिजवी 2 रने के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद राहुल ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल ने 34 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 57 रनों की पारी खेली.
A fighting rescue mission filled with spectacular hits ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
???? KL Rahul treated the fans to some majestic sixes during his crucial knock of 57(34)! ????
Updates ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC | @DelhiCapitals | @klrahul pic.twitter.com/JA29LlOwDa
राहुल के अलावा टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने शानदार पारी खेली. टीम के लिए स्टब्स ने 47 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 60 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं अक्षर 19 बॉल में 3 चौकों के साथ 26 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट आउट हुए. टीम के लिए डेविड मिलर ने 10 बॉल में 1 चौके और 2 छक्कों के साथ 20 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट हासिल किया.
A brilliant partnership in progress for @DelhiCapitals ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
Tristan Stubbs ???? Captain Axar Patel #DC need 46 runs in 30 deliveries. Who will get the 2️⃣ points? ????
Updates ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC pic.twitter.com/Q7DSaeOhiW
फिल साल्ट की पारी गई बेकार
इससे पहले आरसीबी के लिए विराट कोहली 19 रन, देवदत्त पडिकक्ल भी 18 रन बनाए. फिल साल्ट ने 38 बॉल में 4 चौके और 3 छ्ककों के साथ 63 रनों की तूफानी पारी. वहीं रजत पाटीदार ने 8, टिम डेविड ने 26, जितेश शर्मा ने 14, रोमारियो शेफर्ड ने 1,क्रुणाल पांड्या ने 12 और भुवनेश्वर कुमार ने 3 रन बनाए. दिल्ली कैपिट्लस के लिए अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, कुलदील यादव ने 2-2 विकेट चटकाए और मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया.
Tricky wicket but we made the most of it with the bat. ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 18, 2026
An all-important bowling effort coming up. We believe. ✊#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvDC pic.twitter.com/QvTUvk3y2w
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
RCB: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर
DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा
ये भी पढ़ें : RCB vs DC: फिल साल्ट ने ठोका तूफानी अर्धशतक, आरसीबी ने जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को दिया 176 का लक्ष्य
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























