RCB vs DC: डेविड मिलर के आगे आरसीबी का निकला दम, दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत
RCB vs DC : आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिल्ली कैपिटल्स ने 6विकेट से हरा दिया है. इस मैच में आरसीबी ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स ने 176 रनों के लक्ष्य का पीछा 19.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. दिल्ली को अंतिम ओवर में जब जीत के लिए 6 बॉल में 15 रन चाहिए थे. ऐसे मे डेविड मिलर ने 2 छक्के रोमारियो शेफर्ट को लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही दिल्ली अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं आरसीबी की ये टूर्नामेंट में दूसरी हार है.
केएल राहुल ने खेली शानदार पारी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका आए. टीम को भुवनेश्वर कुमार ने एक के बाद एक तीन झटके दिए और एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर लिए. भुवी ने निसांका 1, करुण नायर 5 और समीर रिजवी 2 रने के निजी स्कोर पर आउट किया. इसके बाद राहुल ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. राहुल ने 34 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 57 रनों की पारी खेली.
A fighting rescue mission filled with spectacular hits ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
???? KL Rahul treated the fans to some majestic sixes during his crucial knock of 57(34)! ????
Updates ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC | @DelhiCapitals | @klrahul pic.twitter.com/JA29LlOwDa
राहुल के अलावा टीम के लिए ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने शानदार पारी खेली. टीम के लिए स्टब्स ने 47 बॉल में 4 चौके और 1 छक्के के साथ 60 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं अक्षर 19 बॉल में 3 चौकों के साथ 26 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट आउट हुए. टीम के लिए डेविड मिलर ने 10 बॉल में 1 चौके और 2 छक्कों के साथ 20 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट हासिल किया.
A brilliant partnership in progress for @DelhiCapitals ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
Tristan Stubbs ???? Captain Axar Patel #DC need 46 runs in 30 deliveries. Who will get the 2️⃣ points? ????
Updates ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC pic.twitter.com/Q7DSaeOhiW
फिल साल्ट की पारी गई बेकार
इससे पहले आरसीबी के लिए विराट कोहली 19 रन, देवदत्त पडिकक्ल भी 18 रन बनाए. फिल साल्ट ने 38 बॉल में 4 चौके और 3 छ्ककों के साथ 63 रनों की तूफानी पारी. वहीं रजत पाटीदार ने 8, टिम डेविड ने 26, जितेश शर्मा ने 14, रोमारियो शेफर्ड ने 1,क्रुणाल पांड्या ने 12 और भुवनेश्वर कुमार ने 3 रन बनाए. दिल्ली कैपिट्लस के लिए अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, कुलदील यादव ने 2-2 विकेट चटकाए और मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया.
Tricky wicket but we made the most of it with the bat. ????
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 18, 2026
An all-important bowling effort coming up. We believe. ✊#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #RCBvDC pic.twitter.com/QvTUvk3y2w
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
RCB: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: रसिख सलाम, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर
DC: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा
ये भी पढ़ें : RCB vs DC: फिल साल्ट ने ठोका तूफानी अर्धशतक, आरसीबी ने जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को दिया 176 का लक्ष्य
पश्चिम एशिया में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित; ईरान से अब तक 2,373 भारतीय वापस लौटे: सरकार
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकार ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय झंडे वाले जहाज से जुड़ी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बयान में कहा कि डीजी शिपिंग ने अब तक 2,487 से ज्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाने में मदद की है। इनमें पिछले 24 घंटों में 34 नाविकों की वापसी भी शामिल है, जिन्हें खाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से लाया गया।
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत के सभी बंदरगाहों पर कामकाज सामान्य रूप से जारी है और कहीं भी भीड़ या बाधा की स्थिति नहीं है।
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। मंत्रालय लगातार विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावासों और समुद्री क्षेत्र से जुड़े संगठनों के साथ समन्वय कर रहा है, ताकि नाविकों की सुरक्षा और समुद्री संचालन बिना रुकावट जारी रहे।
विदेश मंत्रालय भी खाड़ी और पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय है। मंत्रालय समय-समय पर एडवाइजरी जारी कर रहा है, जिसमें स्थानीय सरकारों के नियम, उड़ानों की स्थिति और कांसुलर सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।
भारतीय दूतावास वहां के भारतीय समुदाय, संगठनों, कंपनियों और अन्य हितधारकों के साथ लगातार संपर्क में हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
जहां-जहां हवाई क्षेत्र खुला है, वहां से उड़ानें जारी हैं। 28 फरवरी से अब तक करीब 10.68 लाख यात्री पश्चिम एशिया क्षेत्र से भारत आ चुके हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत के बीच सीमित संख्या में नॉन-शेड्यूल्ड कमर्शियल उड़ानें चलाई जा रही हैं। आज करीब 110 उड़ानों के संचालन की उम्मीद है।
इसके अलावा सऊदी अरब और ओमान के कई एयरपोर्ट्स से भी भारत के लिए उड़ानें नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।
सरकार ने यह भी बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अब तक ईरान से 2,373 भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते भारत वापस भेजने में मदद की है। इनमें 1,041 छात्र और 657 मछुआरे शामिल हैं।
सरकार का कहना है कि वह हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















