Responsive Scrollable Menu

ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी, होर्मुज के ऊपर गश्त कर रहे एच-64 अपाचे : सेंटकॉम

वाशिंगटन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया कि वह ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर समुद्री नाकेबंदी लगातार जारी रखेगा।

सेंटकॉम के मुताबिक, इस अभियान के तहत अमेरिकी निर्देशों का पालन करने वाले 23 जहाजों को लौटाया जा चुका है। ब्लॉकेड लागू करने के लिए अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस कैनबरा अरब सागर में गश्त कर रहा है।

सेंटकॉम ने एच-64 अपाचे की भी तस्वीरें जारी की हैं। बताया कि 17 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर गश्त शुरू की। अमेरिकी सेना के सैनिक जलडमरूमध्य में और उसके आसपास नेविगेशन की आजादी के लिए काम कर रहे हैं।

वहीं, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने इस कदम को सीजफायर समझौते का उल्लंघन बताया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका के इस रुख के चलते उसने होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही पर फिर से सख्ती बढ़ा दी है।

एक दिन पहले ही, यानी शुक्रवार को, होर्मुज सबके लिए खोलने का ऐलान किया गया था। लेकिन शनिवार को फिर से इस समुद्री रास्ते पर पाबंदियां लगा दी गई हैं। ईरान ने कहा कि अमेरिका सीजफायर डील को तोड़ रहा है, इसलिए अब होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सेना के कंट्रोल में होगी।

ईरान ने साफ चेतावनी दी कि जब तक अमेरिका उसके बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी नहीं हटाता, तब तक वह होर्मुज से जहाजों को गुजरने से रोकता रहेगा।

अपने हालिया बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की नाकेबंदी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी। यह भी कहा कि यह तब तक खत्म नहीं होगी जब तक ईरान अमेरिका के साथ समझौता नहीं करता।

बदलते घटनाक्रम के बीच डिप्टी विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप बहुत ज्यादा बोलते हैं और उनके बयान विरोधाभासी होते हैं। तुर्की में अंताल्या डिप्लोमैटिक फोरम के दौरान मीडिया से बातचीत में खतीबजादेह ने यह टिप्पणी की।

इससे पहले ईरानी संसद के स्पीकर एमबी गालिबाफ ने भी एक्स के माध्यम से ट्रंप के दावे को झूठा करार देते हुए कहा कि वोे लगातार सीजफायर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरान ने बांग्लादेश के मालवाहक जहाज को नहीं दी होर्मुज स्ट्रेट से निकलने की अनुमति

ढाका, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश के सरकारी बांग्लादेश शिपिंग कॉर्पोरेशन (बीएससी) का मालवाहक जहाज एमवी बांग्लार जॉयजात्रा को होर्मुज स्ट्रेट से निकलने की इजाजत नहीं मिली। बांग्लादेशी मीडिया ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आरजीसीए) से ट्रांजिट की मंजूरी न लेने की वजह से आगे बढ़ने नहीं दिया।

ढाका ट्रिब्यून ने बताया कि ईरान के होर्मुज स्ट्रेट खोलने के ऐलान के बाद 31 क्रू मेंबर वाला यह जहाज शारजाह पोर्ट के पास रुका था। पोर्ट से बांग्लादेशी जहाज के निकलने के बाद ईरानी सेना ने रोक दिया।

ईरानी नेवी ने एक रेडियो निर्देश जारी करके सभी जहाजों को अपने इंजन बंद करने और आवाजाही रोकने का आदेश दिया और चेतावनी भी दी कि आईआरजीसी की इजाजत के बिना किसी भी जहाज को पार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बीएससी के मैनेजिंग डायरेक्टर कमोडोर महमूदुल मालेक ने ढाका ट्रिब्यून को बताया, “कंपनी ने पहले इजाजत मांगी थी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, क्योंकि हमें कोई मनाही या कन्फर्मेशन नहीं मिला, इसलिए हमने मान लिया कि स्ट्रेट खुल गया है। करीब 40 कमर्शियल जहाज चलने लगे और बांग्लार जॉयजात्रा उनके पीछे-पीछे चला।”

उन्होंने कहा, “अपनी स्पीड से जहाज तड़के करीब 3 बजे तक ओमान सागर में जा सकता था, लेकिन अचानक रात करीब 12:30 बजे, ईरानी नेवी और आईआरजीसी के एक मैसेज में सभी जहाजों को रुकने का निर्देश दिया गया।”

बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि इससे पहले सीजफायर के बाद जहाज ने 8 अप्रैल को स्ट्रेट पार करने की कोशिश की थी। करीब 40 घंटे चलने के बाद यह 10 अप्रैल को आसपास पहुंच गया, लेकिन उसे आगे बढ़ने की इजाजत नहीं मिली थी।

चीफ इंजीनियर रशीदुल हसन ने कहा कि जहाज ने पहले सऊदी अरब के रास अल खैर पोर्ट से करीब 37,000 टन फर्टिलाइजर लोड किया था और दक्षिण अफ़्रीका के केप टाउन तक अपनी यात्रा जारी रखने के लिए मंजूरी का इंतजार कर रहा था।

ढाका ट्रिब्यून ने बीएससी के सूत्रों के हवाले से बताया कि एमवी बांग्लार जॉयजात्रा 27 फरवरी को कतर के मेसाईद पोर्ट से 38,800 टन स्टील कॉइल लेकर संयुक्त अरब अमीरात के जेबेल अली पोर्ट पर पहुंचा था। लड़ाई के हालात बनने की वजह से यह पोर्ट पर ही खड़ा रहा और देरी के बाद 11 मार्च को अनलोडिंग पूरी हुई।

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

4,4,4,6,6… अभिषेक शर्मा ने मैथ्यू शॉर्ट के एक ही ओवर में छुड़ाए पसीने, इतने गेंदों में फिफ्टी जड़ रचा इतिहास, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Fastest Fifty: IPL 2026 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट के ओवर में 25 रन जड़े। Sat, 18 Apr 2026 23:04:38 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Strait of Hormuz में भारत के टैंकर पर गोलीबारी, जिसके बाद उस टैंकर को वापस लौटना पड़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T17:29:35+00:00

Ashok Gehlot का PM Modi के राष्ट्र को संबोधन पर तीखा हमला, जनगणना और Delimitation पर सवाल उठाए #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T17:29:06+00:00

Parliament Special Session 2026: Women Reservation गिरा..सरकार को झटका! | PM Modi | Rahul | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T17:28:49+00:00

Iran Vs America | Trump Breaking: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान, 'ईरान को परमाणु..' | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T17:34:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers