Responsive Scrollable Menu

इंदौर में यहां लाइन लगकर बिकती है चाट, रात 2 बजे तक लगी रहती है भीड़, चार्ट देखते ही मुंह में आ जाता है पानी

सराफा चाट चौपाटी पर 32 सालों से चली आ रही सांवरिया चाट हाउस आज भी इंदौर वासियों में अपने स्वाद की जगह बनाए हुए है. यहां चार्ट के शौकीनों की रात 2 बजे तक भीड़ लगी रहती है. यहां की चाट का नजारा को देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाता है और आप भी चार्ट की लाइन में लग जाते हो.

Continue reading on the app

केंद्रीय कैबिनेट ने पीएमजीएसवाई-III को मार्च 2028 तक जारी रखने की दी मंजूरी; तय किया गया 83,977 करोड़ रुपए का नया बजट

नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-III) के तीसरे चरण को मार्च 2025 के बाद बढ़ाकर अब मार्च 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए संशोधित बजट 83,977 करोड़ रुपए तय किया गया है।

इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में मुख्य सड़कों और जरूरी संपर्क मार्गों को मजबूत किया जाएगा। खास तौर पर गांवों को ग्रामीण कृषि बाजार (ग्राम), उच्च माध्यमिक स्कूलों और अस्पतालों से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

सरकार का मानना है कि इस योजना की समय-सीमा बढ़ाने से इसके सामाजिक और आर्थिक फायदे पूरी तरह से सामने आएंगे। इससे ग्रामीण सड़कों के उन्नयन का काम पूरा हो सकेगा और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था और व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों और अन्य उत्पादकों को बाजार तक पहुंच आसान होगी, परिवहन समय और लागत कम होगी, और ग्रामीण आय में सुधार आएगा।

इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी, खासकर दूर-दराज और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए।

कैबिनेट ने योजना के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण की समय-सीमा भी बढ़ा दी है। मैदानी इलाकों में सड़कों और पुलों के लिए मार्च 2028 तक का समय दिया गया है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में पुलों के निर्माण के लिए समय-सीमा मार्च 2029 तक बढ़ाई गई है। साथ ही, 31 मार्च 2025 से पहले स्वीकृत लेकिन अभी तक शुरू नहीं हुए प्रोजेक्ट्स को भी अब टेंडर के जरिए आगे बढ़ाया जा सकेगा।

इसके अलावा, लंबी दूरी के पुल भी योजना में शामिल किए गए हैं। ऐसे 161 पुलों को मंजूरी दी जाएगी, जिनकी अनुमानित लागत 961 करोड़ रुपए है। इन्हें पहले से स्वीकृत सड़कों के साथ जोड़ा जाएगा।

सरकार का कहना है कि इस योजना के विस्तार से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सड़क निर्माण के जरिए सीधे रोजगार मिलेगा, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण व्यवसाय और सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: टिम डेविड ने एक ऐतिहासिक कीर्तिमान रचा, सहवाग सहित कई दिग्गज छूटे पीछे

आरसीबी के खिलाड़ी टिम डेविड आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए बड़ा कारनामा किया है और वीरेंद्र सहवाग जैसी दिग्गजों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने सहवाग ही नहीं बल्कि हेनरिक क्लासेन और ट्रेविस हेड जैसे बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा और खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। 
दिल्ली के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरु की टीम अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख सकी। दिल्ली के गेंदबाजों ने उन पर शिकंजा कसा। डेविड, जो पूरे टूर्नामेंट में रेड हॉट फॉर्म में चल रहे थे, वे भी मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके और 26 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया और आईपीएल की खास लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। 

टिम डेविड ने आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के नाम पर दर्ज है। उन्होंने 545 गेंदों पर ये कारनामा किया था। लिस्ट में अब डेविड दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 560 गेंदों पर ये कमाल कर दिखाया है। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 17 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा। सूची में वीरेंद्र सहवाग, फिल साल्ट, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन का भी नाम शामिल है। 
Sat, 18 Apr 2026 18:21:00 +0530

  Videos
See all

Bahas Bazigar: BJP महिलाओं के नाम पर राजनीति करना चाहती है- Anurag Bhadouria | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:37:51+00:00

Monalisa Farman Khan Viral Video: कानूनी पचड़े में फंसे मोनालिसा और फरमान! #monalisa #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:35:01+00:00

Heatwave News: लू की चेतावनी जारी, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा | Weather Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:35:51+00:00

Women Reservation Bill Fail: महिला आरक्षण बिल गिरते ही भड़क गई Anupriya Patel | Rahul | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-18T13:39:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers