Responsive Scrollable Menu

बिहार के रेल यात्रियों को राहत, गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे चलाएगा 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Bihar News: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही बिहार से चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों का दबाव भी बढ़ेगा. हर साल इस मौसम में ट्रेनों में हालात इस कदर होते हैं कि पैर रखने तक की जगह नहीं होती. लंबी वेटिंग की वजह से यहां आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. यात्रियों की इसी समस्या को गंभीरता से लेते हुए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है.

रेलवे ने बिहार के अलग-अलग शहरों से दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों के लिए तीन जोड़ी नई समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ये ट्रेनें मुख्य रूप से बरौनी के रास्ते चलेंगी, जिससे उत्तर और पूर्व बिहार के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

नई दिल्ली से सुपौल के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

पहली स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली और सुपौल के बीच शुरू की जा रही है. ट्रेन नंबर 04072 और 04071 का परिचालन 15 जुलाई तक किया जाएगा. यह ट्रेन उन लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होगी जो कोसी क्षेत्र से दिल्ली आते जाते हैं. शेड्यूल के अनुसार, नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल ट्रेन रात 21.35 बजे दिल्ली से रवाना होगी और तीसरे दिन अपने गंतव्य सुपौल पहुंचेगी. अपनी यात्रा के दौरान यह ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी. वापसी में यह ट्रेन सुपौल से सुबह 7.45 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी.

आनंद विहार और जोगबनी के बीच रेल सेवा

सीमांचल के यात्रियों के लिए आनंद विहार से जोगबनी के बीच भी एक स्पेशल ट्रेन (नंबर 04008/04007) चलाने का फैसला लिया गया है. इस ट्रेन का परिचालन 18 अप्रैल से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगा. यह ट्रेन हर शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करेगी और यात्रा के तीसरे दिन जोगबनी पहुंचेगी. वापसी की दिशा में, जोगबनी से यह ट्रेन शाम 18.30 बजे खुलेगी और तीसरे दिन तड़के 3 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. इस ट्रेन के रूट में अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार, मानसी, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर और मुरादाबाद जैसे बड़े शहर शामिल हैं, जिससे एक बड़ी आबादी को फायदा होगा.

सहरसा से बेंगलुरु के लिए स्पेशल कनेक्टिविटी

दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए सहरसा-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन (नंबर 05551/05552) का संचालन किया जा रहा है. यह ट्रेन हर गुरुवार को सहरसा से चलाई जा रही है. अप्रैल के महीने में यह ट्रेन 23 और 30 तारीख को अपनी सेवाएं देगी. वहीं यशवंतपुर से सहरसा के लिए यह ट्रेन 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 3 मई को संचालित की जाएगी. यह ट्रेन उन कामगारों और छात्रों के लिए वरदान है जो बेंगलुरु में रहते हैं. इस ट्रेन का ठहराव मानसी, खगड़िया, न्यू बरौनी जंक्शन, किउल, झाझा, आसनसोल, खड़गपुर, भुवनेश्वर और विशाखपत्तनम जैसे प्रमुख जंक्शनों पर दिया गया है.

भीड़भाड़ से मिलेगी बड़ी राहत

गर्मी के दिनों में बिहार आने वाली नियमित ट्रेनों जैसे वैशाली एक्सप्रेस, विक्रमशिला और राजधानी एक्सप्रेस में टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो जाता है. ऐसे में इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से यात्रियों के पास अब ज्यादा विकल्प मौजूद होंगे. रेलवे ने साफ किया है कि इन ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है.

यात्रियों को समय पर रिजर्वेशन की सलाह

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना रिजर्वेशन करा लें ताकि अंतिम समय की भागदौड़ से बचा जा सके. इन ट्रेनों के संचालन से न केवल बिहार के प्रमुख शहरों बल्कि ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों को भी दिल्ली और बेंगलुरु जाने में सुविधा होगी. रेलवे के इस कदम से यात्रियों में खुशी की लहर है क्योंकि अब उन्हें बिना किसी परेशानी के कंफर्म टिकट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: Bihar News: गन्ना किसानों की आ गई मौज, चीनी मिलों ने चुकाया 96 प्रतिशत पैसा, खाते में आई भारी रकम

Continue reading on the app

होर्मुज स्ट्रेट में हालात बने तनावपूर्ण, दो भारतीय जहाज बीच रास्ते से वापस लौटे, जानें क्या है वजह

होर्मुज की खाड़ी में हालात बिगड़ते ला रहे हैं. अमेरिकी नाकेबंदी ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड को भड़का दिया है. इस दौरान दो जहाजों यानि टैंकर पर गोलियां बरसाईं हैं. जिससे हालात यहां बदल चुके हैं. इसके बाद से दो भारतीय जहाजों को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा है. भारतीय झंडे वाले बड़े टैंकर में 20 लाख बैरल इराकी तेल से भरा हुआ था. 

Continue reading on the app

  Sports

GT vs MI: तिलक वर्मा के तूफानी शतक से जीत की पटरी पर लौटी मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

Mumbai Indians Beat Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रन से हरा दिया. मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात 100 रन ही बना पाई. इस तरह मुंबई फिर से जीत की पटरी पर लौटी है. Mon, 20 Apr 2026 23:03:13 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Jhargram में ‘Jhalmuri’ पर सियासत.. PM Modi की तस्वीरों पर Mamata का बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T22:15:01+00:00

News Ki Pathshala | Mamata का बिगड़ा खेल, Bengal में वोटिंग से पहले I-PAC ने बंगाल में काम बंद किया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T21:45:44+00:00

Iran America War Update: चीन जा रहे ईरानी जहाज पर अमेरिका का हमला |Iran Closed Hormuz Strait | trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T22:00:22+00:00

News Ki Pathshala | Bengal Election से पहले गरजीं Mamta Banerjee. अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-20T22:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers