RCB vs DC: फिल साल्ट ने ठोका तूफानी अर्धशतक, आरसीबी ने जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स को दिया 176 का लक्ष्य
RCB vs DC : आईपीएल 2026 का 26वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडिय में टीम के लिए फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा रन बनाने और तूफानी अंदाज में शतक लगाया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. रजत पाटीदार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना पाई. अब इस मैच को जीतने के दिल्ली को 176 रन बनाने होंगे.
विराट कोहली सस्ते में लौटे पवेलियन
इस मैच में आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट आए. विराट 19 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बने. इसके बाद देवदत्त पडिकक्ल भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन साल्ट ने दूसरे छोर पर तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक पूरा किया.
5️⃣0️⃣ reasons to absolutely love this knock ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
Phil Salt keeps #RCB going with a 30-ball half-century
Updates ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC | @RCBTweets pic.twitter.com/sBCyiRtuNC
फिल साल्ट ने खेली अर्धशतकीय पारी
आरसीबी के लिए फिल साल्ट ने 38 बॉल में 4 चौके और 3 छ्ककों के साथ 63 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. साल्ट के अलावा रजत पाटीदार ने 8, टिम डेविड ने 26, जितेश शर्मा ने 14, रोमारियो शेफर्ड ने 1,क्रुणाल पांड्या ने 12 और भुवनेश्वर कुमार ने 3 रन बनाए.
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) April 18, 2026
A fantastic response by #DC in the slog overs to restrict #RCB to 1⃣7⃣5⃣/8 ????
Will they chase it down? ????
Scorecard ▶️ https://t.co/vfJ6SccA9T#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvDC pic.twitter.com/EBa81xPxfD
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इन गेंदबाजों ने चटकाए विकेट
दिल्ली कैपिट्लस के लिए अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, कुलदील यादव ने 2-2 विकेट चटकाए. अक्षर ने 3 ओर में 18 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि लुंगी ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं कुलदीप को 4 ओवर में 31 रन देकर 2 सफलता मिली. मुकेश कुमार ने 4 ओवर में 32 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें : RCB ने मैदान पर कदम रखते ही रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली बनी IPL की पहली टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi




















